गोंडा। कौड़िया बाजार स्थित सम्मय माता पैड़ीबरा में आज रविवार से नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन शुरू हो रहा है। पूज्य राजन जी महाराज द्वारा की जाने वाली इस कथा से पहले आज सम्मय माता मंदिर पैड़ीबरा से सरयू घाट करनैलगंज तक एक कलश यात्रा निकाली गई है।इस कलश यात्रा में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला शामिल है श्रद्धालु करनैलगंज सरयू घाट से मां सरयू का जल कलश में लेकर सम्मय माता मंदिर पैड़ीबरा पहुंचेगें जहां कलश स्थापना की जाएगी। यह पहली बार है जब इतनी दूर तक कलश यात्रा पैदल न चलकर सैकड़ों वाहनों के साथ निकाली गई है।श्रीराम कथा का शुभारंभ आज शाम 5 बजे से होगा, जिसमें पूज्य राजन जी महाराज श्रीराम कथा महिमा का गुणगान करेंगे।

सैकड़ों वाहनों के साथ निकली यात्रा
कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात थे और पुलिस के वाहन काफिले के आगे, बीच और पीछे चल रहे थे ताकि यात्रा सकुशल संपन्न हो सके। इस कलश यात्रा और नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन श्रीराम कथा आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है। इस कथा में कई वीवीआईपी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।गोंडा देवीपाटन मंडल के चारों जिलों के साथ-साथ आसपास के चार अन्य मंडलों से भी लोगों को कथा सुनने के लिए आमंत्रित किया गया है।
श्रद्धालुओं ने किया कलश पूजन
यह श्रीराम कथा वर्ष 2022 में कटरा बाजार के भाजपा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला द्वारा बुक की गई थी।चार साल के अंतराल के बाद अब इसका आयोजन हो रहा है श्री राम कथा को लेकर के सारी तैयारियां भी पूरी कर ली गई है खराब मौसम को देखते हुए भी उससे बचाव को लेकर के भी इंतजाम किया गया है। इस श्री राम कथा में योगी सरकार के सभी मंत्रीमंडल के मंत्री और सभी विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है पक्ष और विपक्ष दोनों को आमंत्रित किया गया है।

