बलरामपुर। सीबीएसई बोर्ड द्वारा बुधवार को घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में शहर के प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज, बलरामपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। रिजल्ट घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल बन गया। छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय पहुंचे, जहां शिक्षकों ने उनका स्वागत कर मिठाई खिलाई। विद्यालय की छात्रा अंशिका श्रीवास्तव ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं हिमांशु सिंह ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। आलोक तिवारी एवं परिधि मिश्रा ने 85.8 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा नैनसी वर्मा ने 84.2 प्रतिशत, संदीप चौधरी ने 84 प्रतिशत, आर्यन पाठक ने 83.2 प्रतिशत, तमन्ना दूबे ने 82.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं आदित्य प्रताप सिंह एवं आन्या राव ने 82.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कार्तिकेय मिश्रा ने 82.2 प्रतिशत अंक अर्जित किए।

रिजल्ट आते ही स्कूल में लगा बधाई देने वालों का तांता
परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों और अभिभावकों के फोन लगातार बजते रहे। सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कई अभिभावकों ने मिठाइयां बांटकर बच्चों की सफलता का जश्न मनाया। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा।

मेधावी छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन
- अंशिका श्रीवास्त 91.0%
- हिमांशु सिंह 89.2%
- आलोक तिवारी 85.8%
- परिधि मिश्रा 85.8%
- नैनसी वर्मा 84.2%
- संदीप चौधरी 84.0%
- आर्यन पाठक 83.2%
- तमन्ना दूबे 82.8%
- आदित्य प्रताप सिंह 82.6%
- आन्या राव 82.6%
- कार्तिकेय मिश्रा 82.2%
मेहनत और अनुशासन से मिली सफलता
विद्यालय के प्रबंधक एवं प्राचार्य डा० एम०पी० तिवारी ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी कठिन मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासित वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है।उप-प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय एवं उप-प्रधानाचार्य राघवेन्द्र त्रिपाठी ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

