सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय की एक विशेष अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को दोष सिद्ध होने पर 10 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने दोषी पर 70 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।अपर शासकीय अधिवक्ता पवन कुमार वर्मा ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि ललिया थाना क्षेत्र की एक महिला ने 29 जून 2017 को थाने में तहरीर दी कि उसकी नाबालिग पुत्री को रंजीत उर्फ सोनू बहला फुसला कर भगा ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/pump-sets-and-certificates-distributed-to-beneficiaries/ महिला की…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ गोण्डा। गोंडा में बीते दिनों कर्नलगंज थाना क्षेत्र के भूलियापुर मोड़ के पास गैस सिलेंडर लदे ट्रक में शार्ट सर्किट से लगे आग लगने के मामले में डीएम ने मजिस्ट्रिय लजांच के आदेश दिए हैं। 6 फरवरी तक पूरे मामले की जांच करके जिलाधिकारी को पूरे मामले की रिपोर्ट सौंपी जाएगी। 6 फरवरी तक कोई भी व्यक्ति पूरी घटना को लेकर के अपना बयान और साक्ष्य उपजिलाधिकारी करनैलगंज के न्यायालय पर उपस्थित होकर के दे सकता है।दरअसल बीते शुक्रवार 19 जनवरी को लखनऊ के गुडम्बा थाना क्षेत्र से 360 घरेलू और 10 छोटे गैस सिलेंडर ट्रक में लादकर…
सद्भावना आवाज़ श्रावस्ती। श्रावस्ती में धारदार हथियार से हमला करने के अपराध में पीड़ित ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना गिलौला में अभियोग पंजीकृत कराया था। जिसकी विवेचना सम्पादित कर अभियुक्त के विरूद्ध नियत समय में आरोप पत्र न्यायालय मे प्रेषित किया गया था। जिस पर न्यायालय ने आरोपी को 8 वर्ष के सश्रम कारावास को 6000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।दरअसल महत्वपूर्ण और चिन्हित अभियोग में न्यायालय में अपराधियों को सजा दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा। इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/alert-in-shravasti-regarding-life-prestige-police-ssb-personnel-are-combing/ वहीं पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया द्वारा स्वयं महत्वपूर्ण और चिन्हित अभियोगों का पर्यवेक्षण किया जा रहा है।…
सद्भावना आवाज़ सिद्धार्थ नगर। दबे कुचले एवं पीड़ितों के न्याय की मांग को लेकर 14 जनवरी को मणिपुर से निकली राहुल गांधी के नेतृत्व में शांतिपूर्ण ढंग से चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ऊपर असम में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किये जाने का सिद्धार्थनगर में कांग्रेसियों ने विरोध जताया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अगुवाई में जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर को सौंपकर असम की भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो…
सद्भावना आवाज़ सिद्धार्थ नगर। सिद्धार्थनगर में इटवा स्थित माता प्रसाद जायसवाल इंटर कालेज के मैदान पर तीन दिवसीय सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ भव्य रूप से किया गया। ब्लाक स्तरीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में तीन दिनों तक एथलीट, वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो की प्रतियाेगिताएं आयोजित होंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम एवं खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया। बच्चों ने मार्च पास्ट के जरिये सलामी दी। विभिन्न स्कूलों से आए खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित…
सद्भावना आवाज़ उत्तरप्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी का सातवां स्थापना दिवस ऐसे समय में मनाया जा रहा है जब अयोध्या में 500 साल बाद भगवान राम अपने घर में विराजमान हो चुके हैं। प्रदेश के सामने अब पहचान का संकट नहीं है।उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस 24 से 26 जनवरी तक पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुधवार को लखनऊ में समारोह का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का केंद्रबिंदु बन रहा है। प्रदेश दुनिया में विशेष स्थान बना रहा है।उन्होंने…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ जिलाधिकारी द्वारा की जा रही लगातार कार्रवाई के अंतर्गत अपर जिलाधिकारी के नाम पर रिश्वत मांगने वाले राजस्व निरीक्षक एवम लेखपाल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है ।तहसील उतरौला सादुल्लानगर अन्तर्गत रिश्वत मांगने सम्बन्धी वायरल आडियो मामले में राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।बताते चलें कि बीते 18 जनवरी को तहसील उतरौला अन्तर्गत सादुल्लानगर के ग्राम मानापारा बेहेरिया में रिश्वत मांगने के वायरल ऑडियो का त्वरित संज्ञान लेते हुए डीएम अरविन्द सिंह के आदेश पर राजस्व निरीक्षक राम श्रीवास्तव व लेखपाल अखिलेश…
सद्भावना आवाज़ गोण्डा। अब गोंडा वाले भी दिल्ली, लखनऊ, इंदौर की तरह स्ट्रीट फूड का मजा ले सकेंगे लखनऊ की चटोरी गली, इंदौर की खाऊ गली के तर्ज पर गोण्डा में भी फूड स्ट्रीट विकसित की जाएगी। जनपद गोण्डा में पहली बार मॉडल वेंडिंग जोन बनने जा रहा है। खास बात यह है कि एक नहीं बल्कि 3 जगहों पर यह मॉडल वेंडिंग जोन बनेंगे।जिलाधिकारी नेहा शर्मा के प्रयासों से नगर पालिका क्षेत्र गोण्डा में 03 मॉडल वेंडिंग जोन स्थापित किए जाने की मंजूरी राज्य शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) से मिल गई है। यह तीनों वेंडिंग जोन शहर के ट्रैफिक…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। सुभाषचंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में एम एल के पी जी कॉलेज में मंगलवार को एन सी सी,एन एस एस व रोवर्स-रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नेताजी के कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ने सभी को नेता जी सुभाषचंद्र बोस के स्वतंत्रता संघर्ष की जानकारी देते हुए उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/pump-sets-and-certificates-distributed-to-beneficiaries/ मौजूद रहे इस दौरान उपस्थित एन सी सी केडेटों,स्वयंसेवक व रोवर्स रेंजर्स को सड़क सुरक्षा शपथ भी दिलाया। इस अवसर पर मुख्य नियंता प्रो0 पी के…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के विकासखंड हरिहरपुररानी सभागार में शासन द्वारा मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत जनपद के तीन विकास खण्डो हरिहरपुररानी, जमुनहा, एवं सिरसिया के चयनित किसान लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पम्पसेट वितरित किया गया। इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/young-generation-should-drive-safely-with-discipline-and-responsibility-dm/ किसानों को पंपसेट और प्रमाण पत्र दिया उक्त कार्यक्रम में पहुंचकर पूर्व सांसद एवं वर्तमान जिला पंचायत सदस्य श्रावस्ती दद्दन मिश्र ने योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वाले किसानों को पंपसेट और प्रमाण पत्र दिया। कार्यक्रम के समय जिला अध्यक्ष भाजपा उदय प्रकाश…