सद्भावना आवाज़ गोंडा गोंडा जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने दयाराम तालाब पर अवैध कब्जे को लेकर की बड़ी कार्रवाई की है। कूट रचित दस्तावेज के सहारे तालाब की जमीन को अपने नाम करने वाले बीजेपी एमएलसी के भतीजे समेत चार खातेदारों के नाम को खारिज किया। तालाब की भूमि को सुरक्षित करते हुए अवैध कब्जा मुक्त रखने का आदेश दिया है।दरअसल जिलाधिकारी ने गिर्द गोंडा नगरीय और गिर्द गोण्डा ग्रामीण की खतौनी पर दर्ज खातेदारों का नाम खारिज करके पूर्ववत तालाब खाते में दर्ज करने के आदेश दिए हैं। साथ ही उप जिलाधिकारी सदर को इस भूखण्डों की नवैइयत सुरक्षित रखने…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर बलरामपुर की जिला एवं सत्र न्यायलय की एक अदालत ने पत्नी की हत्या के आरोपी को दोष सिद्ध हो जाने पर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 20 हजार रुपए दंड भी लगाया है।अपर शासकीय अधिवक्ता नवीन कुमार तिवारी ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि हरैया थाना क्षेत्र के कोहला गांव निवासी हनीबुल्ला पुत्र दीन मोहम्मद ने थाना हरैया बलरामपुर की तहरीर दी थी कि 31 जुलाई 2019 को उसकी बेटी राजिया को उसके दामाद हकीकुल पुत्र अजमल निवासी कोहला द्वारा गला दबा कर हत्या कर दी गई है। इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/balrampur-developing-india-is-a-virtuous-resolution-rahul-raj/…
सद्भावना आवाज़ सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर में सीडीओ की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वप्रथम जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मुजम्मिल द्वारा पिछली बैठक की कार्यवृत्त को पढ़ा गया, जिसमें अधिकांश शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया है।सीडीओ जयेन्द्र कुमार ने किसान दिवस में उपस्थित किसानों की समस्याओं को सुना। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि किसानों द्वारा की जा रही मांग को समय से पूर्ण कराएं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थियों के खाते में क्षतिपूर्ति की धनराशि प्रेषित कराने का निर्देश दिया गया कि कोई भी दुकानदार कालाबाजारी न करने…
सद्भावना आवाज़ श्रावस्ती श्रावस्ती के कलेक्ट्रेट भिनगा में डीएम कृतिका शर्मा की मौजूदगी में 50 लाख की लागत के निर्माणाधीन विकास कार्यों की संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। वहीं डीएम ने विकास कार्यों को समय से पूरा करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किया है। आपको बताते चले की डाइट इकौना के सुधरीकारण काम देख रहे यूपीपीसीएल के जेई को डीएम ने समय से कार्य पूरा न होने के चलते फटकार लगाई है।वहीं इस माह के अंत तक कार्य को पूरा करने का सख्त निर्देश दिए है।डीएम कृतिका शर्मा ने निर्देश दिए है कि…
सद्भावना आवाज़ गोंडा जिले में अवैध खनन करने वाले लोगों के खिलाफ राजस्व विभाग पुलिस विभाग और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए बड़े पैमाने पर किए जा रहे हैं अवैध बालू खनन को पकड़ा है और मौके से अवैध खनन करते हुए 7 ट्रक, दो पोकलैंड मशीन और एक ट्रैक्टर ट्राली को बरामद किया गया है।टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए तरबगंज तहसील के ग्राम ऐली परसौली में 20,947 घनमीटर बालू के अवैध खनन का खुलासा किया है। खनन की औसत गहराई 1.25 मीटर पाई गई है साथ ही इस अवैध खनन में संलिप्त एक खनन…
सद्भावना आवाज़ अंकिता त्रिपाठी बलरामपुर l बलरामपुर में बुधवार को किशोरी का शव सागौन के बाग में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। किशोरी के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले क ीजांच-पड़ताल में जुट गई। घटना पचपेड़वा थाना क्षेत्र की है।पचपेड़वा थाना क्षेत्र के नेतहवा निवासी समरजीत चौहान की 16 वर्षीय बेटी चंदा गांव के बाहर खेत में अपने पिता को खाना देने गई थी। काफी देर बीत जाने के बाद जब चन्दा घर…
सद्भावना आवाज़ करियर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की वेबसाइट allduniv.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स प्रोफेसर: 66 पद एसोसिएट प्रोफेसर: 137 पद असिस्टेंट प्रोफेसर: 336 पद एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर, मास्टर्स या पीएचडी की डिग्री फीस : यूआर, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी (पुरुष/महिला) : 2000 रुपए एससी/एसटी (पुरुष/महिला) : 1000 रुपए पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) (पुरुष/महिला) : 100 रुपए इसे पढ़ें : https://sadbhavnaawaj.com/240-teenagers-got-training-as-peer-educators-with-asha-bahu/ सिलेक्शन प्रोसेस सिलेक्शन प्रोसेस में स्क्रीनिंग राउंड और…
सद्भावना आवाज़ लाइफ स्टाइल डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो इंसान को अंदर से खोखला कर देती है। इस बीमारी से दुनियाभर में करोड़ों लोग पीड़ित हैं। यह एक लाइलाज बीमारी है। वैसे तो अक्सर उम्रदराज लोगों को यह बीमारी होती है, लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण व्यस्कों और बच्चों में भी अब यह समस्या आम होती जा रही है।बढ़ते ब्लड शुगर का स्तर सामान्य करने के लिए हेल्दी डाइट फॉलो करना चाहिए, इसके अलावा एक्सरसाइज भी जरूरी है। आज हम आपको ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बता रहें हैं, जिन्हें पीने से बढ़ते शुगर को…
सद्भावना आवाज़ जीवन मंत्र इस सप्ताह शनिवार, 23 दिसंबर को सबसे खास एकादशियों में से एक मोक्षदा एकादशी है। इस बार पंचांग भेद की वजह से ये तिथि 22 दिसंबर को भी है। इस तिथि पर गीता जयंती मनाई जाती है। गीता एकमात्र ग्रंथ है, जिसकी जयंती मनाते हैं। द्वापर युग में अगहन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इसी वजह से इस तिथि को गीता जयंती के रूप में मनाने की परंपरा है। व्रत-उपवास करने वाले लोगों के लिए एकादशी का महत्व काफी अधिक होता है। हर साल…
सद्भावना आवाज़ बहराइच बहराइच के मिहीपुरवा-बिछिया मार्ग पर यात्रियों से भरी तेज रफ्तार में निजी बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। पीछे से आ रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर बस में भिड़ गई। बोलेरो वाहन में सवार 6 दर्जन छात्राएं घायल हो गई। यह सभी छात्राएं स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने बहराइच जिला उद्योग कार्यालय जा रही थीं।मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के मिहीपुरवा-बिछिया मार्ग पर बेलछा वन बैरियर के पास बुधवार सुबह प्राइवेट बस और पीछे से आ रहे बोलेरो की टक्कर हो गई। इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/construction-of-computer-room-and-eight-classrooms-at-a-cost-of-rs-2-9-crore/ स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में जा रही बोलेरो बस से टकराई बिछिया से बहराइच…