Author: सद्‌भावना आवाज़

सद्भावना आवाज़  बलरामपुर बलरामपुर में 1 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त फॉर्म एवं उनके निस्तारण की स्थिति, ईपी रेशियो/ जेंडर रेशियों आदि के संबंध में बैठक डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद सिंह की अध्यक्षता में हुई।बैठक में निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। बैठक में डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा चल रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त फार्मो एवं उनके निस्तारण की ब्लॉकवार समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दावे एवं आपत्ति प्राप्त…

Read More

सद्भावना आवाज़  बलरामपुर बलरामपुर में केंद्र सरकार के हिट एंड रन कानून के विरोध में प्रोटेस्ट किया गया। विरोध में मंगलवार को ट्रक ऑनर्स ऑपरेटर संगठन एवं ड्राइवर संघ द्वारा जिला अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वहीं गृह मंत्री को संबोधित ज्ञापन देते हुए कानून को वापस किए जाने की मांग की।ड्राइवर संघ एवम ट्रक ऑनर्स आपरेटर संगठन के लोग सैकड़ो की संख्या में जिला अधिकारी पहुंचे और हिट एंड रन कानून के विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि यह कानून पूरी तरीके से काला कानून है। इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।ट्रक ऑनर ऑपरेटर…

Read More

सद्भावना आवाज़ श्रावस्ती श्रावस्ती में अलग-अलग जगहों से गुमशुदा हुए मोबाइल फोन के संबंध में संबंधित आवेदकों ने पुलिस ऑफिस भिनगा में पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा था। इसके बाद लगातार सर्विलांस और स्वाट टीम ने मोबाइल फोन को ट्रैक किया। वहीं अलग-अलग जगह से गायब हुए 100 मोबाइल फोन को बरामद किया गया है, जिसे आज आवेदकों को सुपुर्द कर दिया गया।वहीं बरामद मोबाइल फोन की कीमत 21 लख रुपए बताई जा रही है। ट्रैकिंग कर 100 मोबाइलों को किया बरामद पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह द्वारा गुमशुदा मोबाइल के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण मोबाइल बरामदगी हेतु सर्विलांस सेल…

Read More

सद्भावना आवाज़ बहराइच बहराइच में चल रही हड़ताल का असर मंगलवार को पेट्रोल पंप पर भी देखने को मिला। पेट्रोल की कमी बाइक में न हो, इसके लिए भीड़ उमड़ पड़ी। पहले पेट्रोल लेने को लेकर लोगों में बहस भी हुई। सभी को लिमिट में ही पेट्रोल दिया जा रहा है। कई जगह पेट्रोल खत्म होने की भी सूचनाएं आने लगी है।केंद्र सरकार द्वारा वाहन चालकों के लिए नया नियम बनाया गया है। इसका सभी चालक विरोध कर रहे हैं। विरोध लंबा चलने की संभावना दिख रही है। इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/drivers-demonstrated-against-new-law-passengers-upset/ पेट्रोल लेने के लिए काफी भीड़ ऐसे में मालवाहक वाहन…

Read More

सद्भावना आवाज़  बलरामपुर नववर्ष के द्वितीय दिवस पर मंगलवार को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की इकाई तुलसीपुर के द्वारा निफा एवं रेडक्रॉस के सहयोग से स्थानीय संयुक्त चिकित्सालय परिसर में स्थित ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया।शिविर के मुख्य संयोजक/आयोजक जिले में ब्लडमैन के रूप में सुविख्यात आलोक अग्रवाल ने बताया कि विगत कई वर्षों से लगातार समय समय पर उनके द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/police-started-investigation-indian-bank-accused-of-embezzlement/ 29वीं बार आलोक अग्रवाल किया रक्तदान आज के शिविर में इतनी ठंड एवं विपरीत मौसम…

Read More

सद्भावना आवाज़  बलरामपुर सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के गांवों में तेंदुए की दहशत अभी भी है। बीते एक सप्ताह से शांत तेंदुआ नए साल की पूर्व संध्या रविवार को फिर बाहर निकला। बनकटवा रेंज क्षेत्र के सरयू नहर पर तेंदुआ ने हमला कर एक युवक को घायल कर दिया। युवका का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा में चल रहा है। इस दौरान वन विभाग की छह टीमें तेंदुए की निगरानी करती रह गईं।हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरहवा के छितौनी गांव निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह अपने दूसरे गांव मिर्जापुर से फसल लाने गया था। लौटते वक्त…

Read More

सद्भावना आवाज़ फ़िल्मी दुनिया पंकज त्रिपाठी, संजना सांघी, पार्वती थिरुवोथु और जया अहसन की कड़क सिंह आखिरकार ZEE5 पर रिलीज़ हो गई है। यह मिस्ट्री थ्रिलर एके श्रीवास्तव (पंकज त्रिपाठी) की कहानी बताती है, जो वित्तीय अपराधों से लड़ने वाले सरकारी विभाग के सबसे प्रतिभाशाली अधिकारियों में से एक है। उसके जीवन में कुछ अप्रत्याशित घटनाओं के कारण, वह प्रतिगामी भूलने की बीमारी के साथ एक अस्पताल में पहुँच जाता है, जहाँ उसे हाल के दिनों में उसके साथ हुई चीजों को याद रखना मुश्किल हो जाता है। वह अपने दैनिक जीवन के पात्रों से मिलता है, जिनमें से प्रत्येक…

Read More

सद्भावना आवाज़ फ़िल्मी दुनिया जूनियर एनटीआर, जिन्हें आखिरी बार एसएस राजामौली की ऑस्कर पुरस्कार विजेता ‘आरआरआर’ में देखा गया था, पिछले हफ्ते से जापान में छुट्टियां मना रहे थे। 2 जनवरी को उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक बयान साझा किया कि वह घर वापस आ गए हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि वह ‘जापान में आए भूकंप से बहुत दुखी हैं।’ 1 जनवरी को जापान में कई तेज़ भूकंप आए, जिसके परिणामस्वरूप 12 लोगों की मौत हो गई। देश में सुनामी लहरों के बाद हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। जूनियर एनटीआर और उनके…

Read More

सद्भावना आवाज़  उत्तरप्रदेश अब हेलीकॉप्टर से दुधवा नेशनल पार्क पहुंच सकेंगे। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग जल्द ही लखनऊ से दुधवा राष्ट्रीय उद्यान तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने जा रहा है। यह वन अभयारण अपने प्राकृतिक सौंदर्य, रोमांचक वन्यजीव और जीवंत जैव विविधता के लिए पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। यहां पर बंगाल टाइगर और भारतीय गैंडे जैसे दुर्लभ प्रजातियों का निवास है। यह हेलीकॉप्टर सेवा पहल राज्य में पर्यावरण-पर्यटन को बढ़ावा देगी। हालांकि अभी रेट और तारीख तय नहीं हुआ है।राज्य में पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाव देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने हाल ही में लखनऊ से…

Read More

सद्भावना आवाज़  उत्तरप्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में एक उच्चस्तरीय बैठक में अयोध्या में संचालित परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को अलौकिक, अभूतपूर्व और अविस्मरणीय बनाने के लिए राज्य सरकार के स्तर से सभी आवश्यक प्रबन्ध करें।राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर हर कोई अयोध्या आना चाहता है। पूरा देश राममय है। यह यूपी की ग्लोबल ब्रांडिंग का सुअवसर भी है। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले अतिथियों तथा उसके बाद पर्यटकों और श्रद्धालुओं के आगमन को सुखद, संतोषप्रद अनुभव के लिए…

Read More