सद्भावना आवाज़ गोंडा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में जमीन के विवाद को लेकर के दिनदहाड़े 5 बजे के करीब एक युवक की दबंगों ने पीट-पीटकर गला दबाकर हत्या कर दी है। दिनदहाड़े हत्या से देहात कोतवाली क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।दरअसल, देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नरौरा अर्जुन गांव के रहने वाले 48 वर्षीय मृतक राम लोटन का गांव की ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर के विवाद चल रहा था। आज मामूली विवाद होने के चलते गांव के ही…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ अंकिता त्रिपाठी बलरामपुर l 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है। उससे पहले आम लोगों को ‘अक्षत निमंत्रण’ भेजने का सिलसिला शुरू हो गया है। अयोध्या में 1 जनवरी 2024 को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने खुद इस अभियान की अगुवाई की। इस दौरान लोगों को पूजित अक्षत, भगवान राम का चित्र और एक पत्रक दिया गया। इस पत्रक में आम लोगों को बताया गया है कि कैसे 22 जनवरी को अयोध्या आए बिना भी वे प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बन सकते हैं। अक्षत निमंत्रण…
सद्भावना आवाज़ करियर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने नए साल के पहले दिन सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा 2024 का विज्ञापन जारी कर दिया है। 220 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जनवरी 2024 यानी आज से शुरू हो रहे हैं। आवेदन की लास्ट डेट 2 फरवरी 2024 है।आवेदन संबंधी अधिक जानकारी आयोग की वेबसाइट uppsc.nic.in से ली जा सकती है। ऑनलाइन आवेदन का परीक्षा शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 29 जनवरी 2024 रखी गई है। आवेदन में किसी भी तरह की सुधार या संशोधन की डेट 9 फरवरी 2024 तक किया जा सकेगा। इसे पढ़ें : https://sadbhavnaawaj.com/vacancy-on-539-posts-including-professor-in-allahabad-university-fee-exemption-for-women/…
सद्भावना आवाज़ सिद्धार्थनगर श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा भव्य कलश शोभायात्रा जनपद मुख्यालय पर धूमधाम से निकाली गई । इस कलश शोभ यात्रा का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया था। कलश शोभायात्रा को लेकर जनपद मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर पर सुबह से ही तैयारियाँ चल रही थी। राम सीता हनुमान से सजी झांकी के साथ शोभायात्रा ने पूरे जनपद मुख्यालय का भ्रमण किया।इस यात्रा में खुशियों से शराबोर राम भक्त भक्तीमय गानों पर थिरकते नजर आए। इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/balrampur-organized-vikas-bharat-sankalp-yatra/ कुर्बानियों के बाद राम मंदिर का निर्माण इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर संघ के जिला प्रचारक विरेन्द्र जी…
सद्भावना आवाज़ बहराइच विभिन्न विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रगति की समीक्षा तथा योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बंध में जिलाधिकारी के स्तर से प्रेषित किये गये पत्रों के अनुपालन की समीक्षा हेतु शनिवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने निर्देश दिया कि आईजीआरएस के संदर्भो का समयबद्धत्ता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराया जाय किसी भी दशा में संदर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में न जाने पाये। संदर्भो के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय ताकि असंतुष्टि की स्थिति कम से कम रहे।उन्होनें जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि…
सद्भावना आवाज़ श्रावस्ती श्रावस्ती में मरीजों और प्रसूताओं को समय से सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ किया गया है। जहां पर मरीजों के इलाज के साथ प्रसूताओं के लिए सभी स्वास्थ्य सुविधाएं भी हर वक्त उपलब्ध रहेगी। जिसका डीएम कृतिका शर्मा ने शुभारंभ किया है। वहीं निर्देश भी दिए हैं कि केंद्र पर आने वाले मरीजों को समय से सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। सुविधाएं मुहैया कराये जाने का निर्देश जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने विकास खण्ड गिलौला के अन्तर्गत ग्राम पंचायत घोरमा परसिया में नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर-आरोग्यं परमं धनम् का फीता…
सद्भावना आवाज़ सिद्धार्थनगर जिले में प्राथमिक विद्यालयों को अब 73 नए टीचर मिल गए हैं। 2 दिन से जारी काउंसिलिंग के बाद उन्हें नियुक्ति प्रमाण पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा दिया गया। नियुक्ति पत्र पाकर नए शिक्षक और शिक्षिकाएं काफी खुश हैं। आपको बताते चलें कि 2017-18 में उत्तर प्रदेश में निकली गई 12,460 शिक्षक पदों की भर्ती प्रक्रिया कुछ वजह से रुक गई थी। अब कानूनी मामले सुलझने के बाद इन पदों की भर्ती को लेकर काउंसिलिंग पिछले दिनों शुरू हुई थी।सिद्धार्थनगर जिले में भी 302 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होनी थी, जिसको लेकर अभी 89 लोगों की काउंसिलिंग…
सद्भावना आवाज़ बहराइच बहराइच में नए साल पर केंद्र सरकार के नए कानून के खिलाफ रोडवेज बस और ट्रक चालकों ने सोमवार को जाम लगा कर प्रदर्शन किया। रोडवेज चालकों ने बसों का चक्का जाम कर केंद्र सरकार के नए कानून के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरु किया है। इससे बहराइच रोडवेज परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति है।अचानक बस चालकों के प्रदर्शन के चलते यात्री परेशान हैं। बस चालकों के साथ ही ट्रक चालक भी नए वर्ष के पहले दिन ही आंदोलित हो उठे हैं। नए कानून से गुस्सा ट्रक चालकों ने बहराइच-नानपारा मार्ग पर सड़क जाम कर प्रदर्शन…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र में यहां की इंडियन बैंक की शाखा प्रबंधक समेत सात कर्मचारियों पर धोखाधड़ी व पैसा गबन करने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा लिखकर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।बताया जा रहा है की हरैया थाने में दी गई तहरीर में ग्राम बनकटवा खुर्द थाना हरैया निवासी मो. इस्माइल ने थाने में तहरीर देकर कि उनका इंडिया बैंक की शाखा हरैया में बचत खाता में 11 जुलाई 2023 को अपने बैंक खाते में 95 हजार रुपए जमा कराए थे। पैसा जमा करने के बाद…
सद्भावना आवाज़ गोंडा गोंडा में नगर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस मुठभेड़ में जानलेवा हमला करने वाले 25 हजार के इनामिया आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश सुधाकर सिंह के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां सुधाकर सिंह का इलाज चल रहा है। आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है।दरअसल बीते 21 दिसंबर को रात्रि में आपसी विवाद को लेकर के 25 हजार इनामिया आरोपी सुधाकर सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने घर जा…