सद्भावना आवाज़ लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को साढ़े तीन घंटे मथुरा में रहेंगे। वह यहां 14 से 27 नवंबर तक चलने वाले ब्रज रज उत्सव में कृष्ण भक्त मीराबाई के 525वें जन्मोत्सव में शामिल होंगे। बुधवार को पीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी हुआ। उनके श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन करने का संभावित कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। माना जा रहा है कि देवोत्थान एकादशी पर शहर में उमड़ी भीड़ और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के परिक्रमा लगाने के चलते जन्मस्थान में दर्शन का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। मीराबाई जन्मोत्सव समारोह में होंगे शामिल प्रधानमंत्री रहते नरेंद्र मोदी…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर भाजपा संगठन के नव नियुक्त जिला प्रभारी का स्वागत किया गया जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने वीर विनय चौराहे पर श्री हनुमान गढीं मंदिर,श्री विजलीपुर मंदिर एंव श्री देवीपाटन मंदिर में पूजा अर्चना कर महन्थ योगी मिथिलेश नाथ जी महराज का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी भाजपा कार्यकत्ताओं से भेट कर वोटर चेतना महाअभियान की बैठक लेगे। इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/gifts-given-to-convicted-prisoners-on-diwali/ इस अवसर पर आदर्श नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू,जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस,नगर अध्यक्ष भाजपा कृष्ण गोपाल गुप्ता,जिलाध्यक्ष भाजयुमो संदीप वर्मा,जिला महामंत्री भाजयुमो अक्षय शुक्ला,जिला मंत्री भाजयुमो अजीत ओझा,जयंत…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर बलरामपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्साधिकारी मुकेश कुमार रस्तोगी ने की। कार्यशाला में जानलेवा बीमारी क्षय रोग और गुरुवार से शुरू होने वाले अभियान पर प्रकाश डाला गया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने कहा कि जिले में सक्रिय क्षय रोगियों की खोज अभियान 23 से 05 दिसंबर 2023 तक चलाया जाएगा। लोगों को घर-घर जाकर क्षय रोग के बारे में जानकारी इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर…
सद्भावना आवाज़ लाइफ स्टाइल सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। बदलते मौसम के साथ ही हमारी लाइफस्टाइल भी तेजी से बदलने लगती है। इस मौसम में अक्सर इम्युनिटी कमजोर होने की वजह से लोग आसानी से संक्रमणों का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इस मौसम में खुद को हेल्दी रखने के लिए अपने खानपान में सही बदलाव किए जाएं। इस सीजन में लोग आमतौर पर ऐसे फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं, जो उन्हें अंदर से गर्म बनाए रखे और सर्दी से बचाए। गुड़ और घी इन्हीं फूड्स में से एक है, जिसे…
सद्भावना आवाज़ करियर इंडियन नेवी में शामिल होकर देश की सेवा करने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के पास एक सुनहरा मौका है। भारतीय नौसेना की ओर से नौसेना डॉकयार्ड, विशाखापत्तनम में ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 जनवरी 2024 तक निर्धारित पते पर आवेदन की हार्ड कॉपी भेज सकते हैं।हार्ड कॉपी भेजने से पहले उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर खुद को रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद अभ्यर्थी सभी आवश्यक दस्तावेज तय…
सद्भावना आवाज़ जीवन मंत्र हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह मनाया जाता है। तदनुसार, इस वर्ष 24 नवंबर को तुलसी विवाह है। शास्त्रों में निहित है कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को जगत के पालनहार भगवान विष्णु एवं तुलसी माता परिणय सूत्र में बंधे थे। अतः हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो तुलसी विवाह पर सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा, कई अन्य अद्भुत संयोग बन रहे हैं। इन…
सद्भावना आवाज़ करियर टरनेट के क्षेत्र में गूगल सबसे बड़ा सर्च इंजन माना जाता है। इसकी पहुंच विश्व के हर कोने में होती है। Google में देश के साथ ही विदेश में भी समय-समय पर विभिन्न पोस्ट के अंतर्गत भर्तियां निकलती रहती हैं। गूगल अपने कर्मचारियों को अच्छी से अच्छी सुविधाएं मुहैया करवाता है जिसके चलते लोग इसमें नौकरी पाने के लिए हमेशा ही उत्सुक रहते हैं। ऐसे कर सकते हैं गूगल जॉब्स के लिए आवेदन अगर आप भी गूगल में नौकरी की चाह रखते हैं तो इसके लिए आपको गूगल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा और इसके बाद…
सद्भावना आवाज़ देश दुनिया ब्राजील चीनी का सबसे बड़ा निर्यातक है, लेकिन इसकी पैदावार 2024 के अंत में ही कमियों को दूर करने में मदद करेगी। भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) का मानना है कि इस साल भारत के चीनी उत्पादन में आठ प्रतिशत की गिरावट आ सकती है। भारत चीनी का सबसे बड़ा उपभोक्ता भी है और अब वहां चीनी निर्यात पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।भारत दुनिया के सबसे बड़े चीनी उत्पादक देश की सूची में शामिल है। वर्तमान में भारत देश में शुगर प्रोडक्शन में 8% की संभावित गिरावट का सामना कर रहा है। प्रोडक्शन में आई…
सद्भावना आवाज़ अभिव्यक्ति भारत में विज्ञान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले डॉ सीवी रमन एक वैज्ञानिक होने के साथ एक महान शिक्षक भी थे। आज यानी की 21 नवंबर को डॉ सीवी रमन की डेथ एनिवर्सरी है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश में विज्ञान और उसकी शिक्षा के उत्थान के लिए लगा दिया।भारत में विज्ञान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले डॉ सीवी रमन एक वैज्ञानिक होने के साथ एक महान शिक्षक भी थे। आज ही के दिन यानी की 21 नवंबर को डॉ सीवी रमन की मृत्यु हो गई थी। बता दें कि सीवी रमन को दुनिया को…
सद्भावना आवाज़ लखनऊ परिषदीय स्कूलों व सरकारी माध्यमिक स्कूलों में तकनीकी का प्रयोग कर विद्यार्थियों को रोचक ढंग से पढ़ाने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा। हर जिले के दो-दो शिक्षकों को इनफार्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी) पुरस्कार दिया जाएगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से सभी जिलों को यह निर्देश भेज दिए गए हैं। 15 जनवरी 2024 तक सभी जिलों में प्रतियोगिताएं आयोजित कर शिक्षकों का चयन किया जाएगा और 30 जनवरी तक वह एससीईआरटी को नाम भेजेंगे। इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/tedhi-pulia-intersection-now-khalsa-chowk/ सात मिनट में बताना होगा अच्छा काम जिलों में अच्छा कार्य कर रहे शिक्षक सात मिनट…