सद्भावना आवाज़ बलरामपुर जनपद में शिक्षा विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहयोग से पिरामल फाऊंडेशन द्वारा बुनियादी भाषा कौशल एवम संख्या ज्ञान पर धर्म गुरुओं के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों की भाषाई और गणित की अवधारणा को कैसे मजबूत किया जाए इस पर शिक्षकों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला में मदरसा धर्मगुरुओं, शिक्षक एवम शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यशाला का आयोजन बलरामपुर के RR पैलेस में आयोजन किया गया। भाषाई क्षमता पर काम पीरामल फाउंडेशन की टीम ने गूगल रीड अलोंग द्वारा सभी शिक्षकों को अवगत कराया कि इस इसके…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा वर्ष 2022-23 में सराहनीय कार्य करने पर जिले के पांच शिक्षकों को लखनऊ में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया है। सम्मानित होने वाले शिक्षकों ने भविष्य में और बेहतर कार्य करने की बात कही है।राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के नोडल व प्राथमिक विद्यालय कोइलिहा के अध्यापक ब्रजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि रविवार को लखनऊ के रानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि शिक्षा निदेशक अजय सिंह ने परीक्षा के नोडल सहित सराहनीय कार्य करने वाले कंपोजिट विद्यालय सहजौरा…
सद्भावना आवाज़ बहराइच जिले के परिषदीय विद्यालयों में 31 अक्टूबर से अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं हो सकती है। शासन की ओर से आए पत्र में प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने स्तर से प्रश्न पत्र तैयार कराकर परीक्षाएं कराएं। वार्षिक परीक्षा जिला स्तर से कराई जाएगी।बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिले में 2803 परिषदीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इन विद्यालयों में पांच लाख से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। 31 अक्टूबर से 10 मार्च के अंदर अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया गया है। यह परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक की देखरेख में 10…
सद्भावना आवाज़ लखनऊ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो विकास का काम करवाए वो अगड़ा है और जो उस काम पर सिर्फ फोटो खिंचवाए वो पिछड़ा है। हमने इतना शानदार स्टेडियम बनवाया इसलिए हम अगड़े हैं और जिसने कुछ नहीं कराया वह पिछड़ा है। अखिलेश यादव लखनऊ में होने वाली पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) साइकिल यात्रा के पहले प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि पीजीआई में पूर्व सांसद के बेटे की मौत के लिए डॉक्टर और स्टाफ जिम्मेदार नहीं है। इसके लिए स्वयं मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं क्योंकि उन्होंने बजट ही नहीं दिया।इस मौके पर…
सद्भावना आवाज़ लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंच गए हैं। सीएम ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। उनका हेलीकॉप्टर सुबह 10:51 पर मोती झील स्थित हेलीपैड पर उतरा। वहां से वह कार द्वारा मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे। वहां पर उनका स्वागत किया गया। उसके बाद वे दर्शन पूजन करने के लिए मंदिर में चले गए।उन्होंने विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया। सीएम योगी आदित्यनाथ आम श्रद्धालु से भी मिले। बच्चों को दुलारा और गोद में लेकर सभी को चॉकलेट भी दी। इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/135-candidates-selected-in-employment-fair/ दो सौ करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पणों व शिलान्यास सीएम योगी लालगंज के मिलिट्री ग्राउंड में…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर जिलाधिकारी बलरामपुर अरविंद सिंह के दिशा निर्देश में जनपद बलरामपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा 135 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर चयन किया गया।इसी क्रम में जिला रोजगार सहायता अधिकारी बलरामपुर आशा वर्मा ने बताया कि 27.10.2023 को लोकमान्य तिलक इण्टर कालेज जनपद बलरामपुर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/lamps-made-of-cow-dung-will-remove-darkness-and-illuminate-homes/ जिसमे कुल 07 कम्पनियो द्वारा रोजगार मेले में प्रतिभाग किया गया, रोजगार मेले मे 210 अभ्यर्थियो ने प्रतिभाग किया जिसके सापेक्ष 135 अभ्यर्थियो का चयन साक्षात्कार के माध्यम से कम्पनी के एच0आर0 द्वारा किया गया ।…
सद्भावना आवाज़ लाइफ स्टाइल अगर गलत तरीके से वेट लॉस किया जाता है तो इसका असर स्किन और बालों पर भी देखने को मिलता है। हो सकता है कि इसके कारण आपके बाल बहुत तेजी से झड़ने लगे या फिर आपको स्कैल्प पर पैच दिखाई दे।वजन कम करना एक टाइम टेकिंग प्रोसेस है। लेकिन आज के समय में किसी भी व्यक्ति के पास पेशेंस नहीं है और इसलिए वे जल्द से जल्द अपना वजन कम करना चाहते हैं। अमूमन लोग एक महीने में पांच-दस किलो या उससे भी ज्यादा वजन कम करने की जुगत में रहते हैं और इसके लिए…
सद्भावना आवाज़ लाइफ स्टाइल अपने घर की दीवारों को कवरअप करने का सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप वॉलपेपर का इस्तेमाल करें। इन दिनों घर में वॉलपेपर को लगाना बेहद आम है। आप अपने घर के इंटीरियर और थीम के अनुसार वॉलपेपर को सलेक्ट कर सकते हैं।अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए हम सभी कई तरीके अपनाते हैं। लेकिन अगर दीवारें गंदी हों या फिर उसमें होल या दरारें हों तो ऐसे में घर की खूबसूरती में दाग लग जाते हैं। हर बार होम रिनोवेशन करवाना संभव नहीं होता है, इसलिए लोग कुछ आसान उपाय ढूंढते हैं। इसका…
सद्भावना आवाज़ जीवन मंत्र सनातन धर्म में करवा चौथ के पर्व का बेहद महत्व है। इस शुभ दिन को ‘करक चतुर्थी’ के नाम से भी जाना जाता है, जो 1 नवंबर को है। इस त्योहार के दौरान सुहागन महिलाएं अपने पतियों की सुरक्षा और समृद्धि के लिए कठिन निर्जला व्रत रखती हैं। साथ ही उनकी लंबी आयु की कामना करती है।करवा चौथ पर भगवान गणेश, मां पार्वती, भगवान शिव और भगवान कार्तिकेय की पूजा का विधान है। और चंद्रमा को देखकर इस व्रत को खोला जाता है। व्रत को रखने के कई नियम बताए गए हैं, जिसका ध्यान हर किसी…
सद्भावना आवाज़ लाइफ स्टाइल एक्ने, ब्रेकआउट, रिंकल्स जैसी समस्याएं आपको समय से पहले बूढ़ा दिखाने का काम करती है। इन समस्याओं से बचे रहने के लिए सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करना बेहद फायदेमंद होता है। क्लीनअप एक ऐसा ट्रीटमेंट है जिससे स्किन की डीप क्लीनिंग होती है और चेहरे का ग्लो बढ़ता है। क्लीनअप टर्म अक्सर हमें पॉर्लर में सुनने को मिलता है, लेकिन क्या आप जानती हैं इस प्रोसेस के लिए आपको पार्लर पर डिपेंड रहने की जरूरत नहीं, घर पर आप खुद से ही ये कर सकती हैं और पा सकती हैं साफ-सुथरी निखरी त्वचा। आइए जानते…