सद्भावना आवाज अयोध्या पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि मृतक की पहचान साधु राम सहारे दास (44) के रूप में की गई है जिसकी बुधवार देर रात गला घोंटकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में 44 वर्षीय एक नागा साधु की बुधवार देर रात गला घोंटकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/team-india-announced-for-asia-cup-captaincy-to-rohit-return-of-rahul-bumrah-and-shreyas/ गले पर एक गहरा निशान पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि मृतक की पहचान साधु राम सहारे दास (44) के रूप में की गई है जिसकी बुधवार देर रात गला घोंटकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।उन्होंने…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज लाइफ स्टाइल एडीज मच्छर के काटने से डेंगू का बुखार फैलता है। इस बुखार में मरीज की प्लेटलेट्स काफी तेजी से गिरने लगती हैं। ऐसे में डेंगू के मरीज को नीचे बताई गई चीजों का सेवन करना चाहिए। जिससे मरीज तेजी से रिकवर कर सकता है।इस समय डेंगू का बुखार काफी तेजी से फैल रहा है। पिछले कुछ समय से डेंगू के मामलों में देशभर में बड़ी तेजी देखने को मिली है। एडीज मच्छर के काटने से डेंगू का बुखार फैलता है। इस बुखार में मरीज की प्लेटलेट्स काफी तेजी से गिरने लगती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार,…
सद्भावना आवाज बलरामपुर एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर सभागार में सोमवार को आशुकविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राजन मिश्र ने पहला स्थान प्राप्त किया।महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय के निर्देशन तथा डॉ राम रहीस के संयोजकत्व में प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण में प्रतिभागियों को युद्ध विषय पर अपनी कविता को लिखनी थी जबकि द्वितीय चरण में अपनी स्वरचित कविता को कविता शैली में वाचन करना था। इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/add-more-and-more-new-voters-to-the-voter-list-vijay-pratap-singh/ निर्णायक डॉ अवनीन्द्र दीक्षित,डॉ बीएल गुप्ता व डॉ अनिल कुमार ने बीएड द्वितीय वर्ष के राजन मिश्र को प्रथम, बीए 2nd…
सद्भावना आवाज बलरामपुर अग्रवाल सभा द्वारा श्री महाराजा अग्रसेन मंदिर प्रांगण में आठ दिवसीय अग्रसेन जयंती समारोह विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सकुशल विधि विधान के साथ सम्पन्न हुए। 8 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चले कार्यक्रमों में खेलकूद, रंगोली, क्रिकेट, बैडमिंटन, गौ सेवा, रक्तदान शिविर, लायंस नेत्र चिकित्सालय के द्वारा एक नेत्र जाँच शिविर, फिजियोथेरेपी व आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर, कुष्ठ रोग सम्बंधित एक संगोष्ठी जिसमें डॉ अनिल कुमार चौधरी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अवनीश दीक्षित, फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा मौजूद लोगों को जागरूक किया गया सहित व्यंजन, रंगोली, आरती थाल सजावट, केश सज्जा एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया…
सद्भावना आवाज बलरामपुर भाजपा कार्यालय अटल भवन बलरामपुर पर वोटर चेतना अभियान की जिलाकार्यशाला का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथिप क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह रहे। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अवध क्षेत्र में हमने तीन लोकसभा में शिकस्त खाई थी जिसमें श्रावस्ती लोकसभा में हमारी बहुत कम मतों के अंतर से हार हुई थी। हम सभी को कम मतों के अंतर को पूरा करने का प्रयास करना है इसके लिए वोटर चेतना अभियान से जुड़े प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता को अपने जिम्मेदारी का निर्वाह करना है इसमें कहीं भी कोई शिथिलता…
सद्भावना आवाज़ गोण्डा शारदीय नवरात्र में गोण्डा के कई देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है. भक्त श्रद्धा के साथ देवी मंदिरों में माता का दर्शन करने लाखों की संख्या में आते हैं.नवरात्र शुरु होने के साथ ही गोण्डा जिले में प्रसिद्ध और प्राचीन शक्तिपीठ मां बाराही देवी में इन दिनों श्रद्धालुओं की भीड़ काफी तेजी से बढ़ रही है. प्राचीन शक्तिपीठ मां बाराही देवी को उत्तरी भवानी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, जो बेलसर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदपुर में स्थित है, मां बाराही देवी मंदिर यह 51 शक्तिपीठ में…
सद्भावना आवाज़ गोंडा संचारी रोगों की प्रभावी रोकथाम के दावे के बावजूद डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को 12 नए मरीज मिलने के साथ डेंगू संक्रमितों का आंकड़ा 138 पहुंच गया। बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय के दोनों मेडिकल वार्ड में तेज बुखार से पीड़ित 17 मरीज भर्ती हैं। जिनका सैंपल लेकर एलाइजा जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, डेंगू डेडीकेटेड वार्ड में छह डेंगू संक्रमितों का उपचार चल रहा है।संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शहर से लेकर गांवों तक चल रहा संचारी रोग नियंत्रण अभियान बेअसर साबित हो रहा है। एक अक्तूबर को जहां…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर बलरामपुर में सगे मौसा ने आठ साल की बच्ची की निर्ममता से हत्या कर दी। परिजनों द्वारा पुलिस में शिकायत करने पर हत्यारा भी बच्ची की तलाश करता रहा।सगे मौसा ने ही आठ साल की मासूम सिया की हत्याकर शव नहर बालागंज से गेंदापुर मार्ग के किनारे स्थित तालाब के पास फेंक दिया। बृहस्पतिवार को अपने मौसा की बेटी के साथ खेलने गई सिया घर नहीं लौटी तो उसकी मां ने खोजबीन शुरू की। सिया की फोटो के साथ पर्चे बांटे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शुक्रवार की रात सिया का शव बरामद कर हत्या…
सद्भावना आवाज़ उत्तरप्रदेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाउडस्पीकर हटाओ अभियान को दोबारा एक्शन में लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के डीएम और एसएसपी/एसपी के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि फील्ड में तैनाती जनसेवा का सबसे अच्छा अवसर होता है।योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा, विजयादशमी, दशहरा, दीपावली व छठ पूजा के मौके पर सुरक्षा प्रबंधों को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक मुक्त पंडालों आदि के साथ त्योहारों को हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मनाए जाने के लिए सभी…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। अग्नि निवारण सप्ताह के अंतर्गत सेंट जेवियर्स डिज्नी वर्ल्ड स्कूल के कक्षा 1 और कक्षा 2 के बच्चों ने स्थानीय अग्निशमन केंद्र में आयोजित एक विशेष अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण में भाग लिया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को अग्नि संबंधित आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सतर्क और तैयार बनाना था। इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/if-you-have-leftover-curd-in-the-fridge-use-it-like-this/ इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/balrampur-dm-law-and-order-will-be-taken-care-of-in-view-of-festivals/ इस अवसर पर अग्निशमन अधिकारी श्री अंकित कुमार और उनके सहयोगी श्री सोनू कुमार ने बच्चों को बताया कि आग लगने पर हमे सबसे पहले 112 पर डायल करना होता है और उस स्थान का पता बताना होता है जहां पर…