Author: सद्‌भावना आवाज़

सद्भावना आवाज़ लाइफ स्टाइल सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। बदलते मौसम के साथ ही हमारी लाइफस्टाइल भी तेजी से बदलने लगती है। इस मौसम में अक्सर इम्युनिटी कमजोर होने की वजह से लोग आसानी से संक्रमणों का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इस मौसम में खुद को हेल्दी रखने के लिए अपने खानपान में सही बदलाव किए जाएं। इस सीजन में लोग आमतौर पर ऐसे फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं, जो उन्हें अंदर से गर्म बनाए रखे और सर्दी से बचाए। गुड़ और घी इन्हीं फूड्स में से एक है, जिसे…

Read More

सद्भावना आवाज़ करियर इंडियन नेवी में शामिल होकर देश की सेवा करने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के पास एक सुनहरा मौका है। भारतीय नौसेना की ओर से नौसेना डॉकयार्ड, विशाखापत्तनम में ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 जनवरी 2024 तक निर्धारित पते पर आवेदन की हार्ड कॉपी भेज सकते हैं।हार्ड कॉपी भेजने से पहले उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर खुद को रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद अभ्यर्थी सभी आवश्यक दस्तावेज तय…

Read More

सद्भावना आवाज़ जीवन मंत्र हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह मनाया जाता है। तदनुसार, इस वर्ष 24 नवंबर को तुलसी विवाह है। शास्त्रों में निहित है कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को जगत के पालनहार भगवान विष्णु एवं तुलसी माता परिणय सूत्र में बंधे थे। अतः हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो तुलसी विवाह पर सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा, कई अन्य अद्भुत संयोग बन रहे हैं। इन…

Read More

सद्भावना आवाज़ करियर टरनेट के क्षेत्र में गूगल सबसे बड़ा सर्च इंजन माना जाता है। इसकी पहुंच विश्व के हर कोने में होती है। Google में देश के साथ ही विदेश में भी समय-समय पर विभिन्न पोस्ट के अंतर्गत भर्तियां निकलती रहती हैं। गूगल अपने कर्मचारियों को अच्छी से अच्छी सुविधाएं मुहैया करवाता है जिसके चलते लोग इसमें नौकरी पाने के लिए हमेशा ही उत्सुक रहते हैं। ऐसे कर सकते हैं गूगल जॉब्स के लिए आवेदन अगर आप भी गूगल में नौकरी की चाह रखते हैं तो इसके लिए आपको गूगल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा और इसके बाद…

Read More

सद्भावना आवाज़  देश दुनिया ब्राजील चीनी का सबसे बड़ा निर्यातक है, लेकिन इसकी पैदावार 2024 के अंत में ही कमियों को दूर करने में मदद करेगी। भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) का मानना है कि इस साल भारत के चीनी उत्पादन में आठ प्रतिशत की गिरावट आ सकती है। भारत चीनी का सबसे बड़ा उपभोक्ता भी है और अब वहां चीनी निर्यात पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।भारत दुनिया के सबसे बड़े चीनी उत्पादक देश की सूची में शामिल है। वर्तमान में भारत देश में शुगर प्रोडक्शन में 8% की संभावित गिरावट का सामना कर रहा है। प्रोडक्शन में आई…

Read More

सद्भावना आवाज़  अभिव्यक्ति भारत में विज्ञान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले डॉ सीवी रमन एक वैज्ञानिक होने के साथ एक महान शिक्षक भी थे। आज यानी की 21 नवंबर को डॉ सीवी रमन की डेथ एनिवर्सरी है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश में विज्ञान और उसकी शिक्षा के उत्थान के लिए लगा दिया।भारत में विज्ञान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले डॉ सीवी रमन एक वैज्ञानिक होने के साथ एक महान शिक्षक भी थे। आज ही के दिन यानी की 21 नवंबर को डॉ सीवी रमन की मृत्यु हो गई थी। बता दें कि सीवी रमन को दुनिया को…

Read More

सद्भावना आवाज़ लखनऊ परिषदीय स्कूलों व सरकारी माध्यमिक स्कूलों में तकनीकी का प्रयोग कर विद्यार्थियों को रोचक ढंग से पढ़ाने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा। हर जिले के दो-दो शिक्षकों को इनफार्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी) पुरस्कार दिया जाएगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से सभी जिलों को यह निर्देश भेज दिए गए हैं। 15 जनवरी 2024 तक सभी जिलों में प्रतियोगिताएं आयोजित कर शिक्षकों का चयन किया जाएगा और 30 जनवरी तक वह एससीईआरटी को नाम भेजेंगे। इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/tedhi-pulia-intersection-now-khalsa-chowk/ सात मिनट में बताना होगा अच्छा काम जिलों में अच्छा कार्य कर रहे शिक्षक सात मिनट…

Read More

सद्भावना आवाज़ लखनऊ एक्सप्रेसवे के जरिए प्रदेश की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के साथ ही अब इनके किनारे औद्योगिक केंद्रों की स्थापना के लिए औद्योगिक गलियारे विकसित किए जाने की योजना पर अमल शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) ने औद्योगिक गलियारे के लिए 30 स्थानों का चयन कर लिया है। यूपीडा प्रदेश में पांच एक्सप्रेसवेज के किनारे औद्योगिक गलियारों की स्थापना करेगा। इनमें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे एवं गंगा एक्सप्रेसवे शामिल हैं। 5800 हेक्टेयर पर विकसित होने वाले औद्योगिक गलियारों के निर्माण पर…

Read More

सद्भावना आवाज़ जीवन मंत्र कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा के साथ व्रत किया जाता है। इसे आंवला नवमी कहते हैं। ऐसा करने से पर मिलने वाला पुण्य कभी खत्म नहीं होता है। इसलिए इसे अक्षय नवमी भी कहते हैं। इस बार ये व्रत 21 नवंबर को किया जाएगा। इस दिन आंवले के पेड़ का पूजन कर परिवार के लिए आरोग्यता व सुख -समृद्धि की कामना की जाती है। आंवला वृक्ष पूजन का महत्व धार्मिक मान्यता है कि आंवला नवमी स्वयं सिद्ध मुहूर्त भी है। इस दिन दान, जप व तप सभी अक्षय…

Read More

सद्भावना आवाज़ करियर एक ऐसा टूल जिसकी जानकारी धीरे-धीरे सभी के लिए आवश्यक हो रही है वो है AI यानि की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस। एआई टूल का इस्तेमाल से हम किसी भी काम को कम समय में बेहतर तरीके से कर सकते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग अब दुनियाभर में बहुत ही तेजी से हो रहा है।अगर आप भी AI टूल का इस्तेमाल करके अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो इसके लिए Google सर्टिफिकेट कोर्स करवाता है। आप गूगल से इन कोर्सेज को करके AI के ऑनलाइन फ्री कोर्स कर सकते हैं। इन कोर्सेज को करने के बाद आपके रेज्युमे एक्स्ट्रा…

Read More