सद्भावना आवाज़ बलरामपुर तहसील बलरामपुर सदर के बहादुरपुर में कार्यदाई संस्था पीडब्ल्यूडी द्वारा रुपए लागत 161.40 लाख से निर्मित होने वाले आवासीय ट्रांसिट हॉस्टल का शिलान्यास जिलाधिकारी अरविंद सिंह द्वारा पूरे विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोंचार के साथ किया गया। जनपद में जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए आवास की कमी को देखते हुए बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराए जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा विशेष प्रयास करते हुए शासन स्तर पर पत्राचार करते हुए नए आवासीय भवन के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया। इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/run-for-unity-organized-on-the-birth-anniversary-of-sardar-patel/ इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/dm-flags-off-stubble-management-awareness-vehicle/ समय-समय पर उसका फॉलोअप किया गया। जिलाधिकारी के विशेष प्रयासों से आवासीय भवन के…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर आज वनस्पति विज्ञान विभाग एम०एल०के० पीजी कॉलेज, बलरामपुर के अवकाश प्राप्त प्रयोगशाला सहायक जंगजीत बहादुर सिंह के विदाई समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि वनस्पति विज्ञान विभाग के सेवानिवृत एसोसिएट प्रोफेसर डॉ जे० एस० चौहान और कार्यक्रम अध्यक्ष महाविद्यालय के कर्मठ यशस्वी एवं ऊर्जावान प्राचार्य प्रोफेसर जे०पी० पांडेय ने अपनी उपस्थिति से समारोह को गौरव प्रदान किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान विभाग डॉ० राजीव रंजन ने दोनों महानुभावों का स्वागत एवं अभिनंदन किया और जंगजीत बहादुर सिंह के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला व्रत करवा चौथ कल पूरे देश में पूरे हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया है। इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत करती हैं और शाम को भगवान गणेश, गौरी शंकर, करवा और चंद्रमा की पूजा करके अपने पिया के हाथों पानी पीकर व्रत खोलती हैं। यह दिन बड़ा पावन है, ये व्रत एक महिला के अपने पति के प्रति प्रेम, त्याग और समर्पण को व्यक्त करता है। आपको बता दें कि कल सुबह से बहुत सारे घरों में पकवान बनाए गए…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान एवं पराली प्रबंधन के बारे में जागरूक किए जाने के लिए जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से पराली प्रबंधन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । जागरूकता वाहन द्वारा पूरे जनपद में ग्राम पंचायत में जाकर पराली प्रबंधन के बारे में किसानों को जागरूक किया जाएगा। इसे पढ़े:https://sadbhavnaawaj.com/run-for-unity-organized-by-bjp/ प्रदूषण से मुक्त रखने में दे सहयोग इस अवसर पर जिलाधिकारी ने किसानों से अपील किया कि धान की फसल के अवशेष को ना जलाएं एवं वातावरण को प्रदूषण से मुक्त रखने में अपना सहयोग प्रदान करें ।…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर सर्वप्रथम तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ला,प्राचार्य जेपी पांडे वा पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा चंद्र प्रकाश सिंह ने सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तदपश्चात हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया।कार्यक्रम संयोजक अभिषेक सिंह ने बताया हाफ मैराथन में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिस में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर अरविंद यादव,द्वितीय पर राजवीर गिरी, तृतीय पर विकास यादव रहें,तथा महिला वर्ग में सुमन सिंह ने प्रथम, नीलू ने द्वितीय व कृतिका मिश्रा ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/best-wishes-for-the-bright-future-of-newly-appointed-teachers/ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रहे मौजूद सम्मान समारोह में बलरामपुर सदर…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर भारत की एकता और अखंडता के सूत्रधार आजाद भारत के पहले गृह मंत्री लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम बलरामपुर में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर लोक सभा संयोजक शंकर दयाल पाण्डेय, बलरामपुर सदर विधायक पल्टू राम, विधायक तुलसीपुर कैलाशनाथ शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष बलरामपुर धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू , ब्लॉक प्रमुख गैंडास बुजुर्ग राकेश तिवारी, वरूण सिंह, अवधेश तिवारी, कृष्ण गोपाल गुप्ता, अमरनाथ शुक्ला, राजाराम गौतम, संदीप वर्मा, अक्षय शुक्ला, अमन बंसल, संतमणि,अजीत…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर एम० एल० के० महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में नवनियुक्त सहायक आचार्यो राहुल कुमार, राहुल यादव, श्रवण कुमार एवं डॉ वी० पी० सिंह के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य जे०पी० पांडेय ने की तथा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विभाग के सेवानिवृत पूर्व विभागाध्यक्ष जे०पी० तिवारी रहे। इस अवसर पर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन जी ने सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।तथा सभी नवनियुक्त शिक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/organization-of-basic-education-development-workshop/ महाविद्यालय के प्राचार्य जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस तरह पुराने…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर जनपद में शिक्षा विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहयोग से पिरामल फाऊंडेशन द्वारा बुनियादी भाषा कौशल एवम संख्या ज्ञान पर धर्म गुरुओं के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों की भाषाई और गणित की अवधारणा को कैसे मजबूत किया जाए इस पर शिक्षकों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला में मदरसा धर्मगुरुओं, शिक्षक एवम शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यशाला का आयोजन बलरामपुर के RR पैलेस में आयोजन किया गया। भाषाई क्षमता पर काम पीरामल फाउंडेशन की टीम ने गूगल रीड अलोंग द्वारा सभी शिक्षकों को अवगत कराया कि इस इसके…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा वर्ष 2022-23 में सराहनीय कार्य करने पर जिले के पांच शिक्षकों को लखनऊ में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया है। सम्मानित होने वाले शिक्षकों ने भविष्य में और बेहतर कार्य करने की बात कही है।राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के नोडल व प्राथमिक विद्यालय कोइलिहा के अध्यापक ब्रजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि रविवार को लखनऊ के रानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि शिक्षा निदेशक अजय सिंह ने परीक्षा के नोडल सहित सराहनीय कार्य करने वाले कंपोजिट विद्यालय सहजौरा…
सद्भावना आवाज़ बहराइच जिले के परिषदीय विद्यालयों में 31 अक्टूबर से अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं हो सकती है। शासन की ओर से आए पत्र में प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने स्तर से प्रश्न पत्र तैयार कराकर परीक्षाएं कराएं। वार्षिक परीक्षा जिला स्तर से कराई जाएगी।बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिले में 2803 परिषदीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इन विद्यालयों में पांच लाख से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। 31 अक्टूबर से 10 मार्च के अंदर अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया गया है। यह परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक की देखरेख में 10…