सद्भावना आवाज़ सादुल्लाहनगर (बलरामपुर) सादुल्लाहनगर -रेहरा मार्ग पर बेसहारा पशु दुर्घटना का कारण बन रहे हैं ,लेकिन समस्या का निस्तारण नही हो पा रहा हैं। गोआश्रय केन्द्रों को गाय व बैल, साड़ नही भेज रहे है। शाम होते ही झुंड में साड़ बैल, गाय मुख्य मार्ग पर खड़े हो जाते हैं, इससे आवागमन के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन 20 सें 30 हजार से अधिक लोंगों का आवागमन होता हैं। पैदल चलने वाले राहगीरों में किसी अनहोनी की आंशका बनी रहती हैं। गौशाला महज खानापूर्ति अब तक कई बार लोगों के वाहन इनकी चपेट…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ (सादुल्लाहनगर) बलरामपुर। राजकीय नलकूप खराब होने से किसानों को सिंचाई करने मे परेशानी होती है जिससे धान व गन्ने की फसल सूख रहे हैं। विकास क्षेत्र रेहरा बाज़ार मे राजकीय नलकूप विशुनपुर खरहना के हनुमानपुरवा 203 यू जी छ: माह से खराब पड़ा हुआ है जिससे धान व गन्ने की फसल सूख रहा हैं रामू वर्मा, रंगीलाल, राधेश्याम, नंदलाल, नरदाहे, विजय बहादुर, अकबाल हसन मनीष शुक्ल व महेंद्र ने बताया कि राजकीय नलकूप खराब होने से फसल सूख रहा है। नलकूप सही कराने की मांग किसानों का आरोप है नलकूप विभाग के अधिशाषी अभियन्ता व अवर अभियंता से…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों का बैंक खाता आधार से लिंक किए जाने एवं 71 ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों में मॉडल उचित दर की दुकान बनाए जाने के संबंध में बैठक की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के परिवार जिनके की आधार बैंक खाता से लिंक नहीं हुए हैं उनका आधार प्राथमिकता के साथ बैंक खाते से लिंक करा जाए, इसके लिए बैंक में अलग से काउंटर खोले जाएं एवं बैंक में जागरूकता के लिए बैनर इत्यादि लगाया जाए।उन्होंने कहा कि इसके लिए गैस एजेंसियों की भूमिका…
सद्भावना आवाज़ आशीष कुमार गुप्ता उतरौला (बलरामपुर) स्व0श्री राम तीर्थ चौधरी कन्या इंटर कॉलेज इमिलिया बनघुसरा उतरौला बलरामपुर में चल रहे तीन दिवसीय जिला विज्ञान प्रदर्शनी व विज्ञान मेले का समापन किया गया।कार्यक्रम के आयोजक “सहयोग सेवा संस्थान बस्ती” के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक बलरामपुर व विशिष्ट अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज माधव जोत बलरामपुर के प्राचार्य डॉक्टर चंदन पांडेय ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि हमारे देश को सन 2047 तक एक…
सद्भावना आवाज़ श्रावस्ती श्रावस्ती के जमुनहा बहराइच मार्ग के हरिहरपुर गांव के पास उस वक्त बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। जब जबरदस्त हादसे में दो बाइक सवार आमने-सामने टकरा गए।वहीं इस हादसे में एक बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर भिजवाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा। वहीं सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा बहराइच मार्ग के हरिहरपुर गांव के पास में दो बाइक सवार काफी स्पीड से आमने-सामने टकरा गए। वहीं…
सद्भावना आवाज़ गोंडा गोंडा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर सीटेट की परीक्षा हो रही है। दो पालियों में 8400 के करीब परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी है। परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के लिए 20 केंद्र व्यवस्थापक और 20 ऑब्जर्वर की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं 20 परीक्षा केंद्रों पर 300 से ज्यादा कक्ष निरीक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। ताकि सीटेट परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया जा सके।दरअसल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटेट साल में दो बार कराई जाती है। रविवार को CTET के दो पेपर…
सद्भावना आवाज़ देश के सबसे बड़े सियासी घराने ताल्लुक रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 20 अगस्त को जन्म हुआ था। वह इस देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। राजीव ने अपने कार्यों से देश की जनता पर अपनी अमिट छाप छोड़ने का काम किया था।आज यानी की 20 अगस्त को देश के सबसे बड़े सियासी घराने ताल्लुक रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन है। राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। हालांकि वह कभी भी राजनीति में नहीं आना चाहते थे। लेकिन साल 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद वह प्रधानमंत्री बने। राजीव…
सद्भावना आवाज़ सनातन धर्म में नागों की पूजा का काफी महत्व होता है। नाग पंचमी पर नागों की पूजा करने का विधान है। इस दिन नागों की पूजा करने से महादेव और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। इस पर्व को काफी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।सनातन धर्म में नागों की पूजा का विशेष महत्व होता है। इसलिए हिंदू धर्म में नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस पर्व को काफी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। नाग पंचमी के मौके पर नागों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। आइए जानते हैं…
सद्भावना आवाज़ स्वस्थ और सेहतमंद बने रहने के लिए डाइजेशन का सही होना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। डाइजेशन सही न होने पर हमारे शरीर में फैट जमा होने लगता है और वजन बढ़ने का खतरा बना रहता है। इस आयुर्वेदिक चाय को पीने से आपको गैस और ब्लोटिंग की समस्या से राहत मिलेगी।स्वस्थ और सेहतमंद बने रहने के लिए डाइजेशन का सही होना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। क्योंकि डाइजेशन सही न होने पर हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। जब खाना सही से नहीं पच पाता है, तो शरीर को खाने से एनर्जी नहीं…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर नगरीय क्षेत्र की सूरत बदलने को विभिन्न बिंदुओं पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में बैठक संपन्न हुई। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा नगर निकायों के चेयरमैन के साथ विस्तार पूर्वक चर्चा की गई एवं तत्कालीन कार्ययोजना एवं दीर्घकालीन कार्ययोजना बनाए जाने के बारे में समीक्षा की गई। नगर पालिका बलरामपुर में शहरी क्षेत्र के अंदर जाम की समस्या को दूर किए जाने के लिए गहन समीक्षा के दौरान नो पार्किंग जोन बनाए जाने, प्राइवेट बसों के लिए जगह चिन्हित किए जाने तथा ई रिक्शा के रूट का निर्धारण किए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश…