Author: सद्‌भावना आवाज़

सद्भावना आवाज़ किशन शुक्ला (संवाददाता) बस्ती सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बस्ती सदर में सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है, उनका निस्तारण एक सप्ताह के भीतर अवश्य कर दिया जाय। जिलाधिकारी द्वारा जनता की समस्याओं को बहुत ही गम्भीरता के साथ सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दियें। गंभीर प्रकरणों पर टीम बनाकर मामले को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश कुछ प्रकरणों में अधिकारी टीम बनाकर तथा मौके पर जाकर…

Read More

सद्भावना आवाज़ गोंडा आज सावन के दूसरे सोमवार को जिले के ऐतिहासिक शिव मंदिरों में हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने लाइन लगाकर जलाभिषेक किया। गोंडा जिले के शहर में स्थित दुखहरण नाथ खरगूपुर में स्थित पृथ्वीनाथ मनकापुर में स्थित करोहा नाथ और डुमरियाडीह के पास स्थित बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। आज सावन के दूसरे सोमवार को लेकर गोंडा जिला प्रशासन द्वारा भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, ताकि शिव भक्तों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। लाइन लगाकर शिव भक्तों…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक सिंह, जिला संगठन मंत्री हिमांशु मिश्रा के नेतृत्व में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को कलेक्ट्रेट भवन में सौंपा गया। नगर मंत्री आशिका पांडे ने बताया विद्यालयों द्वारा प्रतिवर्ष ड्रेस और पुस्तक बदल दिए जाने के कारण मध्यमवर्गीय परिवार को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जिस कारण उन पर आर्थिक बोझ पड़ता है, मगर विद्यालय सुविधा शुल्क लेने के बाद भी प्रयोगशाला तथा खेल मैदान के प्रति उदासीन रखते हैं। जिला संगठन मंत्री हिमांशु ने बताया जिले में कई अवैध तथा मानक विहीन विद्यालय संचालित…

Read More

सद्भावना आवाज़ बहराइच मोहल्ला बक्शीपुरा नईबस्ती निवासी प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका के घर में बदमाशों ने धावा बोल दिया। आरोप है कि खिड़की काटकर घर में रात को हथियार बंद बदमाश पहुंच गए। बदमाशों ने पहले लाखों की लूट की। शिक्षिका, पति और बेटी को पीटा। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का पुलिस ने दावा किया है। दरगाह थाना क्षेत्र के बक्शीपुरा नईबस्ती आसाम रोड निवासी स्नेह लता श्रीवास्तव पत्नी अनूप कुमार प्राथमिक विद्यालय रामपुर कोडरी श्रावस्ती में शिक्षिका के पद…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर बलरामपुर में भारत नेपाल से सटे सोहेलवा वन क्षेत्र में वन जीवों के हमलों से बचाने के लिए वन विभाग ने जंगल से सटे इलाकों के ग्रामीणों को सजगता बरतने के निर्देश जारी किए हैं ताकि ग्रामीणों और वन जीवों में संघर्ष न हो। दूसरी तरफ रविवार की शाम महराजगंज तराई क्षेत्र के खरझार नाले के पास तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। रविवार की शाम खरझार नाले के पास झाड़ी में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीण सहम गए। ग्रामीण अपने बच्चों को घर से नही निकलने दे रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी केपी सिंह…

Read More

सद्भावना आवाज़ किशन शुक्ला (संवाददाता) बस्ती दुबौलिया थाना क्षेत्र के कटरिया गांव के रहने वाले संजय पाल पुत्र बुद्ध पाल ने न्यायालय में अर्जी देकर गुहार लगाया कि 9/5 /2023 को शाम 7.30 गांव के धर्मेंद्र सिंह पुत्र शिवपाल रणवीर सिंह पुत्र राकेश सिंह शौकी लाल पुत्र नाथू गौड़ दीपक गौड़ पुत्र शौकी लाल माधुरी गौड़ पत्नी बाबूराम मीना गौड़ पत्नी शौकी लाल 6 लोगों ने पहले से आपराधिक षड्यंत्र बनाकर प्रार्थी के घर पर चढ़कर आए और भद्दी भद्दी गालियां देने लगे मुकदमा संख्या 90/ 2023 में हम प्रार्थी द्वारा गवाही दिया गया था। उसी की खुन्नस को लेकर एक…

Read More

सद्भावना आवाज़  नूर आलम, संवाददाता बहराइच उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के बक्शीपुरा रेलवे स्टेशन के सामने स्थित दरगाह हज़रत पंचपीर रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स हर साल की तरह इस साल भी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया बता दें कि ये उर्स दो रोज़ा होता है जिसमे पहले दिन तक़रीर व मुसयारे का प्रोग्राम होता है तो वंही दूसरे दिन सुबह क़ुरआन ख़्वानी और कुल शरीफ़ हुआ जिसके सिरनि तक़सीम की गई लोगों को,,,,वंही शाम में बाद नमाज़े मग़रिब गागर चादर व बाद नमाज़े ईशा महफिले शमा कव्वाली का प्रोग्राम हुआ जिस दौरान लंगर भी खिलाया गया। वंही…

Read More

सद्भावना आवाज़ संवाददाता बस्ती परशुरामपुर, सावन माह के तेरश दिन शनिवार को भी मेडीकल,वा पुलिस प्रशासन रहे अलर्ट, सावन के पवित्र माह में भगवान शिव का पवित्र महीना माना जाता है,कावड़ यात्री सरयू नदी से गंगा जल लेकर अपने अपने अपने शिवाले के लिए जलाभिषेक करने के लिए ले जाते है,भगवान शिव समस्त भक्तो की मनोकामनाएं पूर्ण करते है जिसको लेकर भक्त काफी उत्साहित रहते है, और सावन के पवित्र माह में शिव का जलाभिषेक करते हैं। अयोध्या बस्ती के बार्डर घघौवा पुलिस चौकी पर पुलिस प्रशासन वा मेडिकल टीम तेरश को भी रही अलर्ट कावड़ यात्रियों को किसी प्रकार…

Read More

सद्भावना आवाज़ नूर आलम (संवाददाता) बहराइच। कृषि विभाग बहराइच के तत्वावधान में हरियाली रिसार्ट लखनऊ रोड बहराइच में आयोजित 01 दिवसीय जनपदीय मिलेट्स/खरीफ खाद्यान्न उत्पादकता गोष्ठी एवं किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का डीएम मोनिका रानी ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। इसके पश्चात् मेले में लगाये गये कृषि, उद्यान, मत्स्य, रेशम तथा निजी कम्पनियों तथा किसानों द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि किसानों को उनके उत्पाद को अच्छी मार्केटिंग से जोड़कर आय वृद्धि को बढ़ाया सकता है। उन्होंने एफपीओ के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि जनपद में गठित कराये गये एफपीओ द्वारा बड़े…

Read More

सद्भावना आवाज़ चन्द्रशेखर सोनी, संवाददाता अयोध्या  डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने माइक्रोबायोलाॅजी विभाग की प्रो0 तुहिना वर्मा को विभागाध्यक्ष नियुक्त किया। प्रो0 शैलेन्द्र कुमार का विभागाध्यक्ष का कार्यकाल 13 जुलाई को समाप्त होने के उपरांत कुलपति ने शैक्षणिक चक्रानुक्रम में प्रो0 तुहिना वर्मा को विभागाध्यक्ष बनाया। इन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष अथवा इस सम्बन्ध में अन्य कोई आदेश निर्गत होने तक विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रो0 तुहिना वर्मा के शैक्षिक कॅरियर में प्रधान अनुसंधान के रूप में 3 प्रमुख परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर…

Read More