सद्भावना आवाज़ आशीष कुमार गुप्ता उतरौला (बलरामपुर) उतरौला बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्र के सभी शैक्षणिक संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सभी शैक्षणिक संस्थानों में सुबह ध्वजारोहण के साथ बच्चों और अध्यापकों के द्वारा देशप्रेम का संकल्प लिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति, लोक संस्कृति और सामाजिक समस्याओं का मंचन करते कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसी कड़ी में नगर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान टाइनी टाट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के डायरेक्टर सैफ अली तथा प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह के द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता, निपुण भारत के लक्ष्यों की प्राप्ति, और अभिभावक व समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बलरामपुर जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है, जहां जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षा क्षेत्र को अत्याधिक बेहतर बनाने के लिए और समुदाय से जन सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अभियान के रूप में ‘स्कूल ट्रांसफॉर्मेशन रोडमैप’ की महत्वपूर्ण पहल की गई।इस पहल के तहत, 1814 परिषदीय विद्यालयों ने विद्यालय प्रबंधन समितियों के साथ मिलकर एक वर्ष की कार्ययोजना “स्कूल ट्रांसफॉर्मेशन रोडमैप तैयार किया, जिसका…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के साथ मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में बैठक हुई।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में ऐसे मतदेय स्थल जहां 1500 से अधिक मतदाता हैं उन्हें विभाजित कर एक नया पोलिंग स्टेशन बनाया जाना है, इसके अलावा ऐसे मतदेय स्थल जहां 1500 से अधिक मतदाता है, उसी मतदान केंद्र पर अन्य मतदेय स्थल भी है और उन मतदेय स्थलों में मतदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम है,तो नए मतदेय स्थालो का सृजन किए बिना भौगोलिक रूप से क्षेत्र की सुसमबंद्धता बनाए रखते हुए विद्यमान…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर बच्चों को कुपोषण के साथ ही कई अन्य बीमारियों से बचाने के लिए बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ किया गया।मुख्य विकास अधिकारी बलरामपुर संजीव कुमार मौर्या ने जिला संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर में बुधवार को किया। उन्होंने नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई। स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान यह अभियान आज 16 अगस्त से प्रारम्भ हो कर अगले माह 15 सितंबर 2023 तक चलाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी बलरामपुर संजीव कुमार मौर्या ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इनकी बेहतर देखभाल करना हम सबकी…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर बलरामपुर में व्यवसायिक एवं औषधीय पौधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने नई पहल की है। जिलाधिकारी ने 75 प्रकार के व्यवसायिक एवं औषधीय पौधों का रोपण किया। उन्होंने वन विभाग को निर्देश दिया है कि पायलट योजना की तर्ज पर व्यवसायिक एवं औषधि पौधों के रोपण को बढ़ावा दिया जाए।जिलाधिकारी अरविंद सिंह द्वारा नई पहल करते हुए जिले में व्यावसायिक एवं औषधीय पौधों के रोपण एवं खेती को बढ़ावा देने के लिए बहादुरपुर में चिल्ड्रन पार्क में 75 प्रकार के प्रजातियों के औषधीय एवं व्यवसाय के वृक्षों का रोपण किया गया। पायलट योजना…
सद्भावना आवाज़ मनीष शुक्ला (सादुल्लाहनगर) बलरामपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस की 76 वीं वर्षगाठ को यादगार बनाने के लिए क्षेत्र में मंगलवार को आन -बान -शान से हर घर तिरंगा फहराया गया । सरकारी भवनों समुदायिक स्वास्थ केन्द्र डाक्टर मनसालाल ने थाना पर प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह व विद्यालय हाजी इस्माईल इण्टर कालेज, एजी हाशमी इण्टर कालेज व बेगम हाजी बालिका इण्टर कालेज ,अब्दुल कलाम आजाद इण्टर कालेज घासी पोखरा उच प्राथमिक विद्यालय विसम्भरपुर व मदरसा अहिरौली ,नेवादा, फत्तेपुर, नौडिहवा, दतलुपुर , सहजौरा, इट ईअब्दुला ,गोकुला बुर्जुग व रामपुर ग्रंट सहित इसके बाद सरकारी गैर सरकारी कार्यालय…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर में मंगलवार को 77 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर अमर शहीदों को नमन किया।स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ने ध्वजारोहण करके किया । इसके बाद प्राचार्य प्रो0 पाण्डेय ने महाविद्यालय के ए एन ओ लेफ्टिनेंट(डॉ) की अगुवाई में एन सी सी कैडेटों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को दिए सलामी गॉर्ड का निरीक्षण किया। प्राचार्य प्रो0 पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज…
सद्भावना आवाज़ उत्तरप्रदेश दांव पर सब कुछ लगा है, रुक नहीं सकते। टूट सकते हैं, मगर हम झुक नहीं सकते। भारतीय राजनीति के अजातशत्रु रहे अटल बिहारी वाजपेयी को दी गई श्रद्धांजलि, कभी भूले नहीं जा सकते ,पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का स्मारक है। साल 2018 में आज ही के दिन दिल्ली के एम्स में अटल बिहारी वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। अटल बिहारी वाजपेयी को 2015 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज पुण्यतिथि है। अटल बिहारी वाजपेयी…
सद्भावना आवाज़ नूर आलम वारसी बहराइच आज़ादी के जश्न में पूरा देश सराबोर है ऐसे में उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में भी आज़ादी का जश्न ज़ोरशोर से मनाया गया बात की जाए तो बहराइच जनपद के मदरसों में भी आज़ादी के जश्न की धूम रही बहराइच के चिककीपुरा स्थित मदरसा जामिया मसऊदिया मसऊदुल उलूम छोटी तकिया में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा ने ध्वजारोहण किया जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ और देश की शान में मदरसों के बच्चों ने नारे लगाए वंही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमर शहीदों को य्याद किया गया तो वंही मुख्य अतिथि रहें ज़िला अल्पसंख्यक…
सद्भावना आवाज़ नूर आलम वारसी बहराइच स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के देश नाम सम्बोधन तथा प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सम्बोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, सांसद अक्षयवर लाल गोंड, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, जिलाधिकारी मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, सीडीओ कविता मीना, एडीएम मनोज कुमार सागर, सीआरओ अवधेश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, डिप्टी कलेक्टर डॉ. पूजा यादव, प्रशिक्षु पीसीएस…