सद्भावना आवाज़ बलरामपुर बलरामपुर में देहात थाना प्रभारी के दुर्व्यवहार से नाराज ग्राम प्रधानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। थानाध्यक्ष के स्थानांतरण की मांग सहित प्रधानों की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए अखिल भारतीय पंचायत परिषद व प्रधान संघ ने प्रदेश की राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम को ज्ञापन सौंपा। उनसे मामले में कार्रवाई व समस्याओं के निवारण की मांग की।ग्राम प्रधानों ने राज्य मंत्री को बताया कि देहात थानाध्यक्ष जयदीप दुबे लगातार ग्राम प्रधानों को अपमानित कर रहे हैं, उनके कार्य व्यवहार से क्षुब्ध ग्राम प्रधानों ने जिले के उच्चाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों से मिलकर शिकायत की। समाधान…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ आशीष कुमार गुप्ता बलरामपुर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर केशव कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी उतरौला ज्योतिश्री के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रेहरा बाजार के नेतृत्व मे थाना रेहरा बाजार पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र एवं शांति व्यवस्था व तलाश वाछिंत अभियुक्त के अनुपालन प्रतिक्रिया सूचना अभियान के दौरान थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 224/23 धारा 379/411 भा0द0वि0 से संबंधित वाँछित अभियुक्त रामकुमार उर्फ गोलू पुत्र रक्षाराम उर्फ खोदे निवासी लोनियन पुरवा थाना रेहरा बाजार बलरामपुर को 01 अदद…
सद्भावना आवाज़ (बांसी) सिद्धार्थनगर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया बहन मायावती जी के निर्देश पर बसपा कार्यकर्ता गांव गांव जा कर बूथ करो मजबूत अभियान के तहत पार्टी को मजबूत करने का काम करे लोकसभा चुनाव कभी भी हो सकता भाजपा सरकार घबराई हुई है आने वाला दिन बसपा का होगा। उक्त बातें जिला उपाध्यक्ष शमीम अहमद ने बूथ गठन के दौरान बाँसी विधानसभा के चरथरी मरवटिया बेलउख आदि गांव मे बूथ कमेटी गठित करते हुए कहा कि बसपा कार्यकर्ता आने वाले लोकसभा चुनाव मे डूमरियागज से अपना प्रत्याशी जीता कर बहन जी को देश का प्रधान मंत्री बनाने के लिए…
सद्भावना आवाज़ सहाबुद्दीन फारूकी सिद्धार्थनगर (डुमरियागंज) नगर पंचायत के आजाद नगर वार्ड में सरकारी रास्ते की जमीन पर 50 साल ऊपर के खड़े हरे पेड़ को काटकर गिरा देने के मामले में अधिशाषी अधिकारी डुमरियागंज द्वारा मुकदमा दर्ज करा दिया गया हैं। उन्होंने अपने पत्रांक 635/न.पं.डु./2023-24/दिनांक- 01.08.2023 के माध्यम से प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज को मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया था, जिसके क्रम में मुकदमा संख्या 177/ 2023 सुबराती सभासद एवं अन्य के खिलाफ भा. दं. सं. की धारा 353, सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 2, 3 में मुकदमा दर्ज कर दिया गया हैं। अधिशाषी अधिकारी ने…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर सभागार में शुक्रवार को नव प्रवेशित बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन , इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत मुख्य व माइनर,पाठ्य सहगामी व व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लाभ से परिचित कराया गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित बैठक का शुभारंभ मुख्य नियंता प्रो0 पी के सिंह व आई क्यू ए सी कोऑर्डिनेटर प्रो0 तबस्सुम फरखी ने दीप प्रज्वलित एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य…
सद्भावना आवाज़ गोण्डा गोंडा की नवाबगंज तहसील में अवैध बालू भंडारण पर गोंडा डीएम ने तरबगंज एसडीएम और तहसीलदार को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। जिस पर एसडीएम तरबगंज और तहसीलदार परसापुर के पास जमीन पर अवैध रूप से डंप किए गए बालू को सीज करते हुए पुलिस अभिरक्षा में दे दिया। अवैध बालू की निगरानी को लेकर 24 घंटे पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है।नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत परसापुर के पास स्थित गाटा संख्या 1374 जो 4.011 हेक्टेयर जो राजस्व अभिलेखों में खातेदारी के रूप में संक्रमणीय भूमि दर्ज है। भूमि के क्षेत्रफल में…
सद्भावना आवाज़ दुर्गेश जायसवाल गोण्डा गोण्डा रूपईडीह ब्लाक अध्यक्ष के नेतृृत में संविधान बचाओ संकल्प सभा के कार्यक्रम सामिल हुए और सहयोग व समर्थन किया।मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने संकल्प दिलाते हुए कहा हर कदम पर संविधान को बचाने के लिए लोगों से अपील की जा रही है।आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सत्ता में स्थापित करने की मुहिम चलाई जा रही है। जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे ने सभी लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं जनता के प्रति किए गए शासनकाल की कार्यों को विस्तृत रूप से समझाया।इस दौरान रूपईडीह…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। जनपद प्रथम आगमन पर ग्राम्य विकास, समग्र ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ला, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा , जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी व पार्टी पदाधिकारियों ने बुके व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने बलरामपुर नगर के यूपीटी होटल में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी मेहनती कार्यकर्ता हैं और पार्टी में पूर्ण निष्ठा भाव से कार्य करते हैं आज भारतीय जनता…
सद्भावना आवाज़ बहराइच बहराइच में मुख्यमंत्री डैश बोर्ड से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा निर्देश दिए गए।मुख्यमंत्री डैश बोर्ड से सम्बन्धित विभाग डैश बोर्ड का अवलोकन कर यह सुनिश्चित करें, कि आपके विभाग की कौन-कौन सी योजनाएं डैश बोर्ड पर अपलोड की गयी है।उनकी अद्यतन प्रगति की स्थिति क्या है। यदि किसी योजना में प्रगति संतोषजनक नहीं है। जिससे जिले की रैकिंग प्रभावित हो रही है। उन योजनाओं की प्रगति में आपेक्षित सुधार कर विभाग से समन्वय कर फीड कराए। रीयल टाइम मॉनिटरिंग की जाए जिससे अन्य…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदेय स्थलों के संभाजन के अंतर्गत मतदान स्थल के प्रस्ताव तैयार कराने एवं मतदाता सूची के आलेख प्रकाशन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करते हुए मतदेय स्थलों के प्रस्ताव के संबंध में अपने सुझाव प्रस्तुत करने की अपेक्षा की हैl जिलाधिकारी ने कहा अगर कोई बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो या किसी कारणवश बिल्डिंग परिवर्तन की आवश्यकता…