सद्भावना आवाज़ गोण्डा ,संवाददाता गोण्डा काग्रेसियो ने मंगलवार को संविधान बचाओं संकल्प सभा का आयोजन किया जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी,विशिष्ट अतिथि प्रांतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे,ने सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संविधान बचाने का संकल्प लेकर भाजपा सरकार की तानाशाही को खत्म करने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी को गांव-गांव जन जन के बीच जाकर संविधान को बचाने की अपील करने का संकल्प दिलाया। संविधान बचाओ अभियान का संकल्प कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रदेश प्रवक्ता बृजेंद्र सिंह एवं जिला प्रवक्ता…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर जिलाधिकारी अरविंद सिंह द्वारा उतरौला बाईपास पर स्थित बलरामपुर गोंडा रेलवे मार्ग पर 2 लेन का निर्माणधीन आरओबी के रेलवे लाइन के ऊपर स्लैब कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने स्लैब कार्य 2 दिन के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया।उन्होंने अभियंत्रिकी विश्लेषण करते हुए 35 दिन के भीतर रेलवे ओवरब्रिज का कार्य सभी सुरक्षा मानकों को पूर्ण करते हुए उच्च गुणवत्ता के साथ के जाने का निर्देश दिया। निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग की जा रही है तथा अभियंत्रिकी, तकनीकी, विधिक व अन्य समस्याओं का संज्ञान लेते हुए…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। युवक एवं महिला मंगल दलों का खेल-कूद सामग्री वितरण कार्यक्रम विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधायक सदर पल्टूराम एवं जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी द्वारा 162 मंगल दलों के सापेक्ष 40 दलों को खेल सामग्री वितरित की गयी।युवा कल्याण विभाग द्वारा कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगणों के माध्यम से प्रत्येक मंगल दल को फुटबाल, वालीबाल, एयर पम्प, स्किपिंग रोप, चेस्ट एक्सपेंडर आदि खेल सामग्री वितरित की गयी। मंगल दलों को सम्बोधित करते हुये विधायक सदर ने कहा कि युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए खेल सबसे अच्छा माध्यम है। जिला पंचायत…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर जिलाधिकारी अरविंद सिंह एवं विधायक बलरामपुर पलटूराम द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय में आयुष्मान भारत हेल्पडेस्क एवं पुरुष एवं महिला आयुष्मान वार्ड का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर विधायक बलरामपुर पलटूराम ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से गरीब परिवारों को 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जा रहा है। आयुष्मान भारत कार्ड धारकों को अच्छा इलाज मिले इसके लिए जनपद में आयुष्मान भारत हेल्थ डेस्क एवं आयुष्मान वार्ड का शुभारंभ किया गया है। रणनीति बनाकर वार्ड संचालित इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आयुष्मान भारत एवं आयुष्मान वार्ड के शुभारंभ से…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर बलरामपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को बलरामपुर में आयोजित संविधान बचाओ कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। उन्होंने मणिपुर घटना का जिक्र करते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए।बृजलाल खाबरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश में जो कुछ भी 70 वर्षों में बनाया था। उसे बीजेपी ऐसे बेच रही है जैसे उसके पिता की बनाई संपति हो। आगामी लोक सभा का चुनाव देश के संविधान और लोक तंत्र बचाने का चुनाव है। अगर बीजेपी फिर चुनाव जीत जाती है तो देश से लोक तंत्र खत्म हो जाएगा। देश में सभी को बराबर का अधिकार…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर प्रदेश सरकार के तमाम आदेशों और निर्देशों के बाद भी बिजली कटौती कम होने का नाम नहीं ले रही है। बलरामपुर जिले में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में समाजवादी पार्टी की तरफ से जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसका नेतृत्व पूर्व मंत्री और गैसड़ी के पूर्व विधायक डॉ. एसपी यादव ने किया।समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और बिजली कटौती के विरोध में नारेबाजी करते हुए बलरामपुर जिले में बिजली कटौती खत्म करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मांग करते हुए कहा की बलरामपुर जिले के…
सद्भावना आवाज़ दुर्गेश जायसवाल , संवाददाता गोण्डाम गोण्डा विकासखंड छपिया में प्रशिक्षण का कार्यक्रम पूर्व प्रत्याशी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य प्रभारी विधानसभा 301 गौरा संजय विद्यार्थी द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद इस्लाम चौधरी ने किया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन ने प्रभारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने जो बूथ विधानसभा के अंदर आते हैं उनमें सभी जातियों का समावेश करने के लिए और मजबूत करने के लिए आग्रह किया उन्होंने कहां 2024 सेमी फाइनल है और आप सब की दुआ और आशीर्वाद से केंद्र में बनने वाली सरकार में हमारी भागीदारी होगी और राष्ट्रीय…
सद्भावना आवाज़ लखनऊ आपदा में प्रदेश के लोगों के लिए कवच की तरह काम करने वाली योगी सरकार ने अब प्रदेश में लोगों को आसमानी बिजली से होने वाले जनधन के नुकसान से बचाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। योगी सरकार प्रदेश में ऊंची बिल्डिंगों पर लाइटनिंग अरेस्टर्स या लाइटनिंग रॉड लगाने जा रही है, जो खराब मौसम में आसमानी बिजली को आकर्षित कर उसे सीधे जमीन के अंदर पहुंचा देगी। इससे न सिर्फ लोगों की जान बचाई जा सकेगी, बल्कि बिजली गिरने से होने वाले नुकसान को भी रोका जा सकेगा। ऊंची बिल्डिंगों पर लगाई जाएगी लाइटनिंग रॉड…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। एम एल के महाविद्यालय के एन एस एस, एन सी सी कैडेटों ने शनिवार को उत्तर प्रदेश शासन व 51 वीं यू पी बटालियन एन सी सी बलरामपुर के निर्देशन में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों व कैडेटों ने लगभग 500 फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जे पी पाण्डेय के निर्देशन में मुख्य नियंता प्रो0 पी के सिंह ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा किप्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत…
सद्भावना आवाज़ लखनऊ योगी सरकार प्रदेशवासियों को बढ़ती गर्मी के चलते बढ़ी मांग के अनुरूप सुचारू बिजली आपूर्ति कर नए कीर्तिमान गढ़ रही है। प्रदेश में गर्मी और उमस बढ़ने के कारण विद्युत मांग 27622 मेगावॉट के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई है और इस बढ़ी हुई ऐतिहासिक मांग के बीच उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पाेरेशन (यूपीपीसीएल) ने विद्युत आपूर्ति कर नया रिकॉर्ड बनाया है। उल्लेखनीय है कि सीएम योगी ने यूपीपीसीएल को गर्मी के मौसम में बढ़ती मांग के अनुरूप किसी भी हाल में लोगों को बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। शेड्यूल के अनुरूप हो रही आपूर्ति विगत…