Author: सद्‌भावना आवाज़

सद्भावना आवाज़ बहराइच कैसरगंज रेंज के ग्राम भौंरी निवासी किसान को मगरमच्छ ने निवाला बना लिया। रविवार शाम को किसान का शव नदी से बरामद हुआ। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।बहराइच वन प्रभाग के कैसरगंज वन रेंज अंतर्गत ग्राम भौंरी निवासी रामतेज (42) पुत्र लल्ली शनिवार को खेत जाने के लिए घर से निकला था। देर रात तक किसान घर नहीं पहुंचा। इस पर परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन करते हुए सुबह हो गई। लेकिन किसान का पता नहीं चला। किसान…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बलरामपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी, दीवानी, उत्तराधिकार प्रमाणपत्र, राजस्व,वैवाहिक व भरण पोषण सहित कुल 32323 वाद निस्तारित किये गये। इन मामलों का किया गया निस्तारण अनिल कुमार झा जनपद न्यायाधीश, बलरामपुर द्वारा क्रिमिनल अपील वाद का निस्तारण कर 1000 /- रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। राम मिलन सिंह पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बलरामपुर द्वारा 08 वादों का निस्तारण कर 31,54,670 रूपये का प्रतिकर धनराशि जारी करने का आदेश दिया गया। इफ्तेखार अहमद, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम बलरामपुर द्वारा…

Read More

सद्भावना आवाज़ सल्वाडोर। सेंट्रल अमेरिका के अल सल्वाडोर में एक फुटबॉल मैच के दौरान भगदड़ मच गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक 100 से ज्यादा लोग घायल हैं, इनमें दो की हालत गंभीर है। 500 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अल सल्वाडोर में लोकल टीम का मैच था। इसी दौरान यह घटना हुई।मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में एलियांज़ा और सेंटा एना की एफएएस सबसे लोकप्रिय फुटबॉल टीमों में शामिल हैं। इनके मैच को देखने के लिए स्टेडियम के गेट पर भारी भीड़ जमा हो गई…

Read More

सद्भावना आवाज़ सुष्मिता सेन ने 29 साल पहले भारत के लिए पहली बार मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय महिला थीं। रविवार को उन्होंने अपनी ऐतिहासिक जीत पर खुशी जाहिर करते हुए तीन दशक पुरानी थ्रोबैक तस्वीर शेयर की। क्लोजअप फोटो में सुष्मिता कैमरे की तरफ देखते हुए नजर आ रही हैं।सुष्मिता ने लिखा- यह तस्वीर ठीक 29 साल पुरानी है, जिसे महान हस्ती और फोटोग्राफर प्रबुद्ध दासगुप्ता ने शूट किया है। इस तस्वीर में उन्होंने एक 18 साल की लड़की को बड़ी ही खूबसूरती से कैद किया। एक मुस्कान के साथ उन्होंने कहा…

Read More

सद्भावना आवाज़ दो हजार रुपये के नोटों को वापस लेने के रिजर्व बैंक के फैसले के बाद सरकार सितबंर के बाद इन नोटों के भविष्य को लेकर फैसला करेगी। आसार यही हैं कि दो हजार के नोटों को हमेशा के लिए चलन से बाहर करने का फैसला लिया जा सकता है।दो हजार का नोट, भविष्य को लेकर ठोक-बजाकर लिया जाना चाहिए फैसलारिजर्व बैंक की ओर से दो हजार रुपये के नोट वापस लेने का फैसला प्रत्याशित ही है, क्योंकि एक तो उनके चलन के समय ही कई तरह के प्रश्न उपजे थे और दूसरे, उनका प्रचलन लगातार कम होता जा…

Read More

सद्भावना आवाज़ गोरखपुर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में 9 नवीन मंदिरों में देव विग्रहों की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की। इस आयोजन के संपन्न होने के साथ गोरक्षपीठ का देवलोक और समृद्ध हो गया। प्राण प्रतिष्ठा का यह अनुष्ठान श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ और श्रीमद्भागवत महापुराण कथाज्ञानयज्ञ की पूर्णाहुति के संगम पर पूरा हुआ। गोरखनाथ मंदिर में बने 9 नए मंदिरों में देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के लिए धार्मिक अनुष्ठान दो चरणों में 8 मई को ही प्रारंभ हो गए थे। प्रथम चरण में श्रीशिव महापुराण की कथा हुई तो दूसरे चरण में 15…

Read More

सद्भावना आवाज़ वाराणसी वाराणसी रिंग रोड फेज- 2 पर रविवार सुबह हाईवे किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार ट्रेलर घुस गया। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हाईवे पर जुटे लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी, आनन फानन में दमकल बुलाई गई। घंटों देरी से पहुंची दमकल ने दो घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद ट्रकों की आग बुझ सकी। तेज टक्कर से दोनों वाहनों के चालक दबकर बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार की अलसुबह जंसा थाना क्षेत्र के सजोई गांव के पास जंसा थाना क्षेत्र…

Read More

सद्भावना आवाज़ लखनऊ लखनऊ विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में शुक्रवार को वीएसराम मेमोरियल व्याख्यान हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने भारत की जी-20 में अध्यक्षता और विश्व व्यवस्था पर व्याख्यान दिया।राज्यपाल आरएन रवि ने भारत में राजनीति विज्ञान के उन्नयन में वीएस राम के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज भारत के प्रति वैश्विक दृष्टि में परिवर्तन आ चुका है। भारत विश्व का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, युद्ध, आतंकवाद और वैश्विक निर्धनता के विभिन्न पक्षों पर प्रकाश डाला। साथ ही भारतीय दृष्टि से वैश्विक समस्या-समाधान की ओर अग्रसर…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर बलरामपुर में जिले की पुलिस का मादक पदार्थ एवं नकली शराब बेचने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। नगर कोतवाली पुलिस ने मिलावटी अंग्रेजी शराब बनाकर बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। अवैध अंग्रेजी और देशी शराब बरामद नगर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी की ग्राम नेउसा में एक व्यक्ति द्वारा नकली शराब बना कर बेचा जा रहा है। जानकारी मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर नेउसा गांव में एक गुमटी की दुकान से 14 केन कोलट गोल्ड बीयर 500…

Read More

सद्भावना आवाज़ बहराइच  जिले के लालपुर मार्ग पर खड़ी ट्रक में बाइक सवार पीछे से जा घुसा। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है।मामला फखरपुर थाना क्षेत्र के लालपुर ग्राम पंचायत के मजरा चिकवापुरवा का है। यहां के निवासी नसीब अहमद उर्फ गेंडू (40) बाइक से रविवार सुबह जा रहे थे। हाईवे पर लालपुर मोड़ के निकट एक ट्रक खड़ी थी। ट्रक में पीछे से बाइक सवार जा घुसा। युवक की मौत इस हादसे में युवक की…

Read More