सद्भावना आवाज़ दुर्गेश जयसवाल (संवाददाता) गोण्डा। तहसील क्षेत्र के कटरा बाजार थाने की मित्र पुलिस का हैरत अंगेज निंदनीय कारनामा सामने आया है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव के रहने वाले देवर भाभी को दीवान मृत्युंजय द्वारा जबरन खींचकर कटरा बाजार थाने ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें महिला अपने देवर का हाथ खींचकर उसे थाने नहीं ले जाने की दीवान से फरियाद कर रही है। महिला ने दीवान पर देवर संग जबरन खींचकर थाने ले जाकर उसके मामले में जबरन सुलह कराने का आरोप लगाया है। मारने…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज बलरामपुर जिलाधिकारी अरविंद सिंह द्वारा उतरौला बाईपास पर स्थित बलरामपुर गोंडा रेलवे मार्ग पर 2 लेन का निर्माणाधीन आरओबी का निरीक्षण किया गया। मौके पर मौजूद कार्यदाई संस्था ने बताया कि वियरिंग का कार्य चल रहा है। इसके पश्चात सिविल का कार्य कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कल तक वेयरिंग का कार्य कराते हुए शीघ्र सिविल कार्य पूर्ण कराया जाए। सिविल के कार्य हेतु रेलवे से टाइम स्लॉट प्राप्त कर अगस्त माह के अंत तक जनमानस के लिए रेलवे ओवरब्रिज तैयार हो जाएगा।इससे पूर्व जिलाधिकारी द्वारा 13 जून को रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया गया…
सद्भावना आवाज बलरामपुर जिलाधिकारी अरविंद सिंह द्वारा विकास भवन का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यालयों का जाकर वहां की कार्यप्रणाली को जाना। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यालयों के कार्यालअध्यक्ष/अधिकारियों को समय से कार्यालय में बैठने एवं जनमानस की शिकायत का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने विकास भवन में समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था एवं जनमानस के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया। जनहित के कार्यों को प्रमुखता उन्होंने कहा कि विकास भवन परिसर पौधरोपण किया जाए एवं सभी कार्यालयों में भी गमले लगाया जाए।जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक…
सद्भावना आवाज़ शिशिर मिश्रा ,संवाददाता सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर विकास कार्यो एवं 25 लाख से ऊपर की परियोजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता तथा मुख्य विकास अधिकारी शजयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन द्वारा कार्यदायी संस्थाओ के संबधित अधिकारियो से जनपद में चल रहे निर्माण कार्यो के बारे में जानकारी प्राप्त की। जनपद में कराये जा रहे निर्माण कार्यो को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी राजीव रंजन ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद में बचे हुए सामुदायिक शौचालयो…
सद्भावना आवाज़ दुर्गेश जयसवाल, संवाददाता गोण्डा। गोण्डा फातिमा स्कूल के सभागार में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव द्वारा लिखित पुस्तक “ख्वाब न मरने पाएं ” का विमोचन किया गया तथा उन्हें इस उत्कृष्ट साहित्य सृजन के लिए सम्मानित किया गया। इसी क्रम में कैनरा बैंक के शाखा प्रबंधक सैयद शहनवाज , सहायक प्रबधक अतुल द्विवेदी , खुशबू शर्मा और अनूशिका जायसवाल को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का प्रारंभ ब्रजेश श्रीवास्तव द्वारा लिखित एक प्रार्थना गीत से हुआ जिसे निशा श्रीवास्तव और राजेंद्र श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य फादर पाल कोरया…
सद्भावना आवाज़ दुर्गेश जयसवाल, संवाददाता गोण्डा। गोण्डा महाजनसम्पर्क अभियान के तहत कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में संभ्रांत लोगों से मुलाकात कर केंद्र सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धि वाली पुस्तक भेंट करते हुए भाजपा एमएलसी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार का नौ साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण का रहा।श्री मंजू सिंह ने कहा कि संपर्क से समर्थन अभियान के तहत कैसरगंज लोकसभा क्षेत्रो में डॉक्टर , शिक्षक पूर्व सैनिकों ,पत्रकार से संपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धि पर चर्चा करते हुए अभियान से जुड़ने के लिए टोल फ्री नंबर 90…
सद्भावना आवाज़ चन्द्रशेखर सोनी (संवाददाता) अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पत्रकारिता के छात्र बलराम तिवारी का प्राइम न्यूज चैनल में आउटपुट प्रोड्यूसर के पद पर चयन हुआ। सोमवार को विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में छात्र के आगमन पर एमसीजे समन्वयक डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, डाॅ0 आरएन पाण्डेय ने अंगवस्त्रम भेटकर सम्मानित किया। डाॅ0 चतुर्वेदी ने बताया कि एमए एमसीजे सत्र 2022 के छात्र का प्राइम न्यूज चैनल में चयन होने पर विभाग के लिए एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। इससे पहले इस वर्ष के कई छात्रों ने यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र पचपेड़वा के शिवगढ़ मंदिर पर श्रावण मास पर लगने वाले मेले का पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । उन्होंने श्रावण मास के सोमवार को कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने श्रावण मास के प्रथम सोमवार को कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद में शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के दृष्टिगत थाना पचपेड़वा क्षेत्र अंतर्गत शिवगढ़ मेले का भ्रमण किया। मेले में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा की…
सद्भावना आवाज़ किशन शुक्ला ,संवाददाता बस्ती बस्ती जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने अधिकारियों के साथ सावन मास के महा शिवरात्रि मेले की श्री भदेश्वरनाथ मंदिर जाकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होने निर्देश दिया है कि बैरिकेडिंग, नाली निर्माण, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था 11 जुलाई की शाम तक पूरी कर सभी विभाग रिपोर्ट देंगे। अधिकारियों ने मंदिर से डारीडीहा को जोड़ने वाले लगभग 500 मीटर नवनिर्मित मार्ग का भी निरीक्षण किया, जो अब समतल हो गया है। श्रावण मास मेले को लेकर जिलाधिकारी को दिया आवश्यक दिशा निर्देश उन्होने जिला पंचायत को निर्देश दिया कि इस…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाना की पुलिस ने शिक्षा चयन आयोग की फर्जी नियुक्ति पत्र के आधार पर नौकरी हथियाने वाले दो फर्जी शिक्षकों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों शिक्षक तुलसीपुर बसंतलाल इंटर कॉलेज में पिछले डेढ़ वर्षों से नौकरी कर रहे थे। फर्जी शिक्षकों की गिरफ्तारी से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।बताया जा रहा है की गाजीपुर जिला निवासी चंद्रशेखर सिंह और सारनाथ जिला वाराणसी निवासी सुनील कुमार दिसंबर 2021 में शिक्षा चयन आयोग द्वारा नियुक्ति पत्र लेकर आए। इसके बाद बसंतलाल इंटर कॉलेज तुलसीपुर में ज्वॉइन करने के लिए कहा। कॉलेज प्रबंधन…