लखनऊ। अवैध निर्माण पर एलडीए का अभियान जारी है। गोमती नगर विस्तार में जहां अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया वहीं, तीन अवैध निर्माण को सील कर दिया गया।प्रवर्तन जोन-1 की जोनल अधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि अशोक कुमार यादव व अन्य द्वारा गोमती नगर विस्तार के बक्कास के दुलारमऊ में लगभग 2 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। इसके अलावा प्रेम नारायण व अन्य द्वारा दुलारमऊ के खसरा संख्या-662 पर लगभग 3 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग का कार्य कराया जा रहा था। इसके अतिरिक्त अंकुर वर्मा, गोपाल व अन्य द्वारा गोमती नगर विस्तार के…
Author: सद्भावना आवाज़
लखनऊ। यूपी के 44 जिलों में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। पिछले तीन दिन के अंदर प्रदेश में 181 कोरोना केस सामने आ चुके हैं। आज सुबह आई रिपोर्ट में 24 घंटे में 74 नए कोरोना कोरोना केस सामने आए। इनमें सबसे ज्यादा संक्रमित गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में हैं। साल 2022 के नवंबर के बाद से अब मार्च महीने में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ा है।11 दिन के अंदर कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 74 से बढ़कर 304 तक पहुंच गई हैं। यानी 410% तक की बढ़ोत्तरी हुई हैं। वही मार्च महीने में पॉजिटिव आने…
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में पशुपालकों को उनके घर पशु चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोबाइल वेटेनरी यूनिट और टोल फ्री नंबर 1962 का शुभारंभ किया। इसके साथ बाराबंकी जनपद में बीजेपी सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने 8 मोबाइल वेटेनरी यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।,इसके साथ ही टोल फ्री नंबर 1962 का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सांसद उपेंद्र सिंह रावत के साथ मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह, बाराबंकी पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सीडीओ एकता सिंह ने बताया कि जिले में…
बस्ती । कलवारी थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद पीछे से आ रही ट्रेलर ने सड़क पर गिरे युवकों को कुचल दिया। इसमें तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक किशोरी समेत दो घायल हो गए। यह हादसा रामजानकी मार्ग पर बनहरा (कुदरहा) सीएचसी के पास सोमवार शाम चार बजे के करीब हुआ। गोरखपुर के हरपुर थाना क्षेत्र के समुदा गांव निवासी झिन्नू 40 वर्ष अपने साले सुरेंद्र के साथ कलवारी के मिर्जापुर अपने साढ़ू के घर गया था। शाम चार बजे के लगभग अपनी बेटी खूशबू 16 साल को लेकर बाइक से लौट रहा…
बलरामपुर। राजकीय विद्यालयों ध्उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों अशाशकीय माध्यमिक विद्यालय के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने कई माह से वेतन न मिलने पर धरना दिया तथा जिला विद्यालय निरीक्षक ,देवीपाटन मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक,और जिलाधिकारी बलरामपुर को वेतन जल्द से जल्द दिलाने की मांग भी की।शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने सोमवार दिनांक 27 मार्च 2023 को धरना देकर वा कार्य बहिष्कार करके कई माह से बकाया वेतन दिलाए जाने के संबंध में जिलाधिकारी बलरामपुर को अपना हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा।कर्मचारियों का कहना है की,किसी को 5 माह तो किसी को 15 माह से वेतन नहीं मिल पाया…
बलरामपुर। मानहानि के केस में सूरत के सेशन कोर्ट ने राहुल गांधी को 2 वर्ष की सजा के साथ-साथ संसद सदस्यता रद्द करने का आदेश सुनाया था। जिसके बाद देशभर में राहुल के करीबी व पार्टी के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी करना शुरू कर दिया। इसी क्रम में जनपद बलरामपुर की कांग्रेस कमेटी ने अपने नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को रद्द करने के विरोध में जनपद बलरामपुर में एक विराट विरोध प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति को अपना ज्ञापन भी भेज दिया। जनपद बलरामपुर के कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अनुज सिंह की अध्यक्षता में यह विरोध…
लखनऊ, 25 मार्च। देश जब आजादी का अमृत काल मना रहा है, तब उत्तर प्रदेश भी अपने इतिहास में अमृत पृष्ठ जोड़ रहा है। शनिवार को योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन सभागार में छह साल की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक ‘छह साल-यूपी खुशहाल’ का विमोचन किया। साथ ही पोस्टर का अनावरण भी किया। सीएम ने कहा कि छह वर्ष में यूपी अब माफिया नहीं, महोत्सव का प्रदेश बन चुका है। प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले प्रधानमंत्री के प्रति…
उत्तर प्रदेश। सरकार के जल शक्ति मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज में रहेंगे। वह शुक्रवार और शनिवार को यहां रहेंगे और जिले के अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक भी करेंगे। शाम को वह किसी मलिन बस्ती का भ्रमण करेंगे और वहां सहभोज कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दलापुर गांव का भ्रमण करेंगे और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर का भी निरीक्षण करेंगे। शाम छह बजे वह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिक विद्यालय चाका का भी निरीक्षण करेंगे। कल शनिवार को वह प्रदेश सरकार के…
अम्बेडकरनगर। अकबरपुर तहसील क्षेत्र में स्थित दरबन झील और टांडा तहसील के पुन्थर में स्थित झील को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस दिशा में डीएम अविनाश सिंह ने पहल शुरू की है और इसके विकास के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही इसे पर्यटक के मानचित्र पर अंकित किया जाएगा। इसके विकसित होने से जिले के साथ ही प्रदेश के अन्य जगहों से आने वाले पर्यटकों को घूमने को अच्छी जगह मिलेगी। अकबरपुर तहसील मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर स्थित दरवन झील प्रदेश के प्रमुझ झीलों में अपना स्थान रखता है। ये…
बलरामपुर। कथा के आयोजक श्री देवी पाटन मिथलेश नाथ जी महाराज पूजन कर एवं कलश यात्रा को रवाना किया। श्री व्यासपीठ की विधिवत पूजा पाठ कर किया एवम् कथा वाचक संत सर्वेश जी महराज को अंगवस्त्र भेंट कर आशीर्वाद लिया। कथा के प्रथम दिन अयोध्या धाम से आए प्रेम मूर्ति युवा संत सर्वेश जी महाराज ने कहा कि एक बार राम कथा सुनने शिव जी कैलाश मानसरोवर से तमिल नाडु कुंभज ऋषि के आश्रम गए और साथ में सती जी को लेकर गए तुलसी बाबा ने श्री रामचरितमानस में लिखा है कि एक बार त्रेता जुग माही संभू गए कुंभज…