Author: सद्‌भावना आवाज़

गोरखपुरा में कंप्यूटर इंजीनियर फर्जी दरोगा बनकर वसूली कर रहा था। वह आईटीएम गीडा में बीसीए का स्टूडेंट है। लेकिन, पुलिस की वर्दी पहने उसने डबल स्टार लगा रखा था। पुलिस का फर्जी आईकार्ड भी बना रखा था और यहां रामगढ़ताल के नौकायान पर दुकानदारों से वसूली कर रहा था। रामगढ़ताल पुलिस को जब इसकी भनक लगी तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया।जांच- पड़ताल के दौरान उसका आईकार्ड भी फर्जी निकला। फर्जी दरोगा अपूर्व राय कुशीनगर जिले के तरयासुजान का रहने वाला है। उसके पिता अजय शंकर राय पेशे से किसान हैं। अपूर्व राय यहां रामगढ़ताल इलाके के बगहा बाबा…

Read More

गोंडा। । साधन सहकारी समितियों पर रविवार को हुए चुनावों में प्रशासन और शासन के सभी दावे हवा-हवाई साबित हुए। अधिकतर समितियों पर जिम्मेदार अधिकारी नदारद दिखे तो कुछ समितियों में ताला लटकता रहा। सुबह 10 बजे तक तुलसीपुर माझा साधन सरकारी समिति पर ताला लटक रहा था। यहां सचिव और अन्य अधिकारी नदारद दिखे सिर्फ पुलिस के जवान मुस्तैद नजर आये। यहां के निर्वाचन अधिकारी पवन गुप्ता ने कहा कि वह अभी रास्ते में हैं। सुबह 10:30 बजे साधन सहकारी समिति कोल्हमपुर विशेन यहां सचिव नीरज मिश्रा और पुलिस के जवान मौजूद दिखे, लेकिन निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार गौतम…

Read More

बलरामपुर मां पाटेश्वरी राजकीय विश्व विद्यालय निर्माण को लेकर राजनीति गरमाने लगी है। विश्वविद्यालय का निर्माण बलरामपुर कराने की मांग को लेकर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं गैसड़ी के विधायक एसपी यादव ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री और वर्तमान गैसड़ी विधायक एसपी यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उप्र सरकार ने मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय का निर्माण कराने की घोषणा की किंतु इसका निर्माण गोंडा जिले के परसपुर ब्लाक में किया जाना प्रस्तावित है। गोंडा जिले में मां पाटेश्वरी…

Read More

बस्ती सेमरा गांव में शनिवार की सुबह घास काटने गई महिला गायब हो गई। रविवार की सुबह उसी के सरसों के खेत में महिला का शव मिला। महिला का गला किसी धारदार हथियार से काटा गया था। दाएं हाथ की चार उंगली भी काटी गई थी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, एडिशनल एसपी दीपेंद्र चौधरी, सीओ प्रीति खरवार, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार तथा फॉरेंसिक टीम पुलिस ने शव के पास से हंसिया और ईंट का टुकड़ा बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मृतका के पुत्र…

Read More

बलरामपुर प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक बहुत ही महत्वाकांछी योजनाओं में गिनी जाती है। इस योजना के तहत शहर में जरूरतमंद को लाभ दिया जाता है। जनपद बलरामपुर में इसी योजना से जुड़ी कुछ खामियां और चूक प्रकाश में आई है। शहरी आवास में अनियमितता एवं वसूली का उचित साक्ष्य मिलने पर थाना कोतवाली देहात में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर मुकदमा पंजीकृत करवाया है। भाजपा जिला एवं मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस ने बताया कि पूरी जांच करने के बाद ही योजना के तहत शहरी आवास को स्वीकृत किया जाता है। उसके…

Read More

बलरामपुर जनपद में किसानों की फसलों की बीमा और उनकी सुरक्षा के संबंध में जिला कृषि अधिकारी कार्यालय से जारी हुआ निर्देश। जिला कृषि अधिकारी आरपी राणा ने जनपद के समस्त किसान भाइयों को बताया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में निहित प्रावधान के अन्तर्गत जनपद में खड़ी फसलों को स्थानिक आपदाओं- ओलावृष्टि, जलभराव (फसल धान को छोड़कर), भूस्खलन, बादल फटना, आकाशीय बिजली से उत्पन्न आग से क्षति तथा फसल कटाई के उपरान्त आगामी 14 दिनों तक खेत में सुखाई हेतु रखी फसल को ओलावृष्टि, चक्रवात, बेमौसम/चक्रवाती वर्षा से फसलों की क्षति स्थानीकृत रूप से होती है, जिसमें…

Read More

बलरामपुर भाजपा की सरकार आई है लगातार भारत की बेटियों की सुरक्षा, पढ़ाई,और उत्थान के प्रयास में लगी हुई है। बेटियों के उत्थान के लिए तो मोदी सरकार ने बहुत सारी योजनाओं को भी लागू किया है। इसी क्रम में जनपद बलरामपुर के संयुक्त जिला चिकित्सालय और नगर के बीचों बीच स्थित महिला चिकित्सालय में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत “कन्या जन्मोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन हुआ,जिसमें जन्म लेने वाली 22 बालिकाओं को बेबी किट, कपड़े और मिठाई मा० विधायक तुलसीपुर द्वारा वितरित किया गया। मा० विधायक जी ने उपस्थित जन सामान्य / महिलाओं को सम्बोधित किया गया तथा…

Read More

बहराइच मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने सांसद अक्षयवर लाल गोंड, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक सदर अनुपमा जायसवाल, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने विजेता खिलाड़ियों व टीमों को पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के गायन से हुआ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना खेलो इण्डिया फिट इण्डिया योजना के क्रम में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपना खेल कौशल दिखाने का अवसर पर मिल रहा हैं। देश के…

Read More

बलरामपुर ” जल ही जीवन है” अतः हम इसे साफ रखने और बचाने हेतु हमेशा अग्रसर रहना चाहिए । परंतु आजके समय में आबादी बढ़ने के साथ साथ पीने के लिए साफ पानी का मिल पाना भी असंभव होता जा रहा है। ऐसे में हमे और सरकार को भी इस ओर ध्यान देने के आवश्यकता है।जिससे की सबतक पीने योग्य शुद्ध जल आसानी से पहुंचाया जा सके।इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में जिला पंचायत राज अधिकारी नीलेश प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में पेयजल सम्बन्धी शिकायतों के त्वरित समाधान/निराकरण कराये जाने हेतु जनपद स्तर पर जिला…

Read More

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने बैठक में कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग ने जेल की रिपोर्ट रखी। इसमें 7 केंद्रीय कारागार में 13,669 बंदियों की क्षमता बताई गई। जबकि यहां पर 15,201 बंदी निरुद्ध हैं। जिसका अनुपात 111 प्रतिशत आता है। इसी तरह 62 जिला कारागार में 49,107 बंदियों की क्षमता है, जिसके सापेक्ष 95,597 बंदी निरुद्ध हैं, जिसका रेश्यो 194 प्रतिशत है। वहीं 2 उप कारागार में 306 बंदियों की क्षमता है, जिसके सापेक्ष 664 बंदी निरुद्ध हैं, जिसका रेश्यो 216 प्रतिशत है। महिला केंद्रीय कारागार में 120 बंदियों की क्षमता है, जिसके सापेक्ष 148 बंदी निरुद्ध…

Read More