बलरामपुर। एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर के वनस्पति विज्ञान विभाग में शनिवार को एम एस सी 4th सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा 2nd सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सीनियर ने अपने जूनियर सहपाठियों को उपहार देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय जी व विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान डॉ राजीव रंजन ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत करके कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। इसके पश्चात प्राचार्य व विभागीय शिक्षकों का…
Author: सद्भावना आवाज़
गोरखपुर। हाईटेक कुत्ता चोरों का वीडियो सामने आया है। कुत्ता चोरी करने वाला गैंग लग्जरी कार से पहुंचा। एक दुकान पर कार पार्क की। चोरों ने पास में लगी दुकान से खरीदकर पहले कचौड़ी-जलेबी खाई। चोर फुल कॉन्फिडेंस के साथ दरवाजे पर पहुंचे।वहां घुम रहे कुत्ते को सभी के सामने गोद में उठाया। फिर कार से लेकर फरार हो गए। कुत्ता भी कोई मामूली कुत्ता नहीं था। बल्कि, वो बीगल नस्ल का खोजी कुत्ता था। जिसकी कीमत करीब 20 से 25 हजार रुपए है। घटना कोतवाली इलाके के बैंक रोड पर 16 मार्च की है। हालांकि, हाईटेक कुत्ता चोरों…
बलरामपुर। जनपद बलरामपुर में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश की बलरामपुर इकाई द्वारा लगातार अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन व ध्यानाकर्षण आंदोलन जारी है। अपने विरोध प्रदर्शन और ध्यानाकर्षण आंदोलन के जरिए विद्युत कर्मचारी यह चाहते हैं कि सरकार उनकी सभी मांगों पर विचार करके उनको जल्द से जल्द स्वीकार कर ले। विद्युत कर्मचारियों का कहना है कि वह भी जनता को इस कदर परेशान होता नहीं देख सकते इसलिए वह चाहते हैं कि सरकार बिना देर किए उनकी मांग को स्वीकार करें। विद्युत कर्मचारियों के अनुसार सरकार पूर्व में किए गए अपने वादे से मुकर रही…
गोरखपुर। शुक्रवार को करीब 25 से अधिक गोवंशों का कत्ल हुआ। यहां, कसाईयों ने गोवंशों को काटा। उसके मांस उठा ले गए। लेकिन, उसके अवशेष और कुछ मांस को गठरी में बांधकर वहीं छोड़ दिया। मामला गोला इलाके के खदरा सिवान का है।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक आला अफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने अवशेषों से मांस, हड्डियां, चमड़ा और खून के सेंपल लेकर जांच को भेजा। वहीं, बाकी बचे अवशेषों को आनन-फानन में गड्ढा खोदकर मिट्टी में दफना दिया गया।ग्रामीणों के मुताबिक, शुक्रवार की दोपहर चोपलहवा बाग की तरफ एक साथ काफी ढेर सारे चील और कौवे…
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ के राज्य उत्तर प्रदेश के जिला कौशांबी से ह्रदय को हिलाने वाली खबर सामने आई है। एक भाई को अस्पताल से बहन का शव बाइक पर ले जाना पड़ा, क्योंकि उसे मांगने पर भी अस्पताल से शव वाहन नहीं दिया गया। भाई शव को लेकर 5 किलोमीटर दूर थाने पहुंचा। जहां उसने बहन के सुसाइड करने की जानकारी दी और अस्पताल प्रबंधन की शिकायत की। यूपी मामला कौशांबी जिला के कोखराज थाने के अंबेडकर नगर मोहल्ले का है। 16 वर्षीय मृतका का नाम निराशा था। भाई कुलदीप ने बताया, कि बहन ने इंटर के पेपर दिए थे।…
बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शनिवार 18 मार्च से शुरू हो गया। इसके लिए मूल्यांकन केंद्र पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। शनिवार का पहला दिन उत्तर पुस्तिकाओं के डेमो मूल्यांकन का रहेगा। रविवार से नियमित मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। साथ ही स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी व्यवस्था पर नजर रखेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 18 मार्च से शुरू होगा। 1 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य समाप्त होना है। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारियां पूरी…
बलरामपुर। जिले के देहात थाना पुलिस ने न्यायालय की तरफ से जारी गैर जमानती वारंट का तामीला कराने गई पुलिस टीम पर महिलाओं एवं उनके परिवार ने हमला कर दिया। हमले में एक सिपाही को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने हमला करने व राजकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में चार महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज के नेतृत्व में न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट का तामीला कराने के फुलवरिया बाई पास गए थे। असगर अली के परिवार के सदस्य जावेद पुत्र असगर अली…
बहराइच। जनपद के बबुरी गांव निवासी युवक की शनिवार को कुल्हाड़ी से काटकर कुछ लोगों ने हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया रंजिश में हत्या की बात सामने आ रही है। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के मजरा बबुरी निवासी सुनील कुमार यादव (25) पुत्र फौजदार यादव का गांव के कुछ लोग से रंजिश चल रही है। बताया जाता है कि शनिवार सुबह रंजिश के चलते दोनों में विवाद हो गया। विवाद…
लखनऊ । माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए पुख्ता तैयारी की गई है। मूल्यांकन के लिए प्रदेश में 258 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1.44 लाख परीक्षक कुल 3.19 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। इन केंद्रों और परीक्षकों की सुरक्षा के लिए भी चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी के माध्यम से इसकी निगरानी की भी व्यवस्था की गई है। एक अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 18 मार्च से शुरू होकर एक…
अयोध्या। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि भाजपा शासित प्रदेशों की तरह उत्तर प्रदेश में भी शीघ्र समान नागरिक संहिता लागू होगी। उन्होंने कहा कि देशवासियों से किए गये तीन वादों में दो भाजपा की केंद्र सरकार ने पूरे कर दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 व 35 ए को खत्म कर एक देश में दो विधान एवं दो निशान की व्यवस्था समाप्त कर दी है। अयोध्या में राम मंदिर का भी निर्माण हो रहा है और 2024 में रामलला भी मूल स्थान पर विराजित हो जाएंगे। अयोध्या में एक निजी चैनल को…