बहराइच। यात्रियों को ले जा रही प्राइवेट बस जोलाहन पुरवा गांव के पास अनियंत्रित होकर खड्डे में पलट गई। बस में सवार 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को साथनीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। शहर के झिंगहाघाट प्राइवेट बस स्टैंड से बस संख्या (यूपी 12 एटी 7472) यात्रियों को लेकर इमामगंज के लिए रवाना हुई। बस में लगभग 70 यात्री सवार थे। कुछ यात्री भीड़ अधिक होने से खड़े थे। बस कोतवाली नानपारा के जोलाहन…
Author: सद्भावना आवाज़
गोंडा । जनपद के करनैलगंज में पुल क्षतिग्रस्त होने के चलते बहराइच वासियों के लिए भी समस्या खड़ी हो गई है। गोंडा से आने वाले भारी वाहन लखनऊ मार्ग पर जाम का सबब बन रहे हैं। बुधवार को हुजूरपुर और लखनऊ मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा। इससे लोगों को समस्या हुई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। करनैलगंज मार्ग पर पुल 15 दिनों पहले क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके चलते गोंडा से बहराइच अब सीधे भार वाहन नहीं आ रहे हैं। भार वाहन हुजूरपुर और कैसरगंज मार्ग से लखनऊ जा रहे हैं। हुजूरपुर-कैसरगंज सिंगल लाइन है, जिस…
अयोध्या। सीएम योगी ने अयोध्या-वाराणसी की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक कि सीएम योगी ने राज्य राजधानी क्षेत्र के घटित होने को लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। यूपी में राज्य राजधानी क्षेत्र पर रिपोर्ट मांगी है। समीक्षा बैठक में अब तक चल रही योजनाओं में कार्य कब तक पूरे हो जाएंगे इसकी रिपोर्ट देखी। सीएम ने सभी अधिकारियों को ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट में आए सभी प्रस्ताव को जमीन पर उतारने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। राजधानी के रूप में लखनऊ की क्षमताओं को विस्तार देने के उद्देश्य से लखनऊ और आस पास के जिलों को जोड़ते हुए राष्ट्रीय…
गोंडा। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत गांवों में बनी कुछ गौशालायें अब मौत की गौशाला बन गई हैं। शाहपुर गांव में 60 गौवंशों की क्षमता वाले गौ आश्रय केंद्र पर करीब 50 गौवंश मौजूद हैं। मौके पर दो गायें मरी पड़ी थीं, जिन्हें बिना औपचारिक कार्यवाही के दफनाने का कार्य शुरू था। एक गौवंश बीमारी से तड़प रहा था। यहां के चौकीदार वीरेंद्र पाठक ने बताया कि गौ-आश्रय केंद्र में भूसा पर्याप्त है, लेकिन हरे चारे और दाने की व्यवस्था नहीं है। लगातार सिर्फ भूसा पशु खाते नहीं हैं, जिस कारण गौवंश भूख से मर रहे हैं। पशुओं के…
गोंडा। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत गांवों में बनी कुछ गौशालायें अब मौत की गौशाला बन गई हैं। शाहपुर गांव में 60 गौवंशों की क्षमता वाले गौ आश्रय केंद्र पर करीब 50 गौवंश मौजूद हैं। मौके पर दो गायें मरी पड़ी थीं, जिन्हें बिना औपचारिक कार्यवाही के दफनाने का कार्य शुरू था। एक गौवंश बीमारी से तड़प रहा था। यहां के चौकीदार वीरेंद्र पाठक ने बताया कि गौ-आश्रय केंद्र में भूसा पर्याप्त है, लेकिन हरे चारे और दाने की व्यवस्था नहीं है। लगातार सिर्फ भूसा पशु खाते नहीं हैं, जिस कारण गौवंश भूख से मर रहे हैं। पशुओं के…
गोंडा। सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर ना होने की वजह से हर दिन सैकड़ों मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 4:00 बजे के बाद महिला अस्पताल के ओटी से लेकर जिला अस्पताल के ओटी में ताले लटक जाते हैं। 4:00 बजे के बाद अगर कोई इमरजेंसी केस आ जाए तो उसे इलाज नहीं मिल सकता। जिले मे एक भी फिजीशियन, हृदय रोग विशेषज्ञ ,आंख के डॉक्टर और रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती पिछले कई महीनों से नहीं हो पाई है। मामला ये है…
गोरखपुर। चिलुआताल इलाके के शास्त्रीनगर एलआईजी -164 का रहने वाला अरुण कुमार उर्फ पप्पू (35) पुत्र स्व. तूफानी प्रसाद मोबाइल रिपोयरिंग का काम करता था। परिवार में उसकी पत्नी और दो बेटियां हैं। एक 7 साल की बेटी है, जबकि, दूसरी डेढ़ साल की। आसपास के लोगों के मुताबिक, वह शराब का भी आदि था। अरुण जो भी पैसे कमाता था, उससे शराब में उड़ा देता था। काम भी वह रेग्यूलर नहीं करता था। जिसे लेकर अक्सर परिवार में विवाद होता रहता था। मंगलवार की रात भी इसी बात को लेकर उसने परिवार में विवाद शुरू किया। पत्नी से विवाद…
गोरखपुर। गोरखपुर के सरकारी विभागों ने बिजली तो जला ली, लेकिन, बिल जमा करने में अब विभाग आनाकानी कर रहे हैं। ऐसे में अब बिजली निगम इन विभागों से बकाया बिल की वसूली करने जा रहा है। इसके लिए गोरखपुर विद्युत निगम के चीफ इंजीनियर ने सभी सरकारी विभाग के जिम्मेदारों को पत्र लिखा है। बिजली निगम के मुताबिक, गोरखपुर में सबसे सबसे बड़े बकाएदार पुलिस और गोरखपुर यूनिवर्सिटी है। इन पर करीब 8 करोड़ रुपये बकाया है। इन विभागों ने जुलाई-22 से एक रुपया जमा नहीं किया है। चीफ इंजीनियर आशु कालिया ने यूनिवर्सिटी के कुलपति और SSP गोरखपुर…
दिल्ली। भारत की राजधानी दिल्ली स्थित एम्स के डॉक्टरों ने ऐसा कारनामा किया है, जिसे सुनकर हर कोई उन पर गर्व कर रहा है। डॉक्टरों ने एक मां के गर्भ में पल रहे बच्चे के अंगूर से भी छोटे हृदय का सफल ऑपरेशन किया। बता दें कि एक महिला को जिसकी उम्र 28 वर्ष है एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार उस महिला की पिछली तीन प्रेगनेंसी लॉस हो गई थी, डॉक्टरों ने चेकअप किया तो महिला को बच्चे की हार्ट कंडीशन के बारे में अवगत कराया, और इसमें सुधार करने के लिए ऑपरेशन करने की सलाह…
बलरामपुर। एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में एम एस एम ई डेवलपमेंट एवं फैसिलिटेशन विभाग प्रयागराज द्वारा छात्र-छात्राओं को उद्यमिता के बारे में जानकारी दी गई। सेमिनार का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर श्री प्रकाश मिश्र ने कहा कि यह सेमिनार छात्रों के लिए व्यवसायिक दृष्टिकोण से लाभकारी सिद्ध होगा। मुख्य वक्ता इन्वेस्टिगेटर एमएसएमई डी एफ ओ प्रयागराज एस के गंगल ने उद्यमिता के उपयोग विषय पर विधिवत जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि छात्र-छात्राओं को अपने कार्य को दृढ़तापूर्वक करने के साथ ही जोखिम लेने की आवश्यकता है।एमएसएमई के एस…