बलरामपुर। अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड बालकृष्ण जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं से अपील करते हुये कहा कि दिनांक 07 मार्च, 2023 को होलिका दहन तथा शबे-बारात व 08 मार्च, 2023 को होली पर्व के दौरान उत्पन्न होने वाली विद्युत आपूर्ति समस्या से सम्बन्धित सूचना सम्बन्धित विद्युत उपकेन्द्र अथवा मोबाइल नम्बर 9415901535 पर दें ताकि पर्व के दौरान उत्पन्न होने वाली विद्युत आपूर्ति समस्याओं समाधान अविलम्ब कराया जा सके। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के मद्देनज़र जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान्य करने के साथ ही साथ क्षेत्रों में शान्ति व्यवस्था…
Author: सद्भावना आवाज़
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक गर्मी पड़ने के आसार हैं ,इस वजह से उन्होंने लू और गर्म हवा से बचाव के लिए जनता को जागरूक करना और सावधानी बरतने पर सलाह देना प्रारंभ कर दिया है। सरकार के अनुसार अभी से ही मौसम में गर्मी का अनुभव किया जा रहा है, पिछले वर्ष की अपेक्षा तापमान 3- 4 डिग्री अधिक है। इसलिए लू व गर्म हवाओं से होने वाले साइड इफेक्ट, उनके लक्षण, और उनसे बचाव के तरीके बताने के जरिए सरकार ने उत्तर प्रदेश के निवासियों…
बाराबंकी। फतेहपुर के लेफ्टिनेंट अनिरुद्ध शुक्ला महाविद्यालय के ग्राउंड में सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम को शुरू किया। कार्यक्रम में विकासखंड फतेहपुर व विकासखंड निंदूरा के खिलाड़ियों के द्वारा प्रतिभाग किया। सांसद उपेंद्र सिंह ने आयोजन के वक्त अपनी बात रखी जिसमें उन्होंने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य खेलों के प्रति युवाओं की रुचि को बढ़ाना और उन्हें खेल के जरिए अधिक प्रतिभावान बनाना है। जिससे आगे चलकर यह खिलाड़ी अपने खेल का प्रदर्शन अन्य मंचों पर कर सकें और आगे भी बढ़ सके। सांसद…
बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के थाना क्षेत्र मालीपुर बावन पत्थर गांव में एक किशोरी घर पर अकेली थी ,यह देखकर एक युवक जबरन उसके घर में घुस गया और उसके कान में पहना हुआ टॉप्स छीनने की कोशिश की ।घटना को लेकर युवती के द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। युवती के पिता संतोष रविदास ने बताया कि विगत दिन दोपहर को उसके घर के सभी लोग अपने अपने काम के लिए घर से बाहर गए हुए थे, उसकी बेटी चांदनी जिसकी उम्र 16 वर्ष है घर पर अकेली थी तभी उसके पड़ोस का एक लड़का सनी रविदास अकेलेपन…
बाराबंकी। प्रधानमंत्री द्वारा लोकल फॉर वोकल की अपील के मद्देनजर बाराबंकी जिले में एक बड़ी पहल हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बाराबंकी जिले को माटी कला बोर्ड के जरिए चयनित करके कॉमन फैसिलिटी सेंटर सेवा की शुरुआत की है। जिले में चंदौली पारा खंदौली में माटी कला औद्योगिक उत्पादन सहकारी समिति लिमिटेड के नाम से एक सेंटर शुरू किया गया है जिसमें बड़े पैमाने पर मिट्टी के बर्तन और खिलौने के साथ और भी कई वस्तुएं बनाए जाएंगे। तथा इस कला से जुड़े तमाम लोगों के द्वारा बनाए गए उत्पाद की खरीदी समिति करेगी। इन उत्पादों को ऑफलाइन के…
बहराइच। घटना जनपद बहराइच की है जहां विभिन्न विद्यालयों में तैनात रसोइयों को जून महीने से अभी तक मानदेय नहीं प्राप्त हुआ है। ऐसे में रसोइयों और उनके परिवार का होली का त्यौहार कैसे मनेगा। सभी रसोइयों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा और होली से पूर्व अपना मानदेय प्राप्त करने के लिए मांग भी की। बहराइच में कलेक्ट्रेट परिसर पर प्राथमिक विद्यालय रसोईया वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले रसोईया एकत्रित हुई और यहां पर सभी ने बकाया मानदेय दिलाने की मांग को लेकर एक साथ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रांतीय संयुक्त सचिव संजू तिवारी…
बलरामपुर। आज जनपद बलरामपुर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदया द्वारा कंपोजिट विद्यालय रमईडीह, विशुनपुर खैरहनिया, शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर, वा कंपोजिट विद्यालय चरनगहिया का औचक निरीक्षण किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों के शैक्षिक स्तर को आंकने हेतु उनसे गणित, विज्ञान व अन्य विषयों से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए। बच्चों ने पूछे गए सभी प्रश्नों का उत्तर अपनी क्षमता अनुसार दिया। बच्चों के जवाब से संतुष्ट होकर बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदया ने बच्चों का भरपूर उत्साहवर्धन किया और बच्चों को आगे का ज्ञान प्राप्त करने के लिए नियमित विद्यालय आकर पूरे मन से पढ़ने के लिए भी मार्गदर्शन…
लखनऊ। लोहिया संस्थान में बांझपन का इलाज होना आसान हो जाएगा। इसके लिए रिप्रोडेक्टिव मेडिसिन विभाग का प्रारम्भ किया गया हैं। अभी यह यूनिट संचालित हो रही है, जिसे विस्तार देकर अलग से विभाग बनाया जाएगा। इसके लिए अलग से भवन बनेगा, जिसकी मंजूरी भी मिल गई है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में हुई लोहिया की बोर्ड ऑफ गवनर्स ने रिप्रोडेक्टिव मेडिसिन विभाग के उच्चीकरण को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। इसके लिए शहीद पथ स्थिति अस्पताल के परिसर में नया भवन बनेगा। इसमें भर्ती से जांच की सुविधा होगी। निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि नए…
बलरामपुर। एम. एल. के पी. जी कॉलेज, बलरामपुर के हिंदी विभाग की ओर से शुक्रवार को परास्नातक छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत व विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मनोरंजक खेल के माध्यम से सभी को मंत्र-मुग्ध किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जे. पी पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। प्राचार्य प्रो0 पाण्डेय ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्वस्थ व सफल जीवन हेतु शुभाशीष प्रदान किया। विभागाध्यक्ष प्रो0 पी. सी. गिरि ने सभी का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों की तैयारियों की तारीफ की। विभाग…
लखनऊ। सी .एम. योगी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के अधिकारियों से बात कर आगामी त्योहारों पर कानून-व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा कि आस्था का सम्मान होगा‚ लेकिन अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगामी दिनों में कई त्योहार मनाए जाएंगे। कई जगहों पर शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। उल्लास और उमंग के इस विशेष पर्व पर कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत यह समय संवेदनशील है। हमें सतर्क-सावधान रहना होगा। पिछले छह सालों में प्रदेश में सभी धर्म-सम्प्रदाय के त्योहारों के आयोजन शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुए हैं। इसे आगे भी बनाए रखना होगा।…