गोंडा। यह घटना गोंडा के देहात कोतवाली क्षेत्र के महीपतपुर गांव में एक पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने जमकर लाठी डंडा, फरसा व असलहों के साथ दबंग विपक्षी के घर में घुस गए लोगों पर हमला करने लगे और एक महिला समेत चार लोगों को मार पीट कर अधमरा कर दिया दबंगों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने लगे । जिस से उनको डर बना रहे। पुलिस को घटना की सूचना मिलाने पर तत्काल पहुंचकर डायल 112 की पुलिस टीम ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां दो घायलों की हालत को नाजुक बताते हुए…
Author: सद्भावना आवाज़
अयोध्या। आपको बता दें कि भगवान राम की पवित्र नगरी अयोध्या में रंगभरी एकादशी से मंदिरों में होली का त्योहार प्रारंभ हो गया, आज के दिन साधु-संतों ने अपने भगवान के सामने एक दूसरे को गुलाल लगाया, होली खेलते हुए संतो ने हनुमान जी के निशान की छाया में अयोध्या की पंचकोशी परिक्रमा भी की ।इस परिक्रमा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले मंदिरों में संतों का भव्य स्वागत किया गया। श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के बीच अयोध्या में होली का उल्लास रंग ,गुलाल खेलते साधु संत गाजे बाजे की धुन पर झूमते नगर वासियों दिखाई दिए।…
अयोध्या। कुछ वर्ष पहले देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीब के लिए आवास योजना का प्रारंभ किया गया था, जिसके तहत सरकार ने हर गरीब तबके जिसके पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है उसको आवास देने की बात कही थी, जिससे सबको अपने सिर पर पक्की छत मिल सके। परंतु सच तो कुछ और ही है, क्योंकि सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना गांव में सिर्फ कागजों तक ही सिमट कर रह गई है। वर्षों से अत्यंत गरीब परिवार अपने घर के लिए प्रधान से लेकर उच्च अधिकारी तक से मांग करते हैं ,परंतु…
बलरामपुर। होली के त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए डीएम डॉ महेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनपद के सभी थानों से आए गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बैठक में डीएम ने कहा कि होली का त्यौहार खुशियों का त्योहार है। सभी लोग होली के त्यौहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए। होली के दौरान कोई भी नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने होलिका दहन के स्थल पर…
बलरामपुर। कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए और अपना विरोध जताते हुए बीजेपी सरकार को जनविरोधी बताते हुए बढ़े हुए दामों को वापस करने की मांग करने लगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा की महंगाई आसमान छू रही है सरकार इसे रोकने में लगातार विफल हो रही है। जिलाध्यक्ष अनुज सिंह के नेतत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंच कर प्रदर्शन किया।घरेलू एल. पी .जी. सिलेंडर और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी ने सिलेंडरों की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की।…
अयोध्या। बजट सत्र के दौरान मिल्कीपुर विधायक अवधेश प्रसाद ने क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए विधानसभा में मांग करते हुए कहा कि ग्रामीणों को लगभग 50 किलोमीटर दूर विकासखंड पर सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए जाना पड़ता है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री व विधायक मिल्कीपुर अवधेश प्रसाद ने बजट सत्र के दौरान विधानसभा में मिल्कीपुर में एक नया विकासखड बनाए जाने तथा विकासखंड हैरिंग्टनगंज की जर्जर बिल्डिंग को नया बनाये जाने की मांग की है। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के डीली सरैया में यदि एक नया विकासखड बना दिया जाए तो ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं…
बलरामपुर। जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन मंे खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने होली पर्व पर आम जनमानस को सुरक्षित एवं स्वास्थ्य परक खाद्यय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य पदार्थ की दुकानों से 05 नमूने संग्रह कर जांच हेतु भेजा गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि दुकानों पर साफ-सफाई रखे, शुद्ध खाद्य पदार्थों की बिक्री करें ताकि आमजनमानस को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यवीर सिंह, लालमणि यादव एवं बृजेश कुमार वर्मा…
बलरामपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बलरामपुर द्वारा नगर के एम.एल.के पी.जी महाविद्यालय में नारी सशक्तिकरण के विषय पर ओपन माइक का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ एम.पी तिवारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक सिंह, जिला प्रमुख डॉ देवेंद्र कुमार चौहान, नगर अध्यक्ष डॉ आजाद प्रताप सिंह, विभाग सह संयोजक कुशाग्र, इकाई अध्यक्ष शिवम ने दीप प्रज्वलन कर के कार्यक्रम शुरू कराया। मुख्य अतिथि डॉ एम.पी तिवारी ने कहा ऐसे प्रतियोगिता कराने पर छात्रों के अंदर गुणवत्तापूर्ण प्रस्तुतीकरण करने की कला विकसित होती है, विद्यार्थी परिषद द्वारा लगातार ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों के प्रतिभा को…
बलरामपुर। श्री श्याम मित्र मण्डल द्वारा सतरंगी निशान शोभा यात्रा का आयोजन आज प्रातः 10 बजे हुआ. यात्रा श्री चन्द प्रकाश राहुल मिल से शुरू होकर राम जानकी मंदिर(ठाकुर द्वारा) तक निकाली गई। सर्व हिंदु समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें फागुन की फुहार भी दिखी। मौसम गर्म होने के बावजूद काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। श्री चन्द प्रकाश राहुल मिल से श्रीराम जानकी मंदिर तक भव्य शोभायात्रा गाजे- बाजे, आकर्षक लाईटों के साथ निकाली गई। भक्त डीजे की श्याम धुन पर थिरकते नजर आए। इस दौरान रंग- बिरंगी आतिशबाजी की गई और पूरा नगर होली के…
बलरामपुर। आज दिनांक 2 मार्च 2023 को त्रिपुरा और नागालैंड के चुनाव नतीजे आए जिसमें भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। त्रिपुरा एवं नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी एवं उसके सहयोगियों की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने पर देशभर के भाजपाइयों में जश्न का माहौल है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आपस में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और खूब आतिशबाजी करके जीत का जश्न मनाया। जनपद बलरामपुर में भी त्रिपुरा एवं नागालैंड की जीत का जश्न बड़े जोर शोर से मनाया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष बलरामपुर श्री प्रदीप सिंह ने कहा कि इस महत्वपूर्ण जीत के पीछे प्रधानमंत्री…