बलरामपुर। आज दिनांक 2 मार्च 2023 को एमएलके पीजी कॉलेज और शिव हर्ष किसान स्नातकोत्तर कालेज के मध्य एक समझौता पत्र पर सहमति बनी जिसके अनुसार निम्न फैसले लिए गए -दोनों महाविद्यालयों ने यह फैसला लिया की अनुसंधान कार्य की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए एक दूसरे का सहयोग करेंगे, ई लर्निंग, ई पुस्तक और शोध पत्रों द्वारा सीखने पर बल देंगे, प्रयोगात्मक ज्ञान को बढ़ाने के लिए छात्र और शिक्षक आदान-प्रदान को बढ़ावा देंगे, पारस्परिक लाभ के विषय पर छात्र और विभाग के सदस्य के लिए विद्वान अतिथि व्याख्यान श्रृंखला आयोजित करेंगे, संगोष्ठी कार्यशाला वाद विवाद और प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम…
Author: सद्भावना आवाज़
बलरामपुर। जनपद के 06 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद हेतु उप चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। विकासखंड बलरामपुर में ग्राम पंचायत महादेव मिश्र, विकासखंड तुलसीपुर में ग्राम पंचायत सुदर्शनजोत, विकास खंड पचपेड़वा में ग्राम पंचायत सकरी कुईया, विकासखंड उतरौला में ग्राम पंचायत चीती, विकासखंड गैसड़ी में ग्राम पंचायत चौकियां, विकासखंड रेहरा बाजार में ग्राम पंचायत विशंभरपुर में उपचुनाव सकुशल संपन्न हुआ। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार द्वारा विकासखंड उतरौला में ग्राम पंचायत चीती में बूथ का निरीक्षण किया गया। सभी बूथों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में चुनाव संपन्न हुए।
बलरामपुर। एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर के शिक्षाशास्त्र विभाग की ओर से महाविद्यालय सभागार में गुरुवार को स्वागत व विदाई समारोह का आयोजन किया गया । समारोह में जूनियर ने अपने सीनियर को उपहार भेंटकर विदाई दी। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जे पी पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य प्रो0 तबस्सुम फरखी ,पूर्व प्राचार्य प्रो0 प्रमिला तिवारी, प्रभारी विभागाध्यक्ष शिक्षाशास्त्र लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान ने दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। प्रभारी प्राचार्य प्रो0 तबस्सुम फरखी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप लोग जहाँ…
बलरामपुर। स्माइल फाउंडेशन और एमएसडी फार्मास्यूटिकल्स संस्था के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया जनपद बलरामपुर में 2 दिन का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें स्माइल फाउंडेशन के द्वारा संचालित मोबाइल टेलीमेडिसिन यूनिट के द्वारा समुदाय को स्वास्थ्य से जुड़े सभी प्रकार की जांच व दवाएं निशुल्क उनके गांव में ही किसी एमबीबीएस डॉक्टर के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। इसी के अंतर्गत प्रथम पंक्ति के कर्मचारियों को क्षमता वर्धन के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को भी चलाया गया। आशा ,एएनएम आंगनबाड़ी को भी क्षमता वर्धन हेतु प्रशिक्षण दिया गया। और स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं…
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने रोडमैप तैयार करना प्रारंभ कर दिया है। जिला आपदा विशेषज्ञ ने इस कार्य योजना के जरिए गर्म हवा और लू से बचने के उपाय भी बताएं। जलवायु परिवर्तन का असर इन दिनों मौसम में दिखाई दे रहा है ,मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में तापमान विगत वर्ष की अपेक्षा अभी से 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया है तथा आने वाले समय में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक गर्मी पड़ने के आसार हैं । ऐसे में यह जरूरी हो गया है कि आम जनमानस आने वाले दिनों…
बलरामपुर। अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत ने बताया कि जिला पंचायत बलरामपुर की बैठक मा0 अध्यक्ष, जिला पंचायत, बलरामपुर की अध्यक्षता में 04 मार्च, 2023 को अपराह्न 12ः30 बजे जिला पंचायत के कम्युनिटी सेन्टर में आयोजित की गयी थी, परन्तु अपरिहार्य कारणों से स्थगित करते हुये पुनः 06 मार्च, 2023 को अपराह्न 12ः30 बजे जिला पंचायत के कम्युनिटी सेन्टर सभागार में आहूत किया गया है। समस्त जिला पंचायत सदस्यगण/पदेन सदस्यगण बैठक में प्रतिभाग करेंगें जो विकास कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगें।
बलरामपुर। अध्यक्ष, नीलामी समिति/अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम ने बताया कि जनपद बलरामपुर में निष्प्रयोज्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों, उपस्करों एवं अन्य सामग्रियों की खुली नीलामी दिनांक 18 मार्च, 2023 को सायं 04ः30 बजे जनपद न्यायालय, बलरामपुर में नीलामी समिति के समक्ष सभागार में की जायेगी। नीलामी में भाग लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति द्वारा अपना आवेदन दिनांक 17 मार्च, 2023 तक सायं 04 बजे तक केन्द्रीय नजारत अनुभाग, जनपद न्यायालय, बलरामपुर में जमा कर सकते है।
बलरामपुर। जनपद न्याायाधीश लल्लू सिंह ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन, बलरामपुर द्वारा प्रस्तुत प्रत्यावेदन के आलोक में अधिवक्ता एवं वादकारियों के हित को दृष्टिगत रखते हुये । जनपद न्यायालय, बलरामपुर में प्रशासनिक आदेश से पूर्व में दिनांक 27 नवम्बर, 2023 को घोषित अवकाश के स्थान पर दिनांक 09 मार्च, 2023 को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। दिनांक 27 नवम्बर, 2023 को सभी न्यायालय/कार्यालय समस्त शासकीय/न्यायिक प्रयोजन हेतु खुले रहेंगें। स्थानीय अवकाश की तिथि परिवर्तन के सम्बन्ध में सूचना मा0 न्यायालय, इलाहाबाद व न्यायालय लखनऊ पीठ को भेज दी गयी है
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे निपुण भारत अभियान के तहत राज्य के विभिन्न जगहों पर एल.ई.डी वैन कार्यक्रम के तहत चलाया जा रहा है, जन जागरूकता अभियान। जनपद बलरामपुर में 1फरवरी से 2 मार्च तक एलईडी वैन के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अभियान में आज जनपद बलरामपुर के अंबेडकर चौराहा पर एलईडी वैन के माध्यम से कमपोजिट विद्यालय नगरपालिका जूनियर हाई स्कूल तथा नई बस्ती प्राथमिक विद्यालय के बच्चे, स्टाफ तथा एसएमसी के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे श्रीमती शमा खान सहायक, अध्यापक रीता…
बलरामपुर। एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर के वनस्पति विज्ञान विभाग व माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसाइटी इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय सभागार में “सूक्ष्म जीव विज्ञान में उभरते रुझान(इमरजिंग ट्रेंड्स इन माइक्रोबायोलॉजी) विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन बुधवार को हुआ। इस दौरान पोस्टर व ओरल प्रेजेंटेशन के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। समापन समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य प्रोफेसर जे पी पाण्डेय,मुख्य अतिथि डॉ रमेश श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि डॉ सूचि श्रीवास्तव,डॉ जे पी तिवारी,प्रो0 श्रवण कुमार व आयोजन सचिव विभागाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि…