Author: सद्‌भावना आवाज़

बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनपद बलरामपुर को दी सौगात। जनपद बलरामपुर व तुलसीपुर स्टेशन को विश्व स्तरीय सुविधा से लैस करने हेतु अमृत भारत स्टेशन योजना में सम्मिलित किया है। रेल बजट को 6 गुना बढ़ा कर 17507 करोड़ रुपए करने एवं अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत जनपद बलरामपुर में 2 स्टेशन जिसमें बलरामपुर एवं तुलसीपुर को चयनित किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव को इस हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि बलरामपुर व तुलसीपुर स्टेशन…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर के एम.एल.के. पी.जी कॉलेज के बी.एड विभाग द्वारा “मोबाइल का सम्यक प्रयोग” अभियान के तहत एक रैली आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता प्रोफेसर राघवेंद्र सिंह, बीएड विभागाध्यक्ष, एवं उनके साथ प्रोफेसर श्रीप्रकाश मिश्र, डॉ राम रहीस ,श्रीमती सीमा सिन्हा, श्री आलोक त्रिपाठी, श्री अविनाश मिश्र, श्री अमित कुमार शुक्ल, श्री विशाल गुप्ता एवं विद्यालय के छात्र -और छात्राएं भी उपस्थित रहे। इस अभियान में 100 से 150 छात्र-छात्राओं के सहयोग से यह मुहिम शुरू की गई है छात्रों ने कहा कि मोबाइल का प्रयोग समुचित तरीके से किया जाना चाहिए, मोबाइल के ज्यादा प्रयोग से हमारी मानसिक क्षमता,…

Read More

बलरामपुर एमएलके पीजी कॉलेज में आयोजित सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना और नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में जिलास्तरीय युवा संसद का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने जी-20 की अध्यक्षता को लेकर भारत की प्रतिबद्धता पर अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. एसपी मिश्र, जिला युवा अधिकारी तरंग सारस्वत और नोडल अधिकारी डॉ. राजीव रंजन ने दीप प्रज्वलित कर एवं माँं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने कहा कि जी-20 मे हमारा…

Read More

बलरामपुर। तुलसीपुर में जिलाधिकारी डाॅ0 महेन्द्र कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की शिकायतें सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण जांच कर निस्तारण करने का निर्देश दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुनते हुये जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर किसी भी प्रकार की शिकायत लम्बित न रहे, शासन एवं जनपद स्तर पर निरंतर इसकी निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में जिला प्रोबेशन विभाग एवं कृषि विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं का स्टाल लगाकर लोगों को…

Read More

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के ललिया थाना निवासी संजय नारायण ने अयोध्या हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत राजू दास महाराज जी के खिलाफ फेसबुक पर एक अभद्र टिप्पणी कि, जो सोशल मीडिया फेसबुक पर अनवरत जारी है। इस प्रकरण को देखते हुए, ललिया थाना पुलिस अयोध्या हनुमानगढ़ी मंदिर, महंत राजू दास के खिलाफ हो रही अभद्र टिप्पणी पर मुकदमा दर्ज किया, बताया जा रहा है कि यह मामला शिवपुरा बाजार में रहने वाले संजय नारायण नामक एक युवक ने सोशल मीडिया फेसबुक पर हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास पर एक के बाद एक लगातार अभद्र टिप्पणी की जा रही है जिससे…

Read More

बलरामपुर। सूर्या पब्लिक स्कूल में चतुर्थ वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर रंजू तिवारी, विनय तिवारी, नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि, प्रोफेसर .डी. डी. तिवारी, जे. पी. तिवारी, संजय मिश्रा आदि गणमान्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुवात माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र -छात्राओं ने बढ़ -चढकर हिस्सा लिया। छात्रों ने सोलो डांस, शिव तांडव, नारी सशक्तिकरण, आदि जैसे आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की इस अवसर पर उपस्थित अतिथि गण ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया, सम्मानित अतिथियों ने कहा कि छात्र-छात्राओं को बढ़-चढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों…

Read More

बलरामपुर। सेंट जेवियर्स डिजनी वर्ल्ड स्कूल बड़ा पुल में बी.एन प्रसाद मेमोरियल अस्पताल के द्वारा शनिवार को एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन स्कूल की निर्देशिका श्रीमती इशिका जी ने फीता काटकर किया, शिविर में पुरूष महिला एवम बच्चो की विभिन्न बीमारियों के कुल 73 मरीजों की जांच की गई और मुफ्त दवाइयां वितरित की गई। शिविर में डॉ के .के .शुक्ला, डॉ शशांक सिंह, डॉ अलकाद अली, स्टाफ नर्स पुष्पा प्रजापति मयंक मृदुल सुपरवाइजर बबीता श्रीवास्तव मौजूद रहे। शिविर को सफल बनाने के लिए निदेशक सुयश कुमार स्कूल के सहायिका श्रीमती सीमा, और स्कूल…

Read More

बलरामपुर। जिला अल्संख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद के इच्छुक हज आवेदको को प्रोत्साहित करने हेतु वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन व हज कमेटी ऑफ इण्डिया के मोबाइल एप के माध्यम से 10 फरवरी से 10 मार्च, 2023 तक भरे जायेंगें। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन हेतु आवेदक का मोबाइल नम्बर व ई-मेल आई0डी0 आवश्यक है जिस पर ओ.टी.पी0 आयेगा। ओ.टी.पी दर्ज करने पर आवेदन पूर्ण होगा तथा आवेदन भरने के बाद आवश्यक प्रपत्र अपलोड करना होगा। तत्पश्चात् आवेदन शुल्क जमा करना होगा। हज 2023 के लिए अभी अन्तिम रूप से कुल खर्च का निर्धारण नहीं है केवल दो…

Read More

बलरामपुर। पी0एम0 पोषण योजना 2020-21 का शिक्षा क्षेत्र गैंसड़ी के चयनित दस विद्यालयों का सोशल आडिट जनसुनवाई खण्ड शिक्षा अधिकारी गैंसड़ी की अध्यक्षता में गिरि विकास अध्ययन संस्थान लखनऊ के द्वारा डा0 आर0के0 जायसवाल और अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में फजलुल हक खां सोशल आॅडिट के द्वारा आयोजित किया गया। बीआरसी प्रशिक्षण हाॅल में ग्राम प्रधान, रसोइया, एसएमसी अध्यक्ष, कोटेदार, मां समूह अध्यक्ष एवं अभिभावक शामिल हुये जिसमें मानव संसाधन, भौतिक संस्थान, मध्याह्न भोजन संचालन एवं अभिलेखों की स्थिति आदि पर चर्चा की गयी। विशेषकर 2020-21 के अन्तर्गत अभिभावको के खाते में खाद्य सुरक्षा भत्ता के रूप में दिए…

Read More

बलरामपुर। जिलाधिकारी डॉ महेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व शान्ति व्यवस्था, अभियोजन से सम्बन्धित समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियोजन से सम्बन्धित लोअर कोर्ट एवं सेशन्स कोर्ट के मुकदमों की पैरवी कर उसका निस्तारण अतिशीघ्र कराए जाएं। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा खाद्य पदार्थ पर प्रवर्तन कार्यवाही, खाद्य एवं सुरक्षा औषधि व खनन की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में अवैध खनन पर पूरी तरह से कन्ट्रोल किया जाए, इसमें कठोर से कठोर कार्यवाही की जाए तथा आर्थिक जुर्माने भी लगाए जाए।उनके द्वारा सम्मन, वारंट,…

Read More