बलरामपुर। नगर के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलरामपुर के प्राइमरी विंग में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 3 तक के बच्चों ने वेलकम स्प्रिंग बाय-बाय विंटर थीम के अंतर्गत स्नैक्स इत्यादि में विद्यालय के हाउस के बच्चो ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के निदेशक श्री सुयश कुमार जी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में निर्णायक मंडल के सदस्यों श्री आफाक हुसैन, श्री संजय सिंह तोमर, लईक अंसारी एवं रिजवाना सिद्दीकी जी के द्वारा मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के निदेशक श्री सुयश कुमार एवं विद्यालय के वरिष्ठ समन्वयक श्री राजेश जयसवाल जी…
Author: सद्भावना आवाज़
अयोध्या। कोरोना कॉल में विद्यालय द्वारा फीस लेने के मामले को लेकर विशेष सचिव ने सख्त आदेश जारी किए हैं की सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन करें। जिसको लेकर अधिवक्ता स्वेता राज सिंह ने उप शिक्षा निदेशक से मुलाकात कर माननीय हाईकोर्ट द्वारा फीस माफी पर दिए गए निर्णय पर चर्चा की। अधिवक्ता स्वेता राज सिंह ने बताया कि आज उप शिक्षा निदेशक राजेंद्र प्रताप सिंह माननीय हाईकोर्ट द्वारा फीस माफी पर दिए गए निर्णय पर चर्चा हुई उन्होंने कहा कि वार्ता में कोरोना कॉल में विद्यालय द्वारा वसूली…
बलरामपुर। बलरामपुर: (महराजगंज तराई) मदरसा नूरूल उलूम अतिकिया में जश्न ए दस्तार बंदी के अवसर पर एक दिवसीय सुल्तानुल मुनाज़रीन कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रिंसिपल मदरसा मौलाना ज़मीर अहमद लतीफी ने की और संचालन मौलाना नूर मोहम्मद नईमी तथा मौलाना जमाल अख़्तर सदफ गोंडवी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुरआन की तिलावत से क़ारी शफाअत उल्लाह रज़वी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश और समाज की उन्नति पर भी अपने विचार व्यक्त किए। विश्व विख्यात धर्म गुरु मौलाना अब्दुल हफीज़ अज़ीज़ ए मिल्लत के संरक्षण में आयोजित…
बलरामपुर। जनपद बलरामपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र सभागार पचपेड़वा में नीति आयोग के डेवलपमेंट पार्टनर आईटीसी लिमिटेड के द्वारा आकांक्षी जिला कृषि विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामीण डेवलपमेंट सर्विसेज, कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में परियोजना मिशन सुनहरा कल के तहत उप कृषि निदेशक डॉ प्रभाकर सिंह की अध्यक्षता में कृषि विभाग के कार्मीकों को जायद फसलों (मूंगफली की खेती व मचान विधि द्वारा सब्जियों की खेती) एवं प्राकृतिक खेती के पैकेज ऑफ प्रैक्टिस पर एक दिवसीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । डाॅ एस के वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण का…
बलरामपुर। डीएम डॉ महेंद्र कुमार द्वारा विकास भवन स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर,आरसीटी,कार्यालय उपायुक्त मनरेगा, कार्यालय जिला विकास अधिकारी,कार्यालय युवा कल्याण अधिकारी,कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य,कार्यालय समाज कल्याण अधिकारी,कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी,कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी,कार्यालय मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी,कार्यालय अर्थ एवं संख्याधिकारी,कार्यालय पिछड़ा वर्ग अधिकारी,कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी,कार्यालय जिला मिशन प्रबंधक,कार्यालय परियोजना निदेशक डीआरडीए का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कार्यालयों में खुले रखे फाईलो को अलमारियों में रखे जाने,पुरानी एवं निष्प्रयोज फाईलो का निस्तारण किए जाने,पटल सहायको की मेंज पर नाम एवं कार्य का विवरण रखे होने का निर्देश दिया। इस…
बलरामपुर। जनपद बलरामपुर में श्रम विभाग, यूनिसेफ और उद्दमिता विकास संस्थान उत्तर प्रदेश के सहयोग से चलायी जा रही बल संरक्षण जन जागरण अभियान के प्रथम चरण का समापन कार्यक्रम आज मुख्य विकास अधिकारी बलरामपुर संजीव कुमार मौर्या के अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में संपन्न की गयी । जन जागरण अभियान को चला रही कानपूर की संस्कार संस्था से अभियान के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत के कुछ घरों का सर्वे भी किया था जिससे कुछ ऐसे बच्चे चिन्हित किये गए थे जिनका विद्यालय में नामांकन नहीं है तो कुछ बच्चो का नामांकन तो है परन्तु प्रतिदिन…
गोंडा। इटियाथोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था में भारी लापरवाही सामने देखने को आ रही है, स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर नदारद इलाज में लापरवाही का आरोप। एक युवक सुबह सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तकरीबन सुबह 4:00 बजे गंभीर हालत में 73 वर्षीय पिता का इलाज कराने सामुदायिक केंद्र पहुंचा। पहुंचने पर डॉक्टर कर्मचारी न मौजूद होने पर, 112 पर कॉल कर पुलिस ने आकर डॉक्टर को बुलाया डॉक्टर आने के पश्चात तुरंत ही मरीज को रेफर कर दिया बुजुर्ग पिता की हालत गंभीर सांस लेने में हो रही दिक्कत सीएससी पर ऑक्सीजन उपलब्ध ना होने…
बलरामपुर। तुलसीपुर थाना क्षेत्र में निब्बर नामक बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस की छानबीन करने के पश्चात यह खुलासा हुआ कि, एक पंचायत सहायक द्वारा किया गया हैं। इस हत्या के पीछे बुजुर्ग की संपत्ति को हड़पने का मामला सामने आया, पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया कि तुलसीपुर थाना क्षेत्र में मुसहवा गांव निवासी निब्बर काफी बुजुर्ग थे, उनके परिवार में की देखभाल करने वाला कोई भी सदस्य नहीं था। गांव में रहने वाला ग्राम पंचायत सहायक पद पर कार्यरत घनश्याम शुक्ला पिछले कई महीनों से उनकी देखभाल करता था। यह…
अयोध्या । बीकापुर कोतवाली अंतर्गत विकासखड क्षेत्र के देवापुर ग्राम पंचायत में गोसाई बाबा की कुटी के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे गेहूं के खेत में जूट के बोरे में रखा लावारिस नवजात शिशु मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई खेत की तरफ गए ग्रामीणों द्वारा नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनकर ग्राम प्रधान को सूचना दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे तथा नवजात शिशु की जानकारी डायल 112 को दी, मौके पर पहुंची 112 पीआरबी 0906 के प्रभारी संतोष सिंह व चालक अरुण तिवारी एवं प्रधान द्वारा गेहूं के खेत में मिले…
बलरामपुर । महारानी लाल कुंवारी महाविद्यालय एमएलके पीजी कॉलेज के बीसीए विभाग ने महाविद्यालय सभागार में डिजिटल मार्केटिंग कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को डिजिटल मार्केटिंग के लिए प्रेरित किया गया।महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पाण्डेय व ब्रोंज प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ की हेड साजिया अंजुम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए बीसीए के विभागाध्यक्ष अविनाश सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। जबकि अभिषेक सिंह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बीसीए के अतिरिक्त बीबीए व बीकॉम के छात्र-छात्राएं भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर डॉ. बसंत कुमार, डॉ. एसके त्रिपाठी, डॉ.…