Author: सद्‌भावना आवाज़

अयोध्या। बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड, इकाई – रौजागांव , जिला अयोध्या द्वारा वर्तमान पेराई सत्र 2022-23 में दिनांक 10 फरवरी 2023 तक क्रय किए गए गन्ने का गन्ना मूल्य 10.24 करोड़ रुपए का भुगतान दिनांक 16-02-2023 को कर दिया गया है तथा किसानों का गन्ना मूल्य किसानों के संबंधित बैंक खाते में भेज दिया गया है। चीनी मिल के यूनिट हैड सुधीर कुमार ने किसानों से अपील की वे मिल को साफ-सुथरा, जड़, मिट्टी, अगोला, पत्ती रहित ताजा गन्ना ही आपूर्ति करें। इस मौके पर यूनिट हैड सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रौजागाँव चीनी मिल किसानो का…

Read More

बलरामपुर। महारानी लाल कुंवरी महाविद्यालय में 5 दिवसीय स्वच्छता कार्यक्रम का समापन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जनार्दन प्रसाद पाण्डेय तथा संचालन डॉ. आरके शुक्ल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नोडल पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन थे। कार्यक्रम के प्रारंभ मे राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. आरके शुक्ल ने विगत पांच दिनों से चल रहे स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की संक्षिप्त रुप रेखा प्रस्तुत की। प्राचार्य प्रो. जनार्दन प्रसाद पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर स्वयंसेवक को कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. आरके शुक्ल , डॉ राम रहीश, आशीष लाल तथा…

Read More

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के एक्शन प्लान एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश लल्लू सिंह दिशा-निर्देश के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश बलरामपुर विमल प्रकाश आर्य की अध्यक्षता जिला चिकित्सालय पुरुष बलरामपुर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सचिव द्वारा कानून के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी और धूम्रपान एवं मद्यनिषेद्य के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभाव एवं बचाव, पाॅक्सो अधिनियम, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। डाॅ0 अरुण कुमार श्रीवास्तव मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बलरामपुर, अन्य चिकित्सक एवं एएनएम द्वारा लोगों को…

Read More

बलरामपुर । बलरामपुर सदर के डा.ए के पांडे कालेज आफ फार्मेसी, दुर्गापुर लालनगर में अध्यनरत् छात्रों को टेबलेट का वितरण किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बलरामपुर सदर विधायक मा. पल्टूराम और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी ने छात्रों को टेबलेट का वितरण किया । सदर विधायक बलरामपुर पल्टूराम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने और पढ़ाई में सहायता मिले इस हेतु स्मार्ट फोन/ टेबलेट का वितरण शुरू किया। विपक्षी दलों ने छात्रों को गुमराह भी किया लेकिन आम जनमानस और…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर के विद्यालय भग्गौर पचपेड़वा में सीडीओ बलरामपुर के द्वारा 3 किलो वाट ऑफ ग्रिड रूफ माउंटेड सोलर सिस्टम का उद्घाटन किया गया। रूफ माउंटेड सोलर सिस्टम की स्थापना का कार्य लार्सन एंड टूब्रो के द्वारा किया गया ।इसकी सुविधा से विद्यालय की सामान्य विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति हो सकेगी, जिस से विद्यार्थियों को नई सुविधा प्रदान करने में सहायता प्राप्त हो सकेगी। विद्यालय में आज सात साल बाद बिजली उपलब्ध हो पायी। जिस से शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिल सकेगी। कार्यक्रम में सी.डी.ओ, डी.डी.ओ, डी.पी.आर.ओ, वीडियो के द्वारा जनसंवाद भी किया गया । जिसमें विभिन्न…

Read More

बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन माह फरवरी 2023 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 के निर्देश के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत एवं नगरीय निकाय) डा0 महेन्द्र कुमार द्वारा 11 सहायक निर्वाचन अधिकारियों की विकास खण्डवार नियुक्त किया गया है जिसमें 02 पद आरक्षित किये गये है। उन्होंने कहा कि नियुक्त सहायक निर्वाचन अधिकारी विकास खण्डवार प्रधान पद/सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त पदों का पूर्ण विवरण देते हुये अपने स्तर से दिनांक 16 फरवरी, 2023 को सार्वजनिक सूचना निर्गत करेगे एवं उसकी प्रति तत्काल निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करायेंगें तथा आयोग द्वारा निर्धारित समय सारिणी…

Read More

अयोध्या। जिले के दो डिप्टी एसपी सम्मानित, भवदीय शूटिंग रेंज अयोध्या के 13 खिलाड़ी बनारस बीएचयू ,5th नेशनल मास्टर गेम में अयोध्या शूटिंग रेंज के अध्यक्ष एवं मंडल कोच शनि वर्मा के नेतृत्व में खेलने गए थे। जिसमें डॉ राजेश तिवारी सीओ सदर को सिल्वर मेडल , आशुतोष मिश्रा सी ओ मिल्कीपुर को सिल्वर मेडल, अवधेश वर्मा प्रबंधक भवदीय ग्रुप सिल्वर मेडल, डॉक्टर डीआर भुवन एक सिल्वर एक ब्रांच मेडल , एसआई अजीत पासवान ब्राउज मेडल, डॉ महेंद्र सिंह विष्णु सिल्वर ब्राउज़ मेडल, विजय राय गवर्नमेंट कांट्रेक्टर सिल्वर मेडल, शालिनी राय सिल्वर मेडल, जैनुल खान ब्राउनज मेडल प्राप्त हुए…

Read More

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर जंक्शन के समीप गुरुवार तड़के दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में एक मालगाड़ी का पायलट घायल हुआ है, जबकि 6 डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे की वजह से लखनऊ-वाराणसी रूट बाधित हो गया है. पूरे मामले में रेलवे की बड़ी लापरवाही की बात भी सामने आ रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक सुल्तामपुर जंक्शन के दक्षिणी केबिन के पास एक ही ट्रैक पर दो मालगाड़ियों के आ जाने से यह हादसा हुआ. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है. अगर यह मालगाड़ी की जगह…

Read More

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय में अपराध संबंधी मामलों के अधिवक्ता राजेश कुमार त्रिपाठी को विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी जयपुर द्वारा कानून में डॉक्टर आफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है । माना जा रहा है कि डॉ राजेश कुमार त्रिपाठी जिले के पहले ऐसे अधिवक्ता होंगे जिन्होंने कानून में पीएचडी की उपाधि हासिल की है । जानकारी के अनुसार बलरामपुर के तुलसीपुर निवासी डॉ राजेश कुमार त्रिपाठी अपराध एवं उससे संबंधित कानूनों के काफी जानकार माने जाते हैं शायद यही कारण है कि उनकी सीट पर कानून की चाह करने वालों की संख्या भी काफी…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर में 16 फरवरी से माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। जिलाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया की हाई स्कूल इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा हेतु जनपद में 67 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कमरे में सीसीटीवी कैमरे एवं वॉइस रिकॉर्डर क्रियाशील अवस्था में हैं, जिन्हें मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से भी जोड़ा गया है। बोर्ड परीक्षा को सकुशल रूप से संपन्न कराए जाने हेतु 3 जोनल मजिस्ट्रेट, 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 67 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 5 सचल दल को लगाया गया…

Read More