बलरामपुर। 25 फरवरी को अपर जिला अधिकारी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में सैनिकों व उनके आश्रितों की समस्याओं के निराकरण के लिए गठित जिला सैनिक बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सायं 4:00 बजे आयोजित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लेकर कुमार सिंह ने बताया कि उपरोक्त बैठक में सैनिक व उनके आश्रितों की समस्याओं को सुन उनका निराकरण करने के लिए राज्य पुलिस बैंक उद्योग रोजगार नगरपालिका तथा स्वास्थ्य आदि विभागों के अधिकारी सम्मिलित होंगे उन्हें सैनिकों से अपील की समस्याओं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए 24 फरवरी तक अपने प्रार्थना…
Author: सद्भावना आवाज़
बलरामपुर एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना अंतर्गत कैंप का आयोजन किया गया। सुनील कुमार शुक्ल प्रवक्ता मनोविज्ञान एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना अंतर्गत समस्त श्रेणियों के पात्रता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें 11 पात्र बालिकाओं के आवेदन प्राप्त हुए। कार्यक्रम के दौरान डॉ दिनेश मौर्य प्रवक्ता शिक्षा शास्त्र, डॉ वंदना सिंह प्रवक्ता मनोविज्ञान, श्रीमती दीपिका तिवारी जिला समन्वयक, छात्राएं व अन्य उपस्थित रहे। इसके साथ ही साथ लालता प्रसाद महाविद्यालय श्रीदत्तगंज में 2 लाभार्थी, दीप नारायण सिंह महाविद्यालय तुलसीपुर में 1 लाभार्थी एवं राजकीय…
गोरखपुर। ऐसे तो हैवानियत को परिभाषित नहीं किया जा सकता है लेकिन हैवानों की कहानियां आए दिन देखने और सुनने को मिल जाती हैं। ऐसा ही एक मामला जो की नीचता की पराकाष्ठा को परिभाषित करता है उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सामने आया है। गोरखपुर जनपद के सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक पर गोवंश के साथ ही कुकर्म करने का आरोप लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 9:00 बजे पड़ोस का ही एक युवक सन्नाटा देख छप्पर में घुस आया यह वही छप्पर था जहां पशुपालक ने गोवंश को बांधकर रखा था। आरोप…
अयोध्या। श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या श्री मुनिराज जी के निर्देशन व पर्यवेक्षण में तथा श्रीमान् पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री शैलेन्द्र सिंह व थानाध्यक्ष श्री रतन कुमार शर्मा थाना कैण्ट जनपद अयोध्या के कुशल मार्गदर्शन में थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर आज दिनांक 12.02.2023 को थाना क्षेत्र कैण्ट जनपद अयोध्या क्षेत्रान्तर्गत जमथरा चुंगी विश्रामाल के पीछे से अभियुक्त अफजल पुत्र मोहम्मद इस्लाम निवासी मेवातीपुरा बजीरगंज थाना को0 नगर अयोध्या को 1200 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की । गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण…
बलरामपुरl लखनऊ में उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (यूपीजीआईएस) 2023 का आयोजन कर रही है। समिट के समापन सत्र का सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में उद्यमियों एवं निवेशकों ने सुना, इस दौरान सभी ने माननीय राष्ट्रपति का संबोधन सुना। इस दौरान जिलाधिकारी बलरामपुर, डॉ० महेन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्री संजीव कुमार मौर्या, उपायुक्त उद्योग श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं अन्य उद्यमी, अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस मौके पर जनपद में निवेश करने वाले भावी निवेशकों डीएम डॉ महेंद्र कुमार द्वारा सांकेतिक रूप से MOU प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं इन्वेस्ट यू०पी० द्वारा उपलब्ध करायी पॉलिसी कम्पेन्डियम व…
बलरामपुर। वीर विनय चौक स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर पर एक सप्ताह से चल रहे श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन। कथा उपरांत राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा दिवस के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के सभी जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, नेताओं समेत अन्य श्रद्धालु कई हजारों की संख्या में सम्मिलित हुए और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के अवसर पर देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी, पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, विधायक बलरामपुर सदर पलटू राम, विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह, गोंडा भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप,…
अयोध्या। 13 राज्यों में गवर्नर बदले जस्टिस नजीर राम मंदिर फैसले में शामिल आंध्र के गवर्नर बनाए गए… भगत सिंह कोश्यारी ने पिछले साल नवंबर में अमित शाह को चिट्ठी लिखकर अपने पद से इस्तीफा देने की इच्छा जाहिर की थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। अब झारखंड के गवर्नर रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल बनाए गए हैं। इनके अलावा 12 राज्यों में राज्यपाल और उप-राज्यपाल बदले गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो राज्यपालों का इस्तीफा मंजूर किया है। जिनमें भगत सिंह कोश्यारी के अलावा लद्दाख के…
बहराइच। थाना मटेरा इलाके के मटेरा बाजार में गैस से भरी ट्रक ने एक मासूम बच्ची को कुचल बच्ची को गंभीर रुप से घायल कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक मौके पर पहुंच पुलिस प्रशासन ने गैस से भरी ट्रक सहित ड्राइवर को कब्जे में लिया है। बच्ची गंभीर रूप से घायल स्थिति में पाई गई है। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने बच्ची को मटेरा से जिला अस्पताल बहराइच के लिए रेफर कर दिया है। मटेरा पुलिस प्रशासन घटना की जांच में जुटी है।
एस. पी.बलरामपुर के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत बलरामपुर पुलिस द्वारा प्रतिदिन किया जा रहा। महिलाओं को जागरुक करने के लिए समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों व एन्टीरोमियो टीम द्वारा सभी स्थानों मंदिर, बाजारों, प्रमुख मार्गो आदि पर की जा रही चेकिंग।
बलरामपुर। बलरामपुर मॉडर्न इंटर कालेज, बलरामपुर में कक्षा 12,के छात्र छात्राओ की विदाई पार्टी का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। कक्षा 11द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक जितेंद्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि व श्रीमती गीता त्रिपाठी एवम प्रीति श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि रहीं सबसे पहले अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया फिर विद्यालय के संस्थापक आदित्य कुमार चतुर्वेदी की मूर्ति पर माल्यार्पण हुआ। इसके पश्चात बालिकाओं ने सरस्वती वंदना के बाद स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कई मनोरंजक खेल ,गीत एवम छात्र छात्राओं ने विद्यालय में अपने बिताए हुए यादों को…