Author: सद्‌भावना आवाज़

बलरामपुर। किसानों की आमदनी बढ़ाने और उन्हें नई तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से सोमवार को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत एक दिवसीय कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को बताया कि सरकार कृषि उत्पादों की ब्रांडिंग और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए सब्सिडी प्रदान कर रही है। किसान इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आमदनी में वृद्धि कर सकते हैं। गोष्ठी के दौरान कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, रेशम विभाग, एनआरएलएम और प्रोबेशन विभाग सहित कई सरकारी विभागों ने जागरूकता स्टॉल…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में रियल एस्टेट कारोबारियों पर आयकर विभाग की छापेमारी 36 घंटे से जारी है। बरेली और गाजियाबाद की आयकर विभाग की दो अलग-अलग टीमें बलरामपुर और नेपाल तक कैश ट्रांजैक्शन की जांच कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, अब तक की जांच में भूमि कारोबारी अपने कैश ट्रांजैक्शन का सही रिकॉर्ड पेश नहीं कर पाए हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि टैक्स चोरी और कैश ट्रांजैक्शन की रकम कितनी बड़ी है। 6 से ज्यादा कारोबारियों के ठिकानों पर छापा आयकर विभाग ने गुरुवार 20 फरवरी की देर रात से छापेमारी शुरू की…

Read More

बलरामपुर। बरेली और गाजियाबाद की आयकर विभाग टीम ने गुरुवार देर शाम शहर के बड़े भूमि कारोबारियों के घरों और दुकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई से जिले के अन्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार देर शाम तक आयकर अधिकारियों ने कारोबारियों से गहन पूछताछ की और उनके फोन कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। हालांकि, आयकर विभाग की टीम और स्थानीय प्रशासन इस कार्रवाई पर कुछ भी बोलने से बच रहा है। गुरुवार की रात आयकर विभाग की टीम बलरामपुर पहुंची। अधिकारियों ने पहले एक होटल में रणनीति तैयार की, फिर एएसपी से पुलिस बल मांगा। इसके…

Read More

पाॅयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज, बलरामपुर में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का परिसर देशभक्ति और शहीदों की स्मृतियों से भावुक हो उठा। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एम.पी. तिवारी ने शहीद जवानों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद समस्त अध्यापकगण और विद्यार्थियों ने भी पुष्प चढ़ाकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। डॉ. एम.पी. तिवारी ने बच्चों को 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले की हृदयविदारक घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीआरपीएफ जवानों…

Read More

आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर नगरीय क्षेत्र के विकास को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव सौंपा। उन्होंने शहर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कई नई परियोजनाओं की मंजूरी की मांग की। विकास कार्यों के लिए मांगी गई अतिरिक्त धनराशि डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों, बकाया एरियर और कर्मचारियों के वेतन के लिए अतिरिक्त धनराशि जारी करने की मांग की। साथ ही शहर में प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण…

Read More

शुक्रवार को पाॅयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड काॅलेज, बलरामपुर में विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एम.पी. तिवारी के निर्देशन में ‘परीक्षा पर चर्चा 2025’ और कक्षा-12 के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को परीक्षा प्रबंधन और तनावमुक्त रहने के टिप्स दिए गए। साथ ही छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अपनी विदाई का जश्न मनाया। परीक्षा पर चर्चा के आठवें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से छात्रों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों के प्रश्नों का उत्तर दिया और परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन और तनाव मुक्त रहने…

Read More

बलरामपुर। मंगलवार को विकास भवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में जिला प्रशासन ने 250 से अधिक दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक बलरामपुर पल्टूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल और जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, स्मार्ट केन, कान की मशीन और वैशाखी जैसी सहायक सामग्री प्रदान की।कार्यक्रम में विधायक पल्टूराम ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण देकर उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का…

Read More

बलरामपुर। जिले में एक परिवार की 29 साल पुरानी कानूनी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने का मामला सामने आया है। शोभाराम पांडेय और नंदकिशोर पांडेय ने जिलाधिकारी से अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके पिता स्व. राधेश्याम पांडेय ने 1994 में मोहल्ला नई बस्ती में मेवालाल तालाब के पास 40×25 फीट का प्लॉट खरीदा था। इस जमीन पर परिवार के सदस्यों का दावा है, लेकिन अब इसे दबंगों द्वारा हड़पने की कोशिश की जा रही है।पीड़ित परिवार का कहना है कि जमीन खरीदने के बाद उनके पिता ने उस पर 14 फीट गहरी नींव खुदवाकर पिलर लगवाए…

Read More

बलरामपुर। परिवार नियोजन के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मंगलवार को बलरामपुर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने मिशन परिवार विकास अभियान के तहत सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान का लक्ष्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परिवार नियोजन के लाभ और इसके विभिन्न साधनों के बारे में जानकारी प्रदान करना है।सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने कहा कि मिशन परिवार विकास अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं, जिसमें सारथी वाहन विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं। इन वाहनों के माध्यम से लोगों…

Read More

बलरामपुर। मंगलवार को शहर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में “सड़क सुरक्षा कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एम.पी. तिवारी ने मुख्य अतिथि बृजेश कुमार यादव (ए.आर.टी.ओ. बलरामपुर), सम्मानित अतिथि यातायात प्रभारी निरीक्षक बलरामपुर और डॉ. शिवानंद पांडेय (विभागाध्यक्ष, अर्थशास्त्र, एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज, बलरामपुर) का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को यातायात सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी और सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण नियमों को साझा किया। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे खुद और अपने माता-पिता को यातायात नियमों का…

Read More