महिलाओं को झिझक छोड़कर खुलकर अपनी बात कहनी चाहिए। अपने अधिकार के प्रति सजगता ही सुरक्षा की तरफ पहला कदम है। यदि हम अपने विधिक अधिकारों के प्रति सजग हैं तो हमारा शोषण नहीं हो सकता। हमें अपने कानूनी अधिकार और कर्तव्य दोनों का बोध होना चाहिए। उक्त बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अवध नर्सिंग कालेज में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के मुद्दे पर आयोजित विधिक साक्षरता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने कही। उन्होंने कार्यक्रम में बच्चों छात्राओं का…
Author: सद्भावना आवाज़
जिले के थाना रेहरा बाजार क्षेत्र में एक ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगे हैं। जाबिर अली नामक ग्राम प्रधान पर आरोप है कि उसने 17 जून 2024 को एक दैवीय आपदा के शिकार हुए परिवार को मिली आर्थिक सहायता में से 6 लाख रुपये हड़प लिए। इस मामले में पुलिस ने प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यह घटना 17 जून 2024 को हुई थी, जब ग्राम कालू बनकट की निवासी जन्नतुननिशा की चार बेटियों की डूबने से मौत हो गई थी। परिवार को सरकार की ओर से दी गई दैवीय…
नई दिल्ली में शुक्रवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के आह्वान पर यह विरोध प्रदर्शन बांग्लादेशी दूतावास के बाहर आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल भैया के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखीं। धरने में उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की और भारत सरकार से इस मुद्दे पर हस्तक्षेप की…
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने 9 में से 7 सीटों पर कब्जा जमाकर एक बार फिर अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को विधानसभा में आयोजित किया गया, जहां विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायकों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायकों को बधाई देते हुए इसे जनता की आस्था और प्रदेश के विकास की जीत करार दिया। इस अवसर पर विधायकों ने ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के संकल्प को दोहराया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व…
भाजपा के संगठन पर्व के तहत शुक्रवार को तुलसीपार्क स्थित अटल भवन में जिला कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बूथ समिति गठन पर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा- निर्देश दिए गए। कार्यशाला के मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री व जिला चुनाव अधिकारी सुशील त्रिपाठी ने बूथ समिति गठन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि बूथ समिति गठन में ईमानदारी आवश्यक है और यह केवल कागजों पर नहीं, धरातल पर दिखनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बिना बैठक के कोई भी बूथ समिति न बने और समर्पित कार्यकर्ताओं को ही…
मुंबई की रंगोत्सव संस्था द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कला प्रतियोगिता “रंगोत्सव” में सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बलरामपुर के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। इस प्रतियोगिता में 325 छात्रों ने भाग लिया और विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।विद्यालय की कक्षा 3B की छात्रा कुमारी हुमेरा फातिमा ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 2A की शिवांशी अग्रवाल ने चौथा स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम विद्यालय की प्रार्थना सभा में आयोजित किया गया, जहां विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर…
माउंट लिट्रा किड्जी स्कूल में स्वस्थ बलरामपुर अभियान के तहत एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग के महत्व को समझा। कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रशिक्षिका मधु मिश्रा (मृत्युंजय क्लब) द्वारा ओम उच्चारण के साथ हुई। मधु मिश्रा ने बच्चों को ताड़ासन, वज्रासन, भुजंगासन जैसे कई योगासन करवाए और उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने में भी सहायक है। जीवनशैली में योग अपनाना बेहद जरूरी इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य शिवांगी अग्रवाल…
संविधान दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आयोजित एक भव्य समारोह में संविधान के उद्देशिका का पाठन कर संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि दी और प्रदेशवासियों से संविधान के आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि संविधान के साथ छेड़छाड़ कर कांग्रेस ने भारतीय संविधान का गला घोंटने का काम किया।सीएम योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संविधान में ‘सेक्युलर’ और ‘समाजवादी’ शब्द जोड़कर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा तैयार संविधान के मूल स्वरूप को बदल दिया। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को जब…
संविधान दिवस को बलरामपुर जनपद में बड़े गर्व और उत्साह के साथ मनाया गया। हर सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालय, ग्राम पंचायत, शैक्षणिक संस्थान, और भाजपा कार्यालय पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इन आयोजनों का उद्देश्य संविधान की महत्ता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता फैलाना था संविधान दिवस का मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों के साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन हुआ। जिलाधिकारी ने नागरिकों को संविधान में निहित मौलिक…
प्रतापगढ़ के प्रताप बहादुर पीजी कॉलेज एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आज एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अमित कुमार श्रीवास्तव एवं जिला सेवायोजन अधिकारी अनुभव त्रिपाठी ने किया। इस मेले में बजाज कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड, लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (LIC) और पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों के लिए नौकरियां ऑफर कीं। रोजगार मेले में सैकड़ों छात्र-छात्राओं और अभ्यर्थियों ने अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के साथ हिस्सा लिया। इनमें से 385 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों पर किया…