सद्भावना आवाज़ बस्ती। समाजवादी पार्टी की ओर से किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरगदवा माफी अमारी बाजार के परिसर में संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, सामाजिक न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी पिछड़ा वर्ग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लौटन राम निषाद ने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने के मुद्दे पर लड़ा जाएगा।चुनाव के समय भाजपा श्रीराम-निषादराज के मित्रता की बात करती है। सरकार बनने के बाद कश्यप निषाद समाज के साथ सौतेला व्यवहार करना शुरू कर देती है। कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि सरकार बनने पर निषाद, मछुआ, केवट, बिन्द मल्लाह,…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा में आयोजित आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने किया। निरीक्षण में चिकित्सक समेत कुल 12 कर्मी अनुपस्थित पाए गए सभी अनुपस्थित पाए गए कर्मियों के वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है । सीएमओ ने चिकित्सक एवम कर्मचारियों के गैर हाजिर मिलने पर गहरी नाराजगी जताई है । इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/theft-in-district-memorial-hospital-accused-caught-in-cctv-stealing-money/ लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया उन्होंने उपस्थित चिकित्सको व अन्य कर्मियों को निर्देशित किया कि…
सद्भावना आवाज़ श्रावस्ती। जनपद के नेपाल सीमा पर स्थित का ककरदरी जंगल से गोवध से संबंधित एक 15000 के ईनामी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। वहीं मौके से दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किए गए। आरोपी मुंशरीफ पहले भी एनडीपीएस मामले में जेल जा चुका है, जो 3 साल पहले छूटकर आया था।मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मनपुर कोठी में गो-वध की घटना हुई थी, जिसके सम्बन्ध में 7 लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था। वहीं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों…
सद्भावना आवाज़ अंकिता त्रिपाठी बलरामपुर। 2019 में हारी हुई लोकसभा सीटों में से श्रावस्ती सीट पर भाजपा ने प्रत्याशी ऐलान कर दिया है। बीजेपी की तरफ से साकेत मिश्रा को प्रत्याशी बनाया गया है। साकेत मिश्रा पीएम मोदी के लंबे समय तक सलाहकार रहे निपेंद्र मिश्रा के बेटे हैं। भाजपा ने उन्हें एमएलसी भी मनोनीत किया था। भाजपा की पहली सूची में श्रावस्ती लोकसभा सीट से सकेत मिश्रा को उतार कर ब्राह्मण कार्ड खेला है। साकेत मिश्रा 2019 से राजनीति में सक्रिय हुए। साकेत मिश्रा पड़ोसी जनपद बहराइच जिले के मूल निवासी है। 4 अप्रैल 2023 को साकेत मिश्रा को…
सद्भावना आवाज़ गोंडा। जिले के 16 विकास खंडों में नवनिर्मित मॉडल अन्नपूर्णा दुकानों का लोकार्पण आज लखनऊ से सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया है। गोंडा जिले के झंझरी विकासखंड अंतर्गत रामनगर तरहर में कार्यक्रम का आयोजन कर राम नगर तरहर ग्राम पंचायत में बनाई गई मॉडल अन्नपूर्णा दुकान का भी लोकार्पण जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, गोंडा जिला अधिकारी नेहा शर्मा और सीडीओ द्वारा किया गया है।सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कर सीएम योगी आदित्यनाथ का संबोधन लोगों को सुनाया गया। वहीं इलेक्ट्रिक मशीन से राशन वितरण का भी शुभारंभ गोंडा डीएम, जिला…
सद्भावना आवाज़ गोंडा। जिले में गेहूं की खरीद के लिए शासन द्वारा इस बार बड़े पैमाने पर क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर गेहूं की खरीदारी की जाएगी। लेकिन गेहूं की फसल तैयार न होने के चलते 2 दिन में एक भी किसान के द्वारा गेहूं की बिक्री केंद्रों पर नहीं की गई है।किसान क्रय केंद्रों पर गेहूं की बिक्री करने नहीं जा रहे हैं और दिन भर अधिकारी केंद्रों पर बैठे हुए किसानों की राह देख रहे हैं। गोंडा जिले के चारो तहसील क्षेत्र में 93 सरकारी गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर किसानों के गेहूं…
सद्भावना आवाज़ श्रावस्ती। श्रावस्ती के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में पॉलिटेक्निक सिरसिया में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जहां पर सात कंपनियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 108 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। जिन्हें नियुक्ति पत्र भी वितरित किया गया।उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और दीन दयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य योजना डीडीयू-जीकेवाई योजनान्तर्गत कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में तथागत पॉलिटेक्निक सिरसिया में विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/excise-police-and-forest-department-team-raided-destroyed-150-kg-lahan/ रोजगार मेले मे 264 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग इस…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर की भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में मानव तस्करी, देह व्यापार समेत अपराधों को रोकने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें एसएसबी, स्वास्थ्य विभाग, विभिन्न सामाजिक संगठन सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। गोष्ठी में महिलाओं, बच्चों से संबंधित अपराध को रोकने के लिए रणनीति बनाई गई।नोडल अधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार एवं महिलाओं और बालकों के उत्पीड़न, पाक्सो एक्ट की विवेचना के संबंध में जेडी ने प्रशिक्षण दिया। साथ ही बाल श्रम, भिक्षा वृत्ति, बाल विवाह की रोकथाम के लिए कार्य योजना…
सद्भावना आवाज़ बहराइच। पयागपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के अधिकार को डीएम ने सीज करते हुए एसडीएम को प्रशासक बनाया है। इससे हड़कंप मच गया है। पयागपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष बालेंद्र प्रताप हैं। बालेंद्र प्रताप पूर्व सपा विधायक मुकेश श्रीवास्तव के भाई हैं। अध्यक्ष को पूर्व में नोटिस भेजकर 28 फरवरी को जवाब मांगा गया था।लेकिन समय पूरी होने के बाद भी नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा नोटिस का जवाब नहीं दिया गया है। इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/8-constables-of-a-police-station-appeared-in-line-action-taken-for-negligence-in-responsibility/ पंचायत का सभी कार्य एसडीएम की देखरेख में किया शासन की ओर से भेजे गए नोटिस का जवाब न मिलने पर डीएम को कार्यवाई के…
सद्भावना आवाज़ गोंडा। गोंडा में समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठनों के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को स्वागत किया गया। लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी श्रेया वर्मा को जीतने के लिए सपाइयों ने रणनीति बनाई। सपा जिला अध्यक्ष ने सभी फ्रंटल संगठन के नव निर्वाचित अध्यक्षों और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को लोकसभा क्षेत्र के एक-एक गांव में जाकर इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करते हुए मतदान कराने की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में इंडिया गठबंधन 25 सीटें जीतने जा रहा है ।…