सद्भावना आवाज़ गोण्डा। गोंडा में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए यूपी और प्रदेश सरकार द्वारा एक बड़ी पहल शुरू की गई है। जिले के अलग-अलग विकास खंडों में अलग-अलग जगह पर रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न कंपनियों द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। मंगलवार को भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत आज गोंडा जिले सदर तहसील अंतर्गत झंझरी और कटरा विकास में विकास खंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। नियुक्ति पत्र दिया रोजगार मेले का उद्घाटन जिला कौशल प्रबंधक दीपक खरे और जिला…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा परियोजना एवं अनुश्रवण समिति की बैठक डीएम अरविंद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में डीएम ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर पर सभी परिषदीय विद्यालयों को संतृप्त किया जाना सुनिश्चित किया जाए। खंड शिक्षा अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी विशेष प्रयास करते हुए सभी विद्यालयों को ऑपरेशन कायाकल्प के पैरामीटर पर संतृप्त करें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बेहतर पठन-पाठन के लिए बच्चों को बेहतर सुविधाए मुहैया कराया जाना भी सुनिश्चित किया जाए। गुणवत्तापूर्ण मिले भोजन परिषदीय विद्यालयों में नामांकन के सापेक्ष ही बच्चों की उपस्थिति हो…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। अपने बयानों के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाले भारतीय सुहेलदेव पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर मंगलवार को बलरामपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इसके बाद मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, ”नेता दारू, मुर्गा, पैसे देकर वोट ले लेते हैं, लेकिन जनता को कुछ देते हैं। नेताओं ने जनता को गुमराह करके रखा है। हम यूपी बिहार में जनता को जागरूक करने के लिए निकले हैं।” कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया ओमप्रकाश राजभर मंगलवार को बलरामपुर रेहरा बाजार में अवतोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे…
सद्भावना आवाज़ बहराइच। हरदी व खैरीघाट थाना क्षेत्रों में दो स्थानों पर लगी आग से एक दिव्यांग की जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि हजारों की गृहस्थी स्वाहा हो गई। राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंच क्षति का आकलन किया।खैरीघाट थाना के रायपुर निवासी 43 वर्षीय दिव्यांग पप्पू सोनी चारपाई पर पुआल और बिस्तर लगाकर सोए थे। देर रात उनकी जलकर मौत हो गई। मंगलवार को स्वजन को घटना की जानकारी हुई। नायब तहसीलदार संग्राम सिंह, एसओ संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। सामान जलकर नष्ट नायब तहसीलदार का कहना है कि दिव्यांग अकेले रह रहा था। उसके भाई पड़ोस…
सद्भावना आवाज़ संजय पाण्डेय शोहरतगढ़/ सिद्धार्थ नगर। श्रीराम लला प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में शोहरतगढ़ के नीबी दोहनी में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ में कथावाचक राष्ट्रीय संत मारुति नंदन जी महाराज ने शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया। प्रसंग सुन श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस दौरान शिव-पार्वती विवाह की झांकी भी सजाई गई। कथा व्यास ने कहा कि पर्वतराज हिमालय की घोर तपस्या के बाद माता जगदंबा प्रकट हुईं और उन्हें बेटी के रूप में उनके घर में अवतरित होने का वरदान दिया। इसके बाद माता पार्वती हिमालय के घर अवतरित हुईं। बेटी के बड़ी होने पर पर्वतराज को उनकी…
सद्भावना आवाज़ उत्तरप्रदेश सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आह्वान किया है कि 2024 का चुनाव अपना चुनाव समझकर लड़ें। ये हार-जीत का नहीं बल्कि युवाओं के भविष्य का है।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 नया साल ही नहीं परिवर्तन का साल है। 2014 में आये लोगों को 2024 में हटाने का समय आ गया है। दिल्ली की सत्ता में बैठी सरकार ने दस साल में क्या दिया है, इस पर गौर करना होगा। गरीबों और किसानों पर अत्याचार किया। विकसित भारत और विश्व गुरु बनाने की बात कर किसानों को ठगने का काम…
सद्भावना आवाज़ बहराइच। बहराइच में एक फुटवियर की दुकान में मंगलवार दोपहर को भीषण आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकानदार ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना पाकर पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। हादसा नगर पंचायत मिहिपुरवा के जरही रोड का है। बाजार में अफरा तफरी मोतीपुर थाना क्षेत्र के जरीह रोड पर अफाक फुटवियर की दुकान है। दुकान में ही वह रुई बेचने का भी काम करते हैं। दुकान में रखे…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के तहसील तुलसीपुर क्षेत्र में मंगलवार को बसतलाल इंटर कॉलेज तुलसीपुर के तत्वावधान में मंगलवार को भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र जरवा में अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भारी संख्या में थारू जनजाति की महिलाएं शामिल हुईं। यात्रा के दौरान लोगों को अपने घरों में 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाने का आह्वान किया गया। साथ ही प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या दर्शन करने के लिए लोगों को पूजित अक्षत व पत्रक भी वितरित किया गया। प्रभु राम की पूजा के साथ…
सद्भावना आवाज़ बस्ती। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की ओर से गरीब बेटियों के हाथ पीले करने के लिए चलाई गई मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कारगर साबित हो रही है, इस योजना के तहत 16 जनवरी को शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में मंडप सजाया गया, यहां कुल 824 कन्याएं परिणय सूत्र में बधाई, इनमें 40 मुस्लिम कन्याएं जिन्हें उनके रीति रिवाज के अनुसार निकाह कराया गया, हरैया विधानसभा के आवेदकों के लिए हरैया तहसील में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगाlयोजना के तहत विवाह करने वाली कन्या को खुशहाल गृहस्थ जीवन व्यतीत करने के लिए उसके…
सद्भावना आवाज़ बहराइच। मंगलवार की सुबह लगभग 4 बजे तेंदुआ कैद हो गया। तेंदुआ के कैद होने की सूचना पर कई गांवों की भीड़ उमड़ पड़ी और मौके पर मेले जैसा माहौल बन गया।यूपी के बहराइच जिले में कई दिनों तक लोगों को परेशान करने वाला तेंदुवा आखिरकार गिरफ्त में आ गया। मंगलवार की सुबह उसे पकड़ लिया गया। जिले की महसी तहसील में हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहदुरिया में सोमवार को एक तेंदुवा पेड़ पर बैठा दिखा था। घंटों पेड़ पर बैठने के बाद तेंदुवा गन्ने के खेत में चला गया था। जिसके बाद वन टीम ने…