सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर में लोकसभा चुनाव और त्योहारों को लेकर डीएम अरविंद सिंह की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में अपराधियों, माफियाओं और त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने वालों के साथ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए।डीएम ने कानून व्यवस्था एवं होली का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सकुशल रूप से संपन्न कराए जाने री तैयारियों को लेकर सर्किलवार क्षेत्राधिकारी एवं थानाध्यक्षों के कार्यों की विस्तारपूर्वक बिंदुवार समीक्षा की। डीएम ने कहा की लोकसभा सामान्य निर्वाचन की तिथियां की घोषणा के बाद चुनावी माहौल में होली का त्योहार अतिसंवेदनशील है। होली के त्योहार को शांतिपूर्ण एवं…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ उत्तरप्रदेश। आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली में पार्टी का कार्यालय सभी ओर से ‘‘सील’’ कर दिया गया है और पार्टी निर्वाचन आयोग को इस मामले की शिकायत करेगी। आतिशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पार्टी कार्यालय को ‘‘सील’’ करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह संविधान द्वारा दिए गए ‘‘समान अवसरों’’ के खिलाफ है।दिल्ली की मंत्री ने कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव के दौरान एक राष्ट्रीय पार्टी के कार्यालय को कैसे बंद किया जा सकता है? यह भारतीय संविधान में दिए ‘समान अवसर’ के खिलाफ…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना एम एल के कालेज इकाई की ओर से चल रहा सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शनिवार को समापन हुआ । समापन समारोह में मुख्य अथिति के रूप में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा अजय शुक्ला थे । इस दौरान वक्ताओं ने स्वयंसेवकों से शिविर में सीखी गई बातों को जीवन में उतारने की बात कही।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिप्टी सीएमओ डॉ अजय शुक्ल ने स्वयं सेवक और स्वयंसेवकों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। तथा जीवन में अनुशासन के महत्व को बताया। शराब सेहत के लिए हानिकारक इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना गाई।…
सद्भावना आवाज़ गोंडा। जिला प्रशासन ने भू-माफियाओं के कब्जे से 6.5 एकड़ तालाब और ग्राम समाज की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। भू-माफिया तालाब और ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके प्लाटिंग कर रहे थे। डीएम के आदेश पर मनकापुर तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी से अवैध कब्जे को ध्वस्त कर जमीन खाली करा दी।मनकापुर तहसील के बभनजोत विकास खण्ड के बैजपुर में प्राचीन शिव मंदिर के बगल 290 गाटा संख्या की भूमि ग्राम समाज व तालाब के नाम से दर्ज हैं। जिस पर बस्ती और सिद्धार्थनगर के रहने वाले भू-माफियाओं…
सद्भावना आवाज़ गोंडा। गोंडा में आज अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। लोग तीनों शहीदों को याद करके नमन कर रहे हैं। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहीदे भगत सिंह इंटर कॉलेज गोंडा में प्रतिमा की साफ सफाई कर माल्यार्पण करते हुए नमन किया और उनके बलिदान को याद किया।शिवम पांडेय ने कहा कि भगत सिंह को भारतीय राष्ट्रवादी आंदोलन के सबसे प्रभावशाली क्रांतिकारी में से एक माना जाता है। भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने…
सद्भावना आवाज़ बहराइच। बहराइच में लखनऊ-बहराइच मार्ग पर बाइक से घर जा रहे लोग सड़क पर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गए। युवती दूर जा गिरी। उधर से आ रहे बोलेरो ने युवती को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे में दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें भर्ती कराया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गजाधारपुर के बसंता गांव निवासी विष्णु पाठक (22) पुत्र गणेश पाठक की बहन का विवाह इमामगंज पाठकपुरवा गांव से हुआ है। बहन ने इस समय बच्चे को जन्म दिया…
सद्भावना आवाज़ बहराइच। बहराइच में लोकसभा चुनाव में कोई बाधा ना पड़े इसके लिए पुलिस की ओर से इस बार संबंधित थानों में ही लाइसेंसी वेपन जमा कराए जा रहे हैं। अब तक जिले में 1046 वेपन जमा हो चुके हैं। अभी चार हजार से अधिक हथियार जमा करवाने हैं।जिले में 5500 लोगों के पास लाइसेंसी हथियार है, इनमें कई प्रकार के बंदूक शामिल है। इन हथियारों का लोकसभा चुनाव में गलत उपयोग ना हो इसके लिए जिला प्रशासन सभी से हथियार जमा करने के लिए कह रहा है। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि जिले के 23 थाना…
सद्भावना आवाज़ अंकिता त्रिपाठी बलरामपुर। श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा और उनके भाई राम सुरेश वर्मा को बसपा ने निष्कासित कर दिया है। बसपा की तरफ से जारी किए प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि पार्टी विरोधी अनुशासनहीनता करने पर पहले चेतावनी दी गई थी। बसपा जिला कमेटी ने यह कार्रवाई की है। अंबेडकर नगर के अकबरपुर निवासी राम शिरोमणि वर्मा ने साल 2019 लोकसभा का चुनाव श्रावस्ती से बसपा के टिकट पर लड़ा था। वे जीत दर्ज कर सांसद बनने में सफल रहे थे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि राम शिरोमणि वर्मा समाजवादी पार्टी के संपर्क में होने…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। जिले के लक्ष्मणपुर बाजार चौराहा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के पास शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा ने कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बीजेपी सांसद प्रत्याशी ने लोगों को सरकार की योजनाएं बतायी। श्रावस्ती में हवाई पट्टी का संचालन शुरू कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा सांसद प्रत्याशी साकेत मिश्रा ने दीप प्रजनन करके किया। उन्होंने कहा कि आज देश तेजी से विकास कर रहा है। श्रावस्ती में हवाई पट्टी का संचालन शुरू हो गया है। आज कोई भी कम समय में अधिक दूरी तय करके…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर में होली का पर्व आते ही जिले में रंगों एवं उत्सवों का दौर शुरू हो गया है। इसी के तहत होली महोत्सव समिति द्वारा आयोजित 36वां होली ठीठोली सम्मान एवं कवि सम्मेलन नगर के रामलीला मैदान में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस सहित अन्य अतिथियों का समिति के अध्यक्ष राज कुमार श्रीवास्तव व पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। पट्टिका पहना कर विभूषित कर किया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान समाजिक सांस्कृतिक, शैक्षिक सहित अन्य विभिन्न…