सद्भावना आवाज़
बहराइच।
बहराइच में लखनऊ-बहराइच मार्ग पर बाइक से घर जा रहे लोग सड़क पर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गए। युवती दूर जा गिरी। उधर से आ रहे बोलेरो ने युवती को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे में दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें भर्ती कराया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गजाधारपुर के बसंता गांव निवासी विष्णु पाठक (22) पुत्र गणेश पाठक की बहन का विवाह इमामगंज पाठकपुरवा गांव से हुआ है। बहन ने इस समय बच्चे को जन्म दिया था।
दो युवक गंभीर रूप से घायल
जिस पर विष्णु पाठक की छोटी बहन रजनी पाठक (20) वहीं पर कामकाज देख रही थी। शुक्रवार रात 10 बजे विष्णु गांव निवासी आशीष गौड़ (23) पुत्र संतोष गौड़ के साथ बाइक से बहन को लाने गए। इसके बाद कार्यक्रम निपटाने के बाद सभी घर के लिए रवाना हुए।रात ढाई बजे के आसपास सभी बाइक से लखनऊ बहराइच मार्ग पर फखरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के पास पहले से पलटी गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से जा भिड़े। हादसे में रजनी दूर सड़क पर जा गिरी। लखनऊ से आ रही बोलेरो ने युवती को रौंद दिया।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/weapons-are-being-deposited-in-the-police-station-during-elections/
तहरीर मिलते ही केस किया दर्ज
मौके पर ही रजनी की मौत हो गई। जबकि हादसे में भाई विष्णु और सहयोगी घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही उप निरीक्षक विंदेश्वरी प्रसाद यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।उन्होंने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जबकि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/weapons-are-being-deposited-in-the-police-station-during-elections/
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/weapons-are-being-deposited-in-the-police-station-during-elections/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube