बलरामपुर। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व एवं अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महारानी लाल कुमारी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, बलरामपुर में शुक्रवार को विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडे के निर्देशन तथा सांस्कृतिक निदेशक प्रो. रेखा विश्वकर्मा के संयोजन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के तहत शिव पुराण विषय पर आधारित चित्रकला, रंगोली, भाषण एवं काव्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। चित्रकला प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. प्रमोद कुमार यादव ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. बीएल गुप्ता, डॉ. अनुज सिंह एवं श्री सिद्धार्थ मोहंता शामिल रहे। प्रतियोगिता में महक तिवारी (बीए प्रथम वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संयुक्त रूप से सुरेंद्र यादव (बीए तृतीय वर्ष) एवं वंदना पांडे (बीएड) द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि तृप्ति पाठक (बीए तृतीय वर्ष) और शगुन पाठक (बीएड) को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मिला।
काव्य प्रतियोगिता में हर्षित गुप्ता अव्वल
काव्य प्रतियोगिता का आयोजन प्रो. विमल प्रकाश वर्मा के संयोजन में हुआ। निर्णायक मंडल में श्री अनिल कुमार पांडे एवं सुश्री मनीष तिवारी रहीं। इसमें हर्षित गुप्ता (बीएड द्वितीय सेमेस्टर) ने प्रथम, सुमायला कय्यूम (बीए तृतीय सेमेस्टर) ने द्वितीय तथा रागिनी सिंह (बीएड द्वितीय सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान
भाषण प्रतियोगिता का संयोजन संस्कृत विभागाध्यक्ष श्रीमती पूजा मिश्रा ने किया। निर्णायक मंडल में प्रो. वीणा सिंह एवं डॉ. बीएल गुप्ता शामिल रहे। प्रतियोगिता में सुमायला कय्यूम (बीए तृतीय वर्ष) और सुधांशु पाठक (बीए प्रथम वर्ष) को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान मिला। दीपशिखा साहू (एमए अंग्रेजी द्वितीय वर्ष) द्वितीय तथा आभा शुक्ला (बीए तृतीय वर्ष) तृतीय स्थान पर रहीं।
रंगोली प्रतियोगिता में सुरेंद्र यादव प्रथम
रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी के संयोजन में हुआ। निर्णायक की भूमिका डॉ. अनामिका सिंह एवं डॉ. वंदना सिंह ने निभाई। इसमें सुरेंद्र यादव (बीए तृतीय वर्ष) प्रथम, राधा पांडे (एमए भूगोल द्वितीय वर्ष) द्वितीय तथा वंदना पांडे (बीएड द्वितीय सेमेस्टर) तृतीय स्थान पर रहीं।विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय ने की। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. जेपी पांडे ने सभी विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अंत में सांस्कृतिक निदेशक प्रो. रेखा विश्वकर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

