सद्भावना आवाज़
श्रावस्ती।
श्रावस्ती के परिषदीय विद्यालय के शिक्षक आशुतोष कुमार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के चलते उन्हें समय-समय पर सम्मानित किया जाता रहा है। इसी क्रम में देहरादून में वेद रिसर्च एंड फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्या विभूति सम्मान से श्रावस्ती के शिक्षक आशुतोष कुमार को सम्मानित किया गया है।इससे पहले भी आशुतोष कुमार को कई प्रकार के सम्मान मिल चुके हैं।
साहित्य के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान
वेद रिसर्च एंड फाउंडेशन के तत्वावधान में 14 फरवरी को आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तराखंड की राजधानी देव नगरी देहरादून में श्रावस्ती के शिक्षक आशुतोष कुमार क़ो भारत सरकार में पूर्व रेल मंत्री रहे व वर्तमान कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सत्यपाल महाराज महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी और उत्तराखंड वर्तमान सांसद तीरथ सिंह रावत द्वारा शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए विद्या विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया।गौरतलब है कि इससे पहले भी श्रावस्ती के शिक्षक आशुतोष कुमार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त कर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/children-made-people-aware-by-voting/
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा
अब तक इन्हें विभिन्न उपलब्धियों के लिए कई महान हस्तियों और संगठनों के द्वारा भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। इनके कई साहित्यिक लेख और कविताएं विभिन्न पुस्तकों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। वहीं इस अवसर पर वेद रिसर्च एंड फाउंडेशन की निदेशक और प्रसिद्ध पत्रकार वैदेही रमन, प्रसिद्ध साहित्यकार यतीद्र कटारिया, कथा वाचक स्वामी अच्युतानंद महाराज, स्वामी उमाकांत जी महाराज, रमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता चंडी प्रसाद गौड़ आदि मौजूद रहे।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/children-made-people-aware-by-voting/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/children-made-people-aware-by-voting/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube