सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
सूबे के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक में कहा कि मोदी के जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा पाकिस्तानी नागरिक भी कर रहे हैं। मतदाताओं का नैतिक कर्तव्य है कि वे कमल खिलाकर मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं। श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार सकेत मिश्रा का नाम देश के नामी गिरामी लोगों में शामिल। उनके जीतने पर लोकसभा क्षेत्र व देश का समुचित विकास होगा। कैबिनेट मंत्री श्री सिंह शनिवार को अटल भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।वह बोले कि देश में अभी कुछ कानून में बदलाव किया जाना है जिसके लिए मोदी का पीएम बनना जरूरी है। भाजपा शासन काल में राम जन्मभूमि, धारा 370 व तीन तलाक जैसी गंभीर समस्याओं का निस्तारण किया गया। अभी तमाम कार्य अधूरे हैं। धर्मपाल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कर्मयोगी व योगी को जन्म योगी बताया। कहा कि भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल के सपनों को सरकार करने में कोई कसर नहीं रख रही है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति को न्याय मिल रहा है।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/organization-of-open-mic-program-dont-kill-me-in-the-womb-i-am-your-babul-daughter-aakriti-mishra/
पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी का परिवार
सरकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंच रहा है। कार्यकर्ताओं को हर बूथ जीतने का लक्ष्य निर्धारित करना है। कैबिनेट मंत्री बोले की प्रधानमंत्री मोदी के लिए पूरा देश परिवार जैसा है। वह अपने परिवार को खुशहाल देखना चाहते हैं, इसलिए उनका जीतना देश के हित में होगा। इस अवसर पर श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रभारी साकेत मिश्रा, लोकसभा प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव, संयोजक शंकर दयाल पांडेय, जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी, विधायक पलटू राम, कैलाश नाथ शुक्ला, राम फेरन पांडेय, पद्मसेन चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, एमएलसी प्रेमा त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह, उदय प्रताप मिश्रा, मनीष शुक्ला, रवि मिश्रा, बृजेंद्र तिवारी, विष्णु देव गुप्ता, अवधेश तिवारी आज मौजूद थे।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/organization-of-open-mic-program-dont-kill-me-in-the-womb-i-am-your-babul-daughter-aakriti-mishra/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/organization-of-open-mic-program-dont-kill-me-in-the-womb-i-am-your-babul-daughter-aakriti-mishra/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube