सद्भावना आवाज़
श्रावस्ती।
श्रावस्ती में महिला की संदिंग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। उसकी लाश घर के अंदर कमरे में लटकी मिली। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल समेत कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना सोनवा थाना क्षेत्र के उत्तमापुर की है।उत्तमापुर की निवासी पूनम देवी जिसकी उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। उसकी लाश उसी के कमरे में छत से फांसी के फंदे से लटकती हुई पाई गई है। खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/lekhpal-union-president-dies-during-treatment-in-lucknow/
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के दौरान मृतका का पति घर में मौजूद नहीं था। वह बाहर काम करता है।महिला का मायका गिलौला थाना क्षेत्र के महरी गांव में है।पिता ने गिलौला पुलिस को तहरीर देकर ससुरालीजनों पर हत्या का गंभीर आरोप भी लगाया है। पिता का आरोप है की उन्होंने अपनी पुत्री की शादी करीब 5 वर्ष पहले लवकुश के साथ में की थी। बेटी की विदाई के बाद से ही उसे ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा परेशान किया जाता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल समेत कार्रवाई में जुटी हुई है।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/lekhpal-union-president-dies-during-treatment-in-lucknow/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/lekhpal-union-president-dies-during-treatment-in-lucknow/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube