महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया। शनिवार को तुलसीपार्क स्थित अटल भवन कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी का इजहार किया।
जिलाध्यक्ष ने बताया ऐतिहासिक जीत
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि यूपी के उपचुनाव में नौ में से सात सीटें जीतकर पार्टी ने अपना वर्चस्व कायम रखा। उन्होंने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मजबूत नेतृत्व का परिणाम बताया।
योगी के नेतृत्व को जनसमर्थन
भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी और गैसड़ी विधानसभा प्रभारी अजय सिंह पिंकू ने कहा कि यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। यही कारण है कि भाजपा को प्रचंड जीत मिली।
कार्यकर्ताओं का जोश और एकजुटता
इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का प्रतीक है। कार्यक्रम में भाजपा की महिला एवं युवा कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बिन्दू विश्वकर्मा, आद्या सिंह, अवधेश तिवारी तरुण, सुनीता मिश्रा, ललिता तिवारी, माधुरी सिंह त्रिपाठी, सरिता शुक्ला, प्रशांत सिंह गुड्डू, सुधा पाण्डेय सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने इस जीत को संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास का प्रतीक बताया।