लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश के 6 जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारी और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी स्तर के अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं।शासनादेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त होकर अपनी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
पढ़िए कहा-कहा हुई है नई तैनातियां
- डॉ. राधा वल्लभ अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, सुल्तानपुर से अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मथुरा
- डॉ. भगवानदत्त पांडेय, प्रमुख चिकित्साधिकारी, जिला संयुक्त चिकित्सालय, संतकबीर नगर से अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरदोई
- डॉ. दीपा सिंह अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, बागपत से अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रामपुर
- डॉ. गजेंद्र प्रसाद अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, महाराजगंज से अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एटा
- डॉ. नन्दन राम वरिष्ठ परामर्शदाता, जिला महिला चिकित्सालय, जालौन से अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आज़मगढ़
- डॉ. चन्द्र प्रकाश वरिष्ठ परामर्शदाता, जिला चिकित्सालय, आगरा अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कुशीनगर किया गया है।
इसे पढ़े:दिव्यांग को दी इलेक्ट्रॉनिक स्टिक, बीमार महिला के इलाज का उठाया खर्च
इसे पढ़े:ग्राउंड क्लीयरेंस अधिक होने से पहियों की चपेट में आने से बचा