गोंडा। सरयू नदी में डूबने से एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई है यह घटना आज सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे परसपुर थाना क्षेत्र के बंधिया घाट पर हुई है मृतक की पहचान धनावा निवासी गोविंद मिश्रा के रूप में हुई है। गोविंद अपनी मोटरसाइकिल से बंधिया घाट पहुंचा था और नदी में नहा रहा था। बताया जा रहा है कि गोविंद को तैरना नहीं आता था और वह धीरे-धीरे नदी की गहराई में चला गया। उसे डूबता देख वहां मौजूद कुछ लोग बचाने के लिए नदी में उतरे और उसे बाहर निकाला।हालांकि, जब तक गोविंद को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परसपुर थाने की पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
परिवार में मचा कोहराम
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया और उनके सामने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही करनैलगंज की एसडीएम नेहा मिश्रा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजकर पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद मृतक के परिजनों को आपदा राहत कोष के तहत सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
SDM ने मांगी रिपोर्ट
घाट पर सुरक्षा व्यवस्थाओं और चेतावनी बोर्ड न होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। एसडीएम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को घाट पर की गई व्यवस्थाओं की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए हैं। गौरतलब है कि इसी सरयू नदी में कुछ समय पहले मगरमच्छ के हमले में दीपक नामक युवक की भी मौत हो गई थी, हालांकि वह घटना स्थल इस जगह से काफी दूर था। बताया जा रहा है कि मृतक गोविंद युवक भीषण गर्मी होने के चलते यहां पर नहाने के लिए गया था कई बार पहले भी जा चुका है।

