बाराबंकी।
बाराबंकी मेंं बुधवार सुबह बेकाबू कार ने 4 किशोरों को टक्कर मार दी। हादसे में चारों की मौत हो गई। उधर इटावा में होलिका दहन के लिए जुटी भीड़ को तेज रफ्तार वर्ना कार ने टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने कार को फूंक दिया।बाराबंकी बदोसरांय क्षेत्र के रहने वाले सुबह चार किशोर नमाज पढ़कर लौट रहे थे। रोड पार करते वक्त उनको एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्चे उछलकर 10 फीट दूर गिरे। 3 बच्चों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। घटना के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस कार नंबर के आधार पर उसका पता लगा रही है। हादसा कोतवाली बदोसराय के जय हिंद स्कूल के पास सुबह 6 बजे हुआ।लिस ने बताया कि मृतक बच्चों के नाम मो. खालिद (14), मो. शाह (14), मो. रेहान (14) और मो. रईस (18) है। यह सभी एक ही मोहल्ले में रहते हैं। बुधवार को सुबह नमाज पढ़ने गए थे। वापस लौटते वक्त हादसा हुआ।
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कार में तोड़फोड़ दी। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सभी को सिरौली गौसपुर के अस्पताल ले गए। वहां 3 को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि रईस को रेफर किया गया। उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। चारों की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।पुलिस उपाधीक्षक रामनगर प्रभारी निरीक्षक सफदरगंज की पुलिस संयुक्त चिकित्सालय में है। उधर घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार कार भी बदोसराय कस्बे की है। तहरीर मिलने पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा लिखा जाएगा
इटावा में नगला जगे गांव में सड़क किनारे खड़े कई लोगों को बेकाबू वर्ना कार टक्कर मारती हुई, वहां पड़ी बजरी के ढेर में घुस गई। हादसे में अरुण कुमार (28), राहुल कुमार (21), अतर सिंह (32) और राहुल कुमार (26) घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए बाबा भीमराव अंबेडकर संयुक्त जिला चिकित्सालय भेजा। जिसमें 3 लोगों को गंभीर बताया गया, जबकि एक व्यक्ति हल्की चोट आई है। घटना देर रात करीब एक बजे की है। सभी लोग होलिका दहन के लिए जुटे थे।
वारदात के बाद भाग रहे कार चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर बंधक बना लिया। लेकिन उसके साथ सवार लोग भाग निकलने में कामयाब हो गए। कुछ देर बाद दो कारों में भरकर 12 से अधिक लोग पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कार चालक को किसी तरह से छुड़ाया। लेकिन कार नहीं ले जा पाए। इसके बाद घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कार में आग लगा दी। घटना की जानकारी पर थाना सिविल लाइन इंस्पेक्टर विजय बहादुर वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
कार पूरी तरह से जलकर राख हुईकार में लगी आग को देखकर तुरंत फायर बिग्रेड को घटना की सूचना दी। इस पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के आग पर काबू पाया गया। तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर आसपास के लोगों से पूछताछ कर कार सवारों के साथ कार में आग लगाने वालों की तलाश भी शुरू कर दी है।
थाना सिविल लाइन स्पेक्टर विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि होलिका दहन के दौरान सड़क पर खड़े लोगों को कार ने टक्कर मार दी, जिसमें 4 लोगों को चोट आई है। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है