लखनऊ। राजधानी के लालबाग स्थित नए विधायक निवास में उस समय हड़कंप मच गया, जब भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ से जुड़े नेता और पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी संदिग्ध परिस्थितियों में सातवीं मंजिल से नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद आईसीयू में भर्ती किया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना लालबाग स्थित नए विधायक निवास में हुई। नानकदीन भुर्जी सातवीं मंजिल से नीचे गिर पड़े। तेज आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें खून से लथपथ हालत में देखा और तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
आईसीयू में चल रहा इलाज
डॉक्टरों के अनुसार, नानकदीन भुर्जी को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उन्हें आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। उनकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
पुलिस कर रही जांच
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती स्तर पर खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस का कहना है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। मौके से मिले साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
लखनऊ के नए विधायक निवास में हुई घटना
बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा “हम लोग भाजपा प्रदेश कार्यालय में मौजूद थे, तभी सूचना मिली कि ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री और पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी लखनऊ के नए विधायक निवास की सातवीं मंजिल से गिर गए हैं। हम लोग तुरंत वहां जाने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में जानकारी मिली कि उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि उनका निधन हो चुका है।नानकदीन भुर्जी भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री थे और पूर्व मंत्री भी रह चुके थे। सातवीं मंजिल से वह कैसे गिरे और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। घटना के कारणों की जांच पुलिस कर रही है।”
