बलरामपुर।
भौतिकी विभाग एम. एल. के. पी. जी. कॉलेज, बलरामपुर व एस. एच. के. पी. जी. कॉलेज, बस्ती के बीच दिनांक 2 मार्च 2023 के मध्य एक समझौता पत्र (एमओयू) पर सहमति हुई थी। उस एमओयू के आधार पर दिनांक 14 मार्च 2023 को एस. एच. के. पी.जी. कॉलेज, बस्ती और एम. एल. के. पी. जी. कॉलेज, बलरामपुर के संयुक्त तत्वाधान मे एक व्याख्यान एस. एच. के. पी. जी. कॉलेज, बस्ती मे दिनांक 14 मार्च 2023 को आयोजित हुआ। उक्त व्याख्यान का शीर्षक था “बेसिक साइंस फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट”।
एस. एच. के. पी. जी. कॉलेज, बस्ती में आयोजित उक्त व्याख्यान में प्रतिभाग करने हेतु एम. एल. के. पी. जी. कॉलेज, बलरामपुर के भौतिकी विभाग के शिक्षकों एवं छात्रों का एक प्रतिनिधि मंडल प्रतिभाग किया। इस तरह इन दोनों महाविद्यालयों के मध्य एमओयू होने से भौतिक विभाग के छात्रों को तमाम नई नई जानकारियां प्राप्त हुए तथा नई चीजें सीखने का मौका मिला। उक्त व्याख्यान डॉ अरविंद चौधरी, सीनियर साइंटिस्ट, साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड, न्यू दिल्ली, ने प्रस्तुत किया जिससे उन्होंने विज्ञान के सतत विकास के बारे में जानकारी बच्चों को उपलब्ध कराई।