बलरामपुर।
इस समय विद्युत कर्मचारियों ने बड़े स्तर पर धरना करके अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए हड़ताल कर रखा है। दिनांक 15 मार्च 2023 के दिन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार ने बताया कि विद्युत कर्मचारियों द्वारा दिनांक 16 मार्च से जारी 72 घंटे के सांकेतिक हड़ताल को मद्देनजर रखते हुए जनपद में विद्युत व्यवस्था सही ढंग से चलाए जाने के लिए एक कंट्रोल रूम का निर्माण किया गया है। सभी एसडीएम ,विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति किसी भी तरह से प्रभावित ना हो इसके संबंध में जरूरी दिशा निर्देश भी दिए हैं। इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस प्रशासन की तैनाती भी की गई है। यह कदम विद्युत विभाग ने इसलिए उठाया क्योंकि इस समय विद्युत विभाग के कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन चल रहा है, जिससे आम लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। इसके लिए विद्युत विभाग ने अपनी समस्या के समाधान के लिए 1912 नंबर भी जारी किया है ।जिस पर विद्युत विभाग से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या को दर्ज कराकर उपभोक्ता उसका समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इसी संबंध में विद्युत विभाग ने यह निर्देश भी जारी किया कि सभी सरकारी सेवा या आवश्यक सेवा से जुड़े विभाग अपना विकल्प भी तैयार रखें ।ताकि प्रदर्शन के समय में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना उन्हें ना करना पड़े। विद्युत विभाग के अनुसार अगर विद्युत लाइन में कोई भी गड़बड़ी करता हुआ पाया जाता है तो उसकी सूचना तुरंत विभाग एवं प्रशासन को करें। विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा किए गए धरने से सभी नगर वासी परेशान है ,इसी के तहत विभाग ने इस धरने व प्रदर्शन के बीच नगर के विद्युत व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने हेतु उपाय किए हैं।

