अयोध्या ।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में रिश्ते के बाबा ने किशोरी के साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है।
पीड़िता की मां ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि मेरी नाबालिग 9 साल की बेटी के साथ लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति ने रेप किया है। पीड़िता और आरोपी का मकान आमने-सामने है।पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। किशोरी के पिता वर्तमान समय में बाहर में काम करते हैं। इससे पहले दोनों पक्षों के बीच घंटों पंचायत हुई। पीड़िता दलित समुदाय से है। इस घटना को लेकर गांव में चर्चा का माहौल गर्म है।
वही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रात में ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है आरोपी के दो बेटे और एक बेटी है।
वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़िता की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि जब तक मेडिकल रिपोर्ट नहीं आ जाती। तब तक कुछ कह पाना नामुमकिन है फिर भी पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।।

