सद्भावना आवाज़
दुर्गेश जयसवाल (संवाददाता)
गोण्डा
गोण्डा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम पंचायत माधवपुर में प्रस्तावित पंचायत सचिवालय की जमीन को दबंगों ने कुटरचित तरीके से उसी जमीन का बैनामा करा लिया।भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित आबादी की जमीन का गांव के कुछ दबंग लोगों ने बैनामा अपने नाम करा लिया।सोमवार ग्राम प्रधान ने डीएम नेहा शर्मा से शिकायत किया। जिस पर एसडीएम तरबगंज को पूरे प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए हैं। अवगत कराते चले की बेलसर ब्लॉक के माधवपुर ग्राम प्रधान आनंद प्रकाश ओझा ने बताया कि वर्ष 2021 में पंचायत भवन निर्माण के लिए भूमि का प्रस्ताव भेजा गया था। लेकिन गांव के अशोक कुमार पाण्डेय ने उसे पट्टे की जमीन बताकर कार्य रुकवा दिया। इसके बाद तरबगंज तहसील में पट्टे की पुष्टि नहीं हुई और अशोक ने इस मामले में सुलह कर लिया। अब अशोक के विपक्षी ने आबादी की इस जमीन को गांव के एक व्यक्ति के नाम बीते पांच जुलाई को बैनामा कर दिया। इससे पंचायत भवन के निर्माण में दोबारा विवाद उत्पन्न हो गया है। ग्राम प्रधान आनंद प्रकाश ओझा ने बताया कि पंचायत भवन निर्माण के लिए दो साल से सामग्री रखी है। लेकिन गांव के कुछ लोग आबादी की जमीन को अपना बता रहे हैं। हल्का लेखपाल राजेंद्र कुमार ने बताया कि जमीन आबादी की श्रेणी में दर्ज हैं। इसकी रिपोर्ट तहसील कार्यालय में सौंपी गई है सचिवालय निर्माण न होने से लोग ग्रामीण को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।सचिवालय निर्माण दबंग नहीं होने दे रहे हैं।जिसकी वजह से सरकार की योजनाओं का लाभ गरीबों को नहीं मिल पा रहा है। कुछ लोगों से बात करने पर बताया कि सरकार की योजनाएं आंशिक रूप से ही मिल रही है। ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश तिवारी का बताना है,कि पंचायत सचिवालय निर्माण कार्य के लिए प्रधान ने बहुत पहले ही प्रस्ताव कर दिया है।लेकिन के कुछ लोग बनने नहीं दे रहे हैं। जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई है।