सद्भावना आवाज़
दुर्गेश जायसवाल (संवाददाता)
गोण्डा
प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को विकास खण्ड झंझरी के ग्राम पंचायत भटवलिया स्थित सम्मय माता मंदिर पर जिला अध्यक्ष संदीप मिश्रा के अगुवाई में बैठक हुई,जिसमें केन्द्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।श्री मिश्रा ने बताया कि ऐसी तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं।लेकिन उन लोगों तक योजनाओं नहीं पहुंच पाती,इसका कारण जागरूकता है कि जागरूक न होना।जिससे योजनाओं का लाभ सीधे उन्हें नहीं पहुंच पाता है।
उन्होंने कहा कि हमारी ज़िम्मेदारी है और संगठन का उद्देश हैं। प्रधानमन्त्री जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करना और पात्र लोगों तक पहुंचाना। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी की सोच हैं कि कल्याणकारी योजनाओं से कोई छूट न जाए।हमारा संगठन घर घर, गांव गांव जाकर सभी को जागरूक करने का संकल्प लिया गया है। इस दौरान अमरीश तिवारी, दिनेश तिवारी, पुत्तन मिश्रा लाल मिश्रा, बबलू तिवारी, रवि मिश्रा, प्रदीप बी0डी0सी0 रहें।