सद्भावना आवाज़
दुर्गेश जायसवाल
गोण्डा
जनपद के रहने वाले बसंत कुमार दुबे को मिला पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (रजत) पदक जो जनपद गोंडा को भी गौरवान्वित कर दिया है। बताते चलें कि बसंत कुमार दुबे पुत्र श्री कृष्ण दुबे निवासी ऊंचे झझरी थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा के रहने वाले हैं तथा इनकी वर्ष 1987 में उत्तर प्रदेश पुलिस में एस.आई. (एम)/स्टोनो के पद पर जनपद आजमगढ़ में भर्ती हुए थे वर्ष 2013 में इन्हें निरीक्षक पद पर प्रोन्नति प्राप्त हुई। वर्तमान समय में यह जनपद गोरखपुर में एसएसपी गोरखपुर के अधीनस्थ निरीक्षक (गोपनीय) के पद पर कार्यरत हैं इस इस वर्ष 2023 में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इन्हें सर्वोत्कृष्ट सेवाओं के लिए भारत कि राष्ट्रपति महोदय द्वारा (प्रेसिडेंट मेडल) एवं पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा(प्रेसीडेंट मेडल) एवं पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा (कामेन्डेशन डिस्क) प्रदान किए जाने की घोषणा की गई थी।
उल्लेखनीय है कि श्री दूबे इनके पूर्व जनपद आजमगढ़/ सिद्धार्थनगर/ देवरिया/ गोरखपुर बस्ती/ हेड क्वार्टर लखनऊ में तैनात रहे और इन्हें इनके ईमानदारी, कर्मठता,स्वाभिमान एवं अनुशासन के आधार पर अब तक इन्हें इनकी सराहनीय एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वर्ष 2005 में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह वर्ष 2018 में गृह मंत्रालय भारत सरकार का उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह वर्ष 2020 में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा उत्कृष्ट सेवा चिन्ह तथा सैकड़ों बार नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जा चुका है।